मंगलवार, 27 अगस्त 2019

मतदान आज, अंतिम दिन प्रचार में झोंकी ताकत

मतदान आज, अंतिम दिन प्रचार में झोंकी ताकत

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध सभी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मतदान सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक होगा। इसी के साथ सोमवार को दोपहर एक बजे भौंपू प्रचार अभियान थम गया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने डोर-टू-डोर प्रचार किया और मत व समर्थन मांगा। मतदान से एक दिन पहले सभी प्रत्याशियों ने वोट मांगने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। एबीवीपी, एनएसयूआई और एसएफआई के अपेक्स पद के उम्मीदवारों सहित अन्य प्रत्याशियों ने पूरी ताकत के साथ छात्रों के घर-घर और छात्रावास जाकर वोट मांगे।

एबीवीपी, एनएसयूआई, एसएफआई, एआईएसएफ के पैनल के प्रत्याशियों के साथ ही अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने समर्थकों के साथ घर-घर घूमकर विद्यार्थियों से अपने लिए मत व समर्थन मांगा। सोमवार को प्रत्याशियों ने अपने समर्थन में घर-घर व हॉस्टलों में जाकर छात्रों से संपर्क साधा। उन्होंने मतदाता छात्र-छात्राआें के बीच जाकर मत व समर्थन मांगा। इधर छात्रसंघ के मद्देनजर कॉलेज परिसरों में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। वहीं छात्र-छात्राओं ने इस बार प्रचार के लिए सोशल मीडिया को भी बड़ा माध्यम बनाया है। कई प्रत्याशी फेसबुक लाइव करने के साथ प्रतिदिन की जानकारी फेसबुक पर शेयर कर रहे है। व्हॉट्सएप पर कई ग्रुप बना रखे है। समर्थकों ने भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर में प्रत्याशी की फोटो लगा रखी है तो दिनभर गतिविधियों की जानकारी दे रहे है। पोस्टर, बैनर व अन्य जानकारियां फॉरवर्ड करके समर्थन जुटाया गया। प्रत्याशियों ने अलग-अलग समाजों के छात्रावासों और विवि के हॉस्टलों में प्रचार किया। वहीं कई प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भी प्रचार किया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले स्टूडेंट्स से डाक मत पत्र भेज कर वोट देने की अपील की। वैसे छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की सख्ती के चलते इस बार शहर में ना तो रैलियां नजर आ रही है और ना ही पैंपलेट्स दिख रहे है।

40 बूथ स्थापित किए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. रवि सक्सेना व अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. संगीता लंूकड़ ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से मतदान और मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग बूथ से लेकर शिक्षकों की ड्यूटी चार्ज जारी कर दिया गया है। छात्रसंघ चुनाव में इस बार 40 बूथ बनाए गए है। गत वर्ष इनकी संख्या 41 थी। इसमें एक बूथ रिसर्च स्कॉलर के लिए था। इस बार यह बूथ हटा दिया गया। उसका नामांकन प्रक्रिया में ही निर्विरोध चयन हो चुका है। इन 40 बूथ में से साइंस में 5, इंजीनियरिंग में 5, केएन कॉलेज में 8, लॉ में 4, इवनिंग में 4, आर्ट्स में 8 और कॉमर्स में 6 बूथ बनाए गए है। चालीस मतदान केन्द्रों पर 20 हजार 155 मतदाता (17770 स्नातक एवं 2385 स्नातकोत्तर) मतदान करेंगे। विज्ञान संकाय के 2907, कला संकाय में भाषा प्रकोष्ठ के 3433, विधि संकाय के 1901, वाणिज्य संकाय के 2733, सायंकालीन अध्ययन संस्थान के 1896, कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के 4560 एवं इंजीनियरिंग संकाय के 2725 मतदाता 40 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. रजत भगवत ने बताया कि केएन कॉलेज में सर्वाधिक 4560 वोटर्स है। चार सीआर निर्विरोध चुने गए है और एक रिसर्च स्कॉलर भी चुन लिया गया। सभी 40 बूथ पर पुलिस व्यवस्था पर्याप्त उपलब्ध रहेगी ताकि कोई भी किसी भी प्रकार से लिंगदोह समिति एवं आचार संहिता का उल्लंघन न कर सके।



source https://krantibhaskar.com/voting-today-last-day-publicity/

मौसम का फिर बदला मिजाज

मौसम का फिर बदला मिजाज

जोधपुर। मारवाड़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में सोमवार शाम को बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया।

शहरवासियों को उस वक्त राहत मिली जब शाम को अचानक बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज ठंडी हवा चलने लगी। मौसम में यह बदलाव साढ़े चार बजे बाद आया। आकाश धीरे-धीरे बादलों से आच्छादित हो गया। सूरज बादलों की आेट में छिप गया। करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बूंदाबांदी ने बारिश का रूप ले लिया। बारिश से सडक़ें गीली हो गई।

 

 



source https://krantibhaskar.com/mausam-ka-phir-badala-mijaaj/

डॉ. क्षीरसागर ग्रेटफुल गुरु से सम्मानित

डॉ. क्षीरसागर ग्रेटफुल गुरु से सम्मानित

जोधपुर। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इंडिक एकेडमी द्वारा जोधपुर के सुप्रसिद्ध लेखक, संगीत विशारद और राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान जोधपुर के पूर्व उपनिदेशक डॉ. डीबी क्षीरसागर को सनातन धर्म के क्षेत्र में दिए गए असाधारण योगदान के लिए ग्रेटफुल 2 गुरु से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के तहत भारतवर्ष से स्वार्थ रहित सेवाओं के लिए आठ सर्वश्रेष्ठ गुरुओं का चयन ग्रेटफुल 2 गुरु पुरस्कार के लिए किया गया था, इसके तहत सभी सम्मानित गुरुओं के सर्वप्रथम चरण पादुका (पांव) धोये गए। बाद में उनकी कलश आरती की गई और माल्र्यापण किया गया। शॉल, प्रशस्ति पत्र और लिफाफा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इंडिक एकेडमी द्वारा पिछले चार वर्षों में शिक्षा, शोध, प्रकाशन, विभिन्न आयोजनों में मंच प्रदान कर अनुदान और सहयोग प्रदान करने वालों को पुरस्कार के लिए चयनित करती है। डॉ. डीबी क्षीरसागर पिछले कई वर्षों से संगीत के विभिन्न आयोजन कर नवीन कलाकारों को मंच प्रदान कर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। इस प्रकार के आयोजनों में पारम्परिक भक्ति संगीत, शास्त्रीय संगीत आदि के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

 



source https://krantibhaskar.com/dr-kshirsagar-grateful-gu/

न्यायाधीश मेहता की अनूठी पहल

न्यायाधीश मेहता की अनूठी पहल

जोधपुर। इन दिनों बाबा रामदेव का मेला चल रहा है इस दौरान जोधपुर से होकर रामदेवरा मेले में जाने वाले जातरूगण, जो विभिन्न वाहनों में सवार होकर जाते हैं उन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण रात्रि के समय वाहन दिखाई नहीं पडऩे से कई दफा जातरू दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर ने उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला एवं जोधपुर महानगर द्वारा आपस में समन्वय कर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं व सरकारी विभागों के सहयोग से उक्त मार्ग पर रामदेवरा आने-जाने वाले जातरूओं के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के कार्य को संपादित कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसरण में सोमवार को रामदेवरा जाने वाले जातरूओ की सुरक्षार्थ सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला एवं जोधपुर महानगर तथा यातायात पुलिस के समन्वय से बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया, जोधपुर स्थल पर रामदेवरा मेले में आने जाने वाले जातरूगण के वाहनों पर रेडियम के रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए। मेले में आने वाले जातरूगण को विधिक साक्षरता प्रदान करने के लिए विधिक कानून संबंधी जानकारी के पैम्पलेट फोल्डर सामग्री वितरण के लिए एक विधिक स्टॉल की स्थापना भी की गई। इस अवसर पर देव कुमार खत्री सचिव राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर, सिद्धेश्वर पुरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर व समरेन्द्र सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर, निर्मला विश्नोई एडिशनल एसपी यातायात, राहुल वशिष्ठ डिप्टी एसपी यातायात, श्रीमती सरोज बैरवा एसएचओ देवनगर, मसूरिया चौकी प्रभारी अमित कुमार, पैरालीगल वॉलिन्टीयर्स महावीर कांकरिया, पैनल अधिवक्ता दीपक चांडक द्वारा रामदेव बाबा के जातरूओं को विधिक जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया। मोबाइल वैन से भी प्रचार-प्रसार किया गया।

जातरूओं की सेवार्थ लगाया कैंप

विश्व हिन्दू परिषद् जोधपुर सूरसागर प्रखण्ड द्वारा गांव पांचला (धेवड़ा) में रामदेवरा यात्रियों हेतु सात दिवसीय सेवा कैम्प लगाया गया है। कार्यक्रम प्रभारी भैराराम देवड़ा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिन्दू परिषद् सुरसागर प्रखण्ड द्वारा नि:शुल्क भोजन, चाय, नाश्ता तथा मेडिकल कैम्प लगाया गया है। परिषद् के संगठन मंत्री ईश्वरलाल, सह-मंत्री महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष गणपत सिंह राजपुरोहित, संदीप गिल, पं. राजेश दवे, लक्ष्मण सिंह परिहार, अनिल अग्रवाल, वासुदेव गौड़ ने श्रद्धालुआें की सेवा की तथा गोरधन सिंह और नेनसुख प्रजापत चाय की सेवा कर रहे है। धर्मेंद्र सोंलकी और प्रेमाराम मेडिकल सेवा कर रहे है।

 



source https://krantibhaskar.com/judge-mehta-ki-unique/

बामसेफ कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

बामसेफ कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

जोधपुर। बामसेफ का जिला स्तरीय कैडर कैम्प पावटा स्थित किसान भवन में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता बीएल जाटोल ने की जबकि एआर चौहान, लक्ष्मणदास बगराना बतौर अतिथि शरीक हुए।

भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल सुखाडिय़ा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि कोई भी संगठन बगैर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के नहीं चल सकता। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की नीतियों व उसके उद्देश्यों की पूर्ति में वाहक बन सकता है। उन्होंने बामसेफ की स्थापना से लेकर आदिनांक किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। बीएल जाटोल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि बामसेफ गैर राजनीतिक संगठन है। यह संगठन एससी, एसटी व अल्पसंख्यक कार्मिकों के हितों की रक्षार्थ व मूलनिवासी नायकों के विचारों को जन-जन तक पंहुचाने को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है। बगराना व चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर व अन्य महापुरुषों के जीवन दर्शन के बारे में बताया। संगठन की गतिविधियों को विस्तारित रूप देने के लिए लेखाधिकारी सतीश कुलदीप को बामसेफ का जिलाध्यक्ष नियक्त किया गया। कुलदीप ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन के नियम-कायदों के अनुकूल कार्य करते हुए जिले में इसकी गतिविधियों को तेजी देंगे तथा इसके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।



source https://krantibhaskar.com/bamcef-activists-to-the/

96 यूनिट रक्तदान, बैनर का विमोचन

96 यूनिट रक्तदान, बैनर का विमोचन

जोधपुर। झलक दी मारवाड़ फाउंडेशन और जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 96 यूनिट रक्तदान हुआ जो मथुरादास माथुर ब्लड बैंक को 50 यूनिट  एंव उम्मेद हॉस्पिटल ब्लड बैंक को 46 यूनिट सहायतार्थ दिया गया।

जफ़र खान, हकीम खान, यूसुफ खान, रफ़ीक़ कारवां और विशाल जे डेविस ने पीडि़त मानवता सेवार्थ रक्तदान करने वाले सभी जीवनरक्षकों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर हेल्पिंग हैंड्स संस्था के रक्तदान जागरूकता के बैनर का विमोचन भी किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रफ़ीक़ कारवां ने बताया कि इस तरह के जागरूकता बैनर उचित स्थानों पर लगाए जाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान के लिए जागरूक होंगे। रफ़ीक़ कारवां स्वयं भी 25 बार रक्तदान कर चुके हैं और काफी लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।

 



source https://krantibhaskar.com/96-unit-blood-donation-banner-of-vim/

संगीत निर्देशक शिखा समैया का सम्मान

संगीत निर्देशक शिखा समैया का सम्मान

जोधपुर। माड संस्थान व संगीत संकल्प के संयुक्त तत्वावधान में गुजरात से पधारी संगीत निर्देशक शिखा समैया का पुष्टिकर विद्यालय के जुबली सभा कक्ष में माड़ संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु गोविन्द कल्ला ने राजस्थान की समग्र गायकी माड़ और गुजरात की गर्भा शैली द्वारा स्वागत कर स्वर निधि सम्मान से सम्मानित किया। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. गौरव शुक्ल, संगीत संकल्प की अध्यक्ष डॉ. भूमिका द्विवेदी, डॉ. गोविन्द पुरोहित, सेजल सोनी, लक्ष्मीकांत थानवी, संजय पंचारिया, राधिका राव, सुमन राव, सुरेश कुमार मीणा ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। समारोह का संचालन सचिव सुमनेश व्यास ने किया।

 



source https://krantibhaskar.com/music-director-shikha-samai/

मूर्तिपूजक जैन समुदाय का पर्युषण महापर्व शुरू

मूर्तिपूजक जैन समुदाय का पर्युषण महापर्व शुरू

जोधपुर। मूर्तिपूजक जैन समुदाय का पयुर्षण पर्व सोमवार से शुरू होगा। वहीं स्थानकवासी तेरापंथ समुदाय के 27 व दिगंबर जैन समाज की तरफ से तीन सितंबर से 10 लक्षणा पर्व के रूप में पर्युषण पर्व मनाया जाएगा। पर्यूषण पर्व को लेकर समस्त जैन समाज की आेर से जिनालयों उपाश्रयों चातुर्मास स्थानों स्थलों को सजाया संवारा गया है। विभिन्न जैन संप्रदायों के साधु साध्वी चातुर्मास स्थानों पर पर्व के दरम्यान तप-जप की बहार आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा बहाएंगे।

जैन गौरव समिति के जिला महासचिव धनराज विनायकिया ने बताया कि इस बार पर्युषण पर्व की कड़ी में मूर्तिपूजक संघ समुदाय नगर स्थित तपागछ संघ रत्नप्रभ धर्म क्रिया भवन में साध्वी प्रफुल्लप्रभा, साध्वी वैराग्यपूर्णा आदि ठाणा, श्री भैरूबाग जैन तीर्थ में मुनिराज कश्यपरत्न विजय, साध्वी सौम्यरसा, गांधी मैदान तके संत ललितप्रभ सागर, चंद्रप्रभसागर आदि ठाणा, मूथाजी जैन मंदिर नागोरी गेट में साध्वी सुपमेंद्र आदि, गुलाब नगर जैन मंदिर मे साध्वी साहित्यरक्षा, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड आराधना भवन में साध्वी संस्कारनिधि आदि, त्रिस्तुतिक जैन संघ राजेंद्र सूरी पौषधशाला में भक्तिरसा, अमर नगर जैन मंदिर में मुनिराज विररत्न विजय, बाड़मेर जैन समाज में साध्वी भव्य आदि ठाणा खरत्तगछ संघ प्रवचन आेसवाल कम्युनिटी हॉल में साध्वी हर्षयशा आदि ठाणा व गुरो का तालाब स्थित चिंतामणि पाश्र्वनाथ मंदिर में लाभ रूषी महाराज महापर्व की आराधना साधना तप जप के साथ करेंगे।

इसी तरह 27 अगस्त से स्थानकवासी समुदाय के महावीर भवन श्रमणसंघ में महासती पुष्पवती उपप्रवर्तनी राजमती आदि 7 ठाणा, जयमल जैन स्मृति भवन में महासती कमलेश आदि 3 ठाणा, शक्तिनगर छठी गली सामायिक भवन में उपाध्याय मानचंद्र महाराज आदि ठाणा, नेहरू पार्क स्वाध्याय भवन तत्व चिंतक प्रमोद मुनि आदि ठाणा, देवनगर महावीर वाटिका म प्रेम मुनि जितेश मुनि आदि ठाणा, समता भवन में नाना गुरु संप्रदाय के रामेश महाराज आदि ठाणा तथा इसी तरह तेरापंथ समुदाय अमर नगर में साध्वी चांदकुमारी आदि शहर के जाटाबास साध्वी कमलप्रभा ललितकला आदि एवं ज्ञानगछ संघ समुदाय के नगर में संत ताराचंद महाराज, शास्त्री नगर शांति मुनि और सतियों का शहर के अलावा महामंदिर, दाधीच नगर, समर्थ नगर, अरिहंतनगर, गुलाब नगर आदि तथा दिगंबर जैन मंदिर में तीन सितंबर से दस लक्षणा महापर्व आचार्य रयणसागर महाराज अर्पण सागर महाराज आदि के सानिध्य में धूमधाम से मनाएंगे।

संवत्सरी क्षमापना पर्व श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ 2 सितंबर को, स्थानकवासी संघ तेरापंथ संघ 3 सितंबर को और दिगंबर जैन समाज 13 सितंबर को क्षमापना पर्व मना कर सभी जीवों को मिच्छामि दुक्कड़म क्षमा याचना खमत खामणा करेंगे। विनायकिया ने बताया कि चार माह चातुर्मास को यादगार रूप देने के लिए मूर्तिपूजक, दिगंबर, स्थानकवासी, तेरापंथ आदि समस्त जैन समुदाय व सभी संघो में भारी उत्साह उमंग छाया हुआ है।



source https://krantibhaskar.com/pagan-jain-community-of/

मां-बेटे का वात्सल्य पर्व बच्छबारस आज

मां-बेटे का वात्सल्य पर्व बच्छबारस आज

जोधपुर। मां बेटे के वात्सल्य का पर्व बच्छबारस मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन माताएं व्रत रखकर अपने पुत्रों के सुख और दीर्घायु की कामना करेगी। महिलाएं मूंग, मोठ और बाजरा अंत कर गाय के बछड़े को खिलाकर खुद भी यही अन्न ग्रहण करेगी। इस दिन गाय के दूध का उपयोग नहीं किया जाएगा। वह केवल भैंस का दूध ही काम में लेती है। बच्छबारस के दिन माताएं गेहूं का आटा, गाय के दूध से निर्मित व्यंजनों व चाकू से कटी सब्जियों का परित्याग करेगी। साथ ही बाजरे की रोटी तथा आखे धान चना, मोठ की सब्जियां खाई जाएगी।

..आओ म्हारा हंसराज, आओ म्हारा बच्छराज नाडी फोड पानी पिलाओ से बुलएगी और बच्चों को तिलक-मौली बांधकर आरती उतारी जाएगी। साथ ही लड्डू खिलाकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। बच्चे भी अपनी माताओं का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेंगे। बच्छबारस पर पुत्रों की पसंद के व्यंजन बनाए जाएंगे और उन्हें उपहार भी दिए जाएंगे। साथ ही बछड़े वाली गौ माता का विशेष रूप से पूजन किया जाएगा जिसमें गाय को बाजरी का सोगरा, लोया भी खिलाया और ओढऩा ओढ़ाकर मां-बेटे के प्यार को निरंतर जारी रखने की कामना की जाएगी। यह व्रत पुत्र की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए किया जाता है। लोक मान्यता है कि इस दिन बछड़े वाली गाय की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि रहती है और बेटे की लंबी उम्र होती है। परंपरा अनुसार इस दिन महिलाएं अंकुरित धान का भोजन में उपयोग करती है। साथ ही चाकू का इस्तेमाल नहीं करती। परंपरानुसार इस दिन पुत्रवती स्त्रियों व्रत रखेगी।

उल्लेखनीय है कि कृष्ण जन्मोत्सव के बाद पूरे मारवाड़ में गोवत्स पूजन के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व पर गोवंश की पूजा के साथ माता अपने पुत्र की सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती है। इस मौके पर गौशालाओं में पूजन भी किया जाता है। साथ ही गौशालाओं में हरा रिजका व अन्य खाद्य सामग्री दान दी जाती है। बच्छबारस पर्व मनाने के पीछे मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण पहली बार गाय चराने घर से निकले थे। यह माता यशोदा और पुत्र कृष्ण के प्रेम का प्रतीक पर्व है। इसी को लेकर महिलाएं गाय-बछड़े का शृंगार कर उनकी पूंछ व माथे की पूजा करती है। इस दौरान माता यशोदा व कृष्ण की कथा सुनाई जाती है।



source https://krantibhaskar.com/mother-son-of-vatsalya-festival/

शराब दुकानदारों ने की हड़ताल

शराब दुकानदारों ने की हड़ताल

जोधपुर। शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की ओर से की जा रही सख्ती एवं अवैध शराब को रोकने सहित अन्य मांगों को लेकर देशी-अंग्रेजी शराब ठेकेदारों ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी दुकानें बंद रखकर जिला आबकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

शराब ठेकेदारों का आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारी बिना कारण ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रहे है। गत दिनों विभाग की तरफ से गठित विशेष टीम ने निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने, खुल्ले रुपए ना होने पर बदले में टॉफी देने पर भी एेसे मामले दर्ज किए गए है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उनकी मांग है कि होटल व बीयर बार के समान ही शराब दुकानों का समय तय किया जाए, शराब दुकानों व समूह के टारगेट या लिफ्टिंग सीमा हटाई जाए, अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ विशेष टीम गठित की जाए, वर्ष 2019-20 की आबकारी नीति संख्या 6.2 के तहत लाभांश दिया जाए और शराब की दरें राउंड ऑफ की जाए। शराब ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को बैठक आयोजित कर सोमवार व मंगलवार को शराब की दुकानें बंद रखने का अल्टीमेटम जिला आबकारी अधिकारी को दिया था। इसके साथ ही सोमवार से जिला आबकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरने में भंवरसिंह, नरेन्द्रसिंह, महेन्द्र दैया, छोटूसिंह, इन्द्रकुमार सहित अनेक ठेकेदार उपस्थित थे।



source https://krantibhaskar.com/liquor-shopkeepers/

पंकज ने जूडो में जीता रजत

पंकज ने जूडो में जीता रजत

जोधपुर। बनाड़ रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी जोधपुर कैंट शाखा के कक्षा दसवीं के छात्र पंकज गुर्जर ने श्रीगंगानगर जूडो एसोसिएशन द्वारा गंगानगर में आयोजित सब जूनियर जूडो स्टेट चैम्प्यिनशिप में तकनीकी खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उसे पुरस्कार स्वरूप पचास हजार रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया गया। प्राचार्या अरूण उपाध्याय ने पंकज का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं अन्य विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेने की अपील करते हुए शिक्षा के साथ खेल को भी जीवन का अनिवार्य अंग बताया।

पूर्व छात्रा का सम्मान: सेन्ट्रल एकेडमी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड शाखा में विद्यालय की पूर्व छात्रा प्रियल माथुर को आईपीसीसी परीक्षा 2019 में अखिल भारतीय स्तर पर 31वीं रैंक तथा जोधपुर मे दूसरी रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या अंजू बंगा ने कहा कि प्रियल ने परिवार के साथ विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। वहीं प्रियल ने विद्यालय एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राआें को मेहनत व लगन के साथ अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

 



source https://krantibhaskar.com/pankaj-won-silver-won-silver/

एमजीएच में सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

एमजीएच में सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

जोधपुर। महात्मा गांधी अस्पताल में संविदा पर लगे सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। साथ ही अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास प्रदर्शन किया।

महात्मा गांधी अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का कहना है उनके पीएफ में राशि जमा नहीं हो रही है। वहीं वेतन भी बकाया चल रहा है। समय पर वेतन नहीं दिए जाने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अस्पताल में लिफ्ट भी खराब है। इससे उन्हें गंदा व अन्य सामान ले जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में कई बार अस्पताल प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई। इससे परेशान होकर इन सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। साथ ही अस्पताल के बाहर आकर प्रदर्शन किया। बाद में अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे वार्ता की।



source https://krantibhaskar.com/mgh-in-cleaning-workers/

बच्चों ने देखी बापू के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री

बच्चों ने देखी बापू के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री

जोधपुर। अजीत कॉलोनी स्थित महावीर पब्लिक स्कूल में गांधी शान्ति प्रतिष्ठान केन्द्र के डॉ. ओ पी टाक की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर केन्द्रित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन स्कूल ऑडिटोरियम में किया गया।

फिल्म में उस समय की घटनाओ व चित्रों को नवीन टेक्नोलॉजी के साथ दर्शाया गया। टाक ने ‘गांधी जी का जीवन संदेश‘ पुस्तिका की प्रतियां भी विद्यालय को भेंट की। प्राचार्या स्वाति मेहता ने बताया कि इस फिल्म में गांधीजी के बचपन एवं किशोरावस्था के साथ ही जीवन के सभी पड़ावों के साथ  स्वाधीनता संग्राम के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया है। सह सचिव रचना कानूंगा ने कहा कि जिस प्रकार गांधीजी सत्य व अहिंसा पर बल देते, अपना काम स्वयं करते एवं औरों को भी इसके लिए प्रेरित करते तथा उन्होंने अपने जीवन में जातिवाद को कभी नहीं आने दिया। ठीक उसी प्रकार हमें भी उसी राह पर चलकर एक मज़बूत हिन्दुस्तान बनाने का प्रयास कर गांधीजी का सपना पूरा करना चाहिए।



source https://krantibhaskar.com/children-saw-bapu-of-creatures/

बाल बसेरा के बच्चों ने देखी मिशन मंगल

बाल बसेरा के बच्चों ने देखी मिशन मंगल

जोधपुर। बच्चों के चेहरों पर खुशी अच्छी लगती है और यह खुशी उस समय दुगनी हो जाती है, जब इस खुशी आपकी वजह से हो। कुछ एेसी की मुस्कुराहट व हंसी बाल बसेरा के बच्चों के चेहरों पर थी। मौका था रोटरी क्लब मिड टाउन की आेर से आयोजित फिल्म मिशन मंगल के विशेष शो का।

क्लब के सचिव डॉ. बलवीर सिंह शेखावत व कोषाध्यक्ष ललित गर्ग ने बताया कि सोमवार को बाल बसेरा के 70 बच्चों के लिए शो का आयोजन किया गया। फिल्म देखने के बाद सभी बच्चों के चेहरों पर फिल्म से प्रेरणा लेकर देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति का जज्बा दिखा।

 



source https://krantibhaskar.com/children-to-see-by-children/

मातृशक्ति ने मनाया महिला समानता दिवस

मातृशक्ति ने मनाया महिला समानता दिवस

जोधुपर। लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति की ओर से महिला समानता दिवस के उपलक्ष में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। उसमें महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं के आत्मरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण व क्लब की आगामी गतिविधियों चर्चा की गई।

अध्यक्ष कुसुमलता परिहार ने बताया कि प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल अविनाश शर्मा ने प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम में (मणिकर्णिका) महिला सशक्तिकरण का रखा जिसके तहत माइक्रो कैबिनेट चेयर पर्सन जेपी व्यास ने सभी मेंबर्स को मेंबरशिप सर्टिफिकेट्स प्रदान किए। लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति की जन्मदिन मनाने की अनूठी पहल के तहत कृष्ण जन्माष्टमी एवं संत मदर टेरेसा के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके द्वारा दीन दुखियों पीडि़त लोगों की सेवा को याद किया। साथ ही उसी तरह निस्वार्थ भाव से सेवा करने का संकल्प भी लिया। इसी कड़ी में मेंबर्स के बीच मानसून प्रतियोगिता रखी गई। उसमें बेस्ट ड्रेस व मैसेज मानसून का खिताब पूजा राजपुरोहित ने हासिल किया। निर्णायक की भूमिका एंकर अरुण सिंह चौहान ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष प्रियंकासिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रियंकासिंह चौहान, सह सेक्रेटरी पूजा राजपुरोहित ,पीआरओ जयासिंह कंवर व अनीता गहलोत, कोऑर्डिनेटर शालिनी चौधरी, बोर्ड चेयर पर्सन श्याम सुंदर पुरोहित, राजेश, उर्मिला रामावत, भानुप्रिया जांगिड़, दिव्यांगनी राजपुरोहित, विमल रामावत, महेश इत्यादि मौजूद थे।

 

 



source https://krantibhaskar.com/mothership-celebrated-woman/

महिलाओ ने बेबाक होकर लिया विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग

महिलाओ ने बेबाक होकर लिया विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग

जोधपुर। प्रजापति कुम्हार महिला संस्थान जोधपुर महानगर द्वारा निराली ढाणी में हरियाला महोत्सव 2019 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मईया यशोदा ये तेरा कन्हैया, तू कृष्णा है, मेलोडी, थारे रूप रंग सो सोणो कोई नही जग में, राजस्थान घूमर, मिस हरियालो, मिसेज हरियालो, बेस्ट डे्रस, निम्बू रेस, बेस्ट मेकप, सोहल श्रृंगार,एकल नृत्य फैशन शो सहित कई कार्यक्रमों में महिलाओ ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए बेबाक होकर प्रश्न-उत्तर कार्यक्रम में जबाब दिए।

कार्यक्रम संयोजक सुमन ब्रांदणा, अध्यक्ष पार्वती घोडेला, सचिव विमला नराणिया, सदस्य पुष्पा मनोरिया, लक्ष्मी एणिया, सुशिला एणिया, सन्तोष मेराणिया, गुड्डी चंदवाडिया, ममता घोडेला, नीशा कुण्डलवाल, सहीत एक सौ पंचास से अधिक महिलाओ ने भाग लिया । आयोजन के निर्णायक सिद्धी जोहरी, शिल्पा नेगी, पे्ररणा राठी थे। संचालन कोमल भाटी व विष्णुचन्द्र प्रजापत ने किया। अतिथियों द्वारा विजेता मिस हरियाली भावना घोडेला, रनरअप रितिका एणिया, मिसेज हरियाली खुशबु घोडेला, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता रितिका गोयल, अंजली एणिया, साड़ी भावना घोडेला, प्रश्नोत्तरी रितिका एणिया, रितिका गोयल, कुसुमलता कवाडिया, इन्द्रा प्रजापत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओ  में भाग लेने वाली महिलाओ एवं बालिकाओ को पुरस्कृत किया गया।



source https://krantibhaskar.com/mahilao-ne-bebaak-hokar-liya/

खम्मा खम्मा हो राजा रूणीचो रो धणीया…

खम्मा खम्मा हो राजा रूणीचो रो धणीया…

जोधपुर। पालरोड स्थित कस्तूरी रेजीडेंसी में एक शाम बाबा रामदेव के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया।

आराध्य जैन भक्ति ग्रुप के संयोजक दिलीप जैन ने बताया कि भजन संध्या में ग्रुप की प्रमुख गायिका मोनिका जैन द्वारा गाए ‘घोड़ो जोर रो दौड़ायो रे रूणीचा वाळा बाबा….’, ‘खम्मा खम्मा हो राजा रूणीचो रो धणीया…’ सहित ‘मेरे मन में है पाश्र्वनाथ..’ जैसे जैन भजनों ने न केवल जमकर श्रोताओ की दाद लूटी बल्कि श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर रामदेव गौड द्वारा मधुर आवाज में गाए गए गणपति वंदना व रामापीर गुरु महिमा से आेत प्रोत भजनों ने श्रोताओ को झूमने पर विवश कर दिया। नवोदित कलाकार चन्द्रप्रकाश सोनी द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुति को भी श्रोताओ ने दाद देकर उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व सोसायटी की ओर से बाबा रामदेव के पैदल यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन शास्त्रों के मर्मज्ञ एवं वास्तु शास्त्र के नि:शुल्क परामर्शदाता केएल छाजेड सहित गायक कलाकारों का स्वागत रणजीत कुमार छाजेड, सुनिल चौधरी, इंद्रा जैन, मुकुल, सोनम जैन, डॉ. संतोष सोनी, सत्यनारायण चौधरी, अंकित, कपिल एवं श्याम शर्मा ने किया।



source https://krantibhaskar.com/khamma-khamma-ho-king-runich/

जरूरदमंदों को साइकिल व सिलाई मशीन भेंट की

जरूरदमंदों को साइकिल व सिलाई मशीन भेंट की

जोधपुर। महावीर इंटरनेशनल की आेर से सेवा दिवस के तहत साइकिल, सिलाई मशीन व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष संतोषमल मोहनोत ने बताया कि सेवा दिवस के कार्यक्रम के तहत संस्थान की आेर से दो जरूरतमंदों को साइकिलें, दो महिलाआें को स्व रोजगार के लिए सिलाई मशीनें व अन्यों को खाद्य सामग्री के किट भेंट किए गए। इस अवसर पर समारोह अतिथि भामाशाह श्याम कुंभट, सरोज राठौड, वंदना बक्शी, हेमन्त घोष का संस्थान की आेर से स्वागत किया गया।

संस्थान के सचिव आलोक मेहता ने बताया कि अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा और समर्पण की भावना को अपने जीवन का आधार बनाकर मन में उतारने से कई जरूरतमंदों की सेवा की जा सकती है। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर एनएम सिंघवी, नंदा जैन, शांता मेहता, विमला मोहनोत, लीला संचेती, नीता मेहता, कुसुम गांधी, डॉ. जेसी गांधी, डॉ. पीएम कुंभट, एसएल जैन, प्रकाश मेहता, ललित छाजेड, प्रकाश चौपडा, अरूण मोहनोत, सोहन पारखर, अरूण कश्चप, हुकमीचंद मेहता सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। संचालन सुरेंद्रराज मेहता ने किया।

 



source https://krantibhaskar.com/needy-co-cycle-and-c/

अधिकारों के लिए जागरूक रहे बच्चे: बेनीवाल

अधिकारों के लिए जागरूक रहे बच्चे: बेनीवाल

जोधपुर। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा मंडोर पंचायत समिति के अंतर्गत चौखा गांव में स्वतंत्रता का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह की मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल थी।

बेनीवाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओ से विशेष रूप से आह्वान किया कि किसी भी तरह की परेशानी को चुप होकर नहीं सहें और अपने परिवार से खुलकर कहें या सरकारी टोल फ्री नंबर 1098 पर फोन भी कर सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जोधपुर अनुराग पांडेय ने की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हनुमानराम कटारिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल परिहार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौखा के प्रधानाचार्य डूंगरसिह राजपुरोहित, ग्राम पंचायत चौखा के ग्राम विकास अधिकारी कुम्भाराम, आर्मी 3 गार्डस बटालियन के सेवानिवृत्त सूबेदार सुखराम बेनीवाल, भारतीय सेना मेडिकल कोर के सुन्डाराम सूबेदार, सेवानिृवत भवरगिरी के साथ कई ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र ने स्वच्छता व स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न योजनाआें पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने साथ ही विभाग द्वारा आयोजित मौखिक पश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

 



source https://krantibhaskar.com/adhikaaron-ke-lie-jaagarook-rah/

एलबीएन के विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन

एलबीएन के विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन

जोधपुर। लक्की बाल निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल में शीतल गर्ग, ध्रुव सोलीरिया व कृष भाटी को इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग चैम्पियनशिप 2019-20 में विजय होने पर सम्मानित किया गया।  इन तीनों ने बीएसडी स्केटिंग रिंग टेंगरन, जकार्ता (इंडोनेशिया) में विभिन्न राष्ट्रों के मध्य हुई अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग चैम्पियनशिप में मेडल जीते। कोच अखिलेश मोहनोत की कड़ी ट्रेनिंग के फलस्वरूप विद्यालय की शीतल गर्ग ने 500 मी, 1000 मी, रिले रेस और बेस्ट टाइमर चारों श्रेणियों में सर्वोश्रम प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किए। ध्रुव सोलीरिया ने 500 मी और बेस्ट टाइमर श्रेणी में स्वर्ण पदक तथा 100 मी रेस में रजत पदक प्राप्त किया। विजय प्राप्त करने की शृंखला को कृष भाटी ने 500 मी रेस में रजत पदक प्राप्त कर आगे बढ़ाया। इन विद्यार्थियों को प्राचार्य, खेल विभागाध्यक्ष डॉ. डीएस सिंधू एवं सीनियर विंग को-ऑर्डिनेटर डॉ. सीमा शर्मा द्वारा विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न, बुके एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी राघव राठी को सीए इंटरमीडिएट एक्ज़ाम में सम्पूर्ण भारत में 15वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया।

 



source https://krantibhaskar.com/lbn-for-pupils/

सोमवार, 26 अगस्त 2019

प्रचार में बाधक बनी छुट्टी, घर-घर दी दस्तक

प्रचार में बाधक बनी छुट्टी, घर-घर दी दस्तक

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए 27 अगस्त को मतदान होगा। मतदान में सिर्फ दो दिन शेष रहने पर रविवार को सभी प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण प्रत्याशियों को प्रचार में परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को उन्होंने हॉस्टलों में घूम-घूमकर प्रचार किया। इसके साथ ही मतदाता विद्यार्थियों के घरों में दस्तक देकर मत व समर्थन मांगा।

रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने पर सारे कैंपस सूने रहे। रविवार को कैंपस में छुट्टी रहने से छात्रनेताआें को वोट मांगने के लिए स्टूडेंट्स के गली-मोहल्लों का रुख करना पड़ा। एेसे में नियमित स्टूडेंट्स से संपर्क करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने घर-घर दस्तक दी। इसके साथ ही अलग-अलग समाजों के छात्रावासों और विवि के हॉस्टलों में प्रचार किया। प्रचार का ये दौर देर रात तक जारी रहा। वहीं कई प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भी प्रचार किया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले स्टूडेंट्स से डाक मत पत्र भेज कर वोट देने की अपील की। बता दे कि मतदाता सूची में आए नाम के स्टूडेंट्स के घर रोज डाक मत पहुंच रहे है। डाक मतपत्र के साथ मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे है। एक-एक प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील के साथ तीन-चार मैसेज भेजे जा रहे हैं। वैसे छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की सख्ती के चलते इस बार शहर में ना तो रैलियां नजर आ रही है और ना ही पैंपलेट्स दिख रहे है।

कल डाले जाएंगे वोट

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 27 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक होगा। एपेक्स के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त महासचिव पद के अलावा संबंधित संकाय में प्रत्येक कक्षा के लिए कक्षा प्रतिनिधि के वोट डाले जाएंगे। ऐसे में प्रत्येक छात्र को पांच वोट डालने है। कमला नेहरु कॉलेज और सांयकालीन अध्ययन संस्थान में चार पद अलग से होंगे। इन दोनों में अध्यननरत छात्र-छात्राओं को विवि के एपेक्स के चार पदों के अलावा अध्ययनरत कॉलेज के चार पद और एक वोट कक्षा प्रतिनिधि का देना होगा। इसी तरह केएन कॉलेज और सांयकालीन संस्थान के विद्यार्थी नौ वोट डालेंगे। मतगणना अगले दिन 28 अगस्त को सुबह 11 बजे से अंतरिम परिणाम जारी होने तक होगी। जेएनवीयू के छात्रसंघ चुनाव में इस बार 20 हजार 910 छात्र-छात्राएं अपने मतदान का उपयोग करेंगे जो पिछले साल से 1503 मतदाता कम है। सर्वाधिक मतदाता कमला नेहरु कालेज में है जो 4560 है। विज्ञान संकाय में 3103, कला में 3804, विधि में1921, वाणि’य में 2859, सांयकालीन में1896 और  इंजीनियरिंग में 2767 मतदाता है।

 



source https://krantibhaskar.com/prachaar-mein-baadhak-banee-chhutt/

गीता का ज्ञान आज भी प्रासंगिक: यादव

गीता का ज्ञान आज भी प्रासंगिक: यादव

जोधपुर। यादव अहीर समाज संस्थान की ओर से संभाग स्तरीय कृष्ण जन्मोत्सव गांधी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की 22 प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेंद्रसिंह यादव ने कहा कि गीता का ज्ञान आज भी प्रासंगिक है। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुभाष यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण योगेश्वर थे। विशिष्ट अतिथि मुकेश यादव, प्रो. सूरजभान सिंह थे। ब्रिगेडियर सुभाष सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण संपूर्ण पुरुष थे। समाज अध्यक्ष शैलेश यादव और डॉ. रामरतन यादव ने कहा कि सेवा से ही संतुष्टि मिलती है। जगदीश यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल नंदकिशोर यादव, जगदीश यादव, डॉ. रामरतन, मदनसिंह, राजेश कुमार, रवींद्र हाडा, संतोष कुमार, अजय व शंकरराम सिंह आदि को सम्मानित किया गया। संरक्षक निहालसिंह यादव ने सामुदायिक भवन तथा हॉस्टल के लिए 400 वर्गगज जमीन दान में देने की घोषणा की। लीना यादव, चेतन यादव, रामसिंह, कुड़ी संयोजक संजय यादव व अजय शंकर, ललित यादव, भगत की कोठी संयोजक ओमप्रकाश, बनाड़ संयोजक खरगसिंह, चौपासनी संयोजक रामसिंह, मधुबन संयोजक अमरसिंह, झालामंड संयोजक मदनसिंह, सांगरिया संयोजक संतोष, एम्स संयोजक हर्ष राज, सह-संयोजक रमेश यादव ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।



source https://krantibhaskar.com/gita-of-knowledge-today-still-question/

शहर में चारों तरफ सुनाई दे रही जै बाबा री गूंज

शहर में चारों तरफ सुनाई दे रही जै बाबा री गूंज

जोधपुर। लोक देवता बाबा रामदेव का मेला नजदीक आने के साथ ही अब प्रदेश की धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी सूर्यनगरी में बाबा के जातरूआें की रौनक दिखाई देने लग गई है। शहर की सडक़ों पर अब जै बाबा री की गूंज सुनाई दे रही है। इसके साथ ही इन जातरूआें की सेवार्थ कई स्थानों पर शिविर भी खुलने लग गए है। शहरवासी इन जातरूआें की मान मनुहार में जुट गए है।

भादवा माह में रामदेवरा जाने वाले पद यात्रियों के जत्थे तडक़े से देर रात तक भजनों और जयकारों की गूंज के साथ जोधपुर की सडक़ों पर आगे बढ़ रहे है। रवानगी स्थल से लेकर मुकाम के बीच पदयात्रियों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे खुल रहे है। इनमें चाय-नाश्ता, खाना और उपचार की सुविधाएं है। भंडारे से कोई जातरू निराश होकर नहीं जा पाए। इसलिए भंडारा संचालक पदयात्रियों व जातरुओं से आग्रह करते देखे जा रहे है। कोई कहता है- आओ सा…थाक गिया… थोड़ो आराम करल्यो…चाय-पाणी और नाश्ता तैयार है। थोड़ो सुस्ताल्यो…डील नै आराम मिल जासी…अरे-अरे आओ नी साब…थोड़ो-बोत नाश्तो करल्यो…। पाली रोड़ हो या जयपुर रोड़ इस समय जातरुओं की रेलमपेल है। सडक़ किनारे भंडारे संचालित हैं। शहर में जगह जगह भंडारे की होड़ सी मची है। इस दौरान जै बाबा री….भलो करसी बाबो…जय बोलो तेजा महाराज की… तेजा थारे पगा उबाणे आऊं रे…जैसे भजनों की गूंज है।

जोधपुर में बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के दर्शन कर जातरू जैसलमेर के रामदेवरा जाते है जहां मुख्य मेला भरेगा। जैसलमेर रोड़ फर जातरूओं की मान मनुहार में जगह जगह शहरवासी जुटे है। मेला एक सितंबर से परवान चढऩे लगेगा। हालांकि 15 अगस्त को भादवा सुदी बीज लगते ही पैदल, साइकिल, बाइक, बसों से हजारों जातरू आना शुरू हो गए है। रेलवे ने जातरुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेने चलाई है वहीं रोडवेज भी विशेष बसे़ चला रहा है।



source https://krantibhaskar.com/hear-in-the-city/

रक्तदाताओं व भामाशाहों का किया बहुमान

रक्तदाताओं व भामाशाहों का किया बहुमान

जोधपुर। शहर में रक्तदान करने वाले और उसमें तन मन धन से सहयोग समर्पित करने वाले विशिष्ट महानुभावों का पारस ब्लड बैंक जोधपुर द्वारा गांधी मैदान में अभिनंदन किया गया। संत ललित प्रभ महाराज, संत चंद्रप्रभ महाराज और मुनि शांतिप्रिय सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित इस अभिनंदन कार्यक्रम में मानवाधिकार आयोग राजस्थान के अध्यक्ष प्रकाश कुमार टाटिया, न्यायाधीश प्रवीण जैन, पारस ब्लड बैंक के डायरेक्टर सुखराज नीलम मेहता, हांगकांग के निखिल मेहता, सुरेश गांधी द्वारा रक्तदाता अशोक लोहिया, रामपाल भवाद, वीरेंद्र देवड़ा, पोकर राम दहिया, करण सिंह राठौड़, फतेह चंद जैन, दिनेश सिंह कच्छवाहा, महेंद्र सिंह कच्छवाहा, रमेश छाजेड़, चेतन राजपुरोहित, गौरीशंकर बोराणा, अशोक भाटी, ओम प्रकाश सीरवी, उमेश सिंह साथिन, मिथिलेश जैन, भूपेंद्र जैन, मान सिंह पंवार, सुमेर सिंह सजाड़ा, दिनेश जांगू, बाबूलाल शाह, दिलीप माथुर, जितेंद्र बोथरा, मोतीलाल मालू, अजय पाल सिंह, समुद्र सिंह, संतोष कडेल, दयाल सिंह सोलंकी, अनिल सिंह बडग़ूर्जर, दौलतराम शाक्य को सम्मान स्वरूप जोधपुरी साफा, माला और प्रशस्ति पत्र समर्पित किया गया।

इस अवसर पर आओ, 1 घंटे में सीखें जीने की कला विषय पर शहरवासियों को संबोधित करते हुए संत ललितप्रभ ने कहा कि हम जीवन एेसा जियें कि हमें मरने के बाद नहीं वरन जीते जी स्वर्ग जैसा सुख और सुकून का एहसास हो। केवल फोटो के नीचे स्वर्गीय लिखने से किसी को स्वर्ग का सुख नसीब नहीं होता। अगर स्वर्गीय लिखने से सारे लोग स्वर्ग में चले जाते तो नर्क तो खाली ही मिलता। अगर हम प्रेम से जीते हैं, एक दूसरे के सुख दुख में काम आते हैं, मिलजुल कर काम करते हैं, बड़ों को सम्मान व छोटों को प्रेम देते हैं और घर के बड़े बुजुर्गों की मर्यादा और सेवा का ख्याल रखते हैं तो हमें इसी धरती पर स्वर्ग का सुख प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि देवरानी जेठानी एक थाली में खाना खाए, सास बहू मिल कर के काम करें, घर के बच्चे बड़ों को प्रणाम करे और बड़े छोटों को गले लगाए, रात को सोने से पहले बुजुर्ग दादा दादी की सेवा करे तो उस घर में साक्षात स्वर्ग के दर्शन हो जाते हैं। अगर हम घर के माहौल को सुधारते हैं, जीवनशैली को ठीक रखते हैं, अपनी सोच और भावनाओं को निर्मल बना देते हैं तो हमें कभी भी नरक की आग में झुलसना नहीं पड़ेगा, हमारे आसपास ही स्वर्ग साकार होता नजर आएगा। सोच को बड़ा बनाने की प्रेरणा देते हुए संतप्रवर ने कहा कि पांव में पड़ी मोच और छोटी सोच इंसान को आगे बढऩे से रोकती है। जैसे 6 फुट का आदमी अपनी लंबाई को 9 फुट नहीं कर सकता, पर वह अपनी सोच को ऊंचा उठा ले तो वह हिमालय से भी ज्यादा ऊंचा उठ सकता है। संतप्रवर ने कहा कि तकरार, दूरियां, झगड़े, खींचतान, कोर्ट केस, तलाक, तनाव और दरार सब छोटी सोच के परिणाम हैं। हम नेगेटिव सोच को हटाए और पॉजिटिव सोच को लाएं। जिंदगी के हर मोड़ पर सोचें कि मान लो तो हार है ठान लो तो जीत है। जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा देते हुए संतप्रवर ने कहा कि अपनी जिंदगी के मोबाइल में खुशी को सेव करें, गम को डिलीट करें, रिश्तों को रिचार्ज करें, झूठ को ऑफ करें, प्रेम को इनकमिंग और नफरत को आउटगोइंग करें, गुस्से को होल्ड और मुस्कान को सेंड करें तो जिंदगी की रिंगटोन शानदार बन जाएगी।

चातुर्मास समिति के भैरूलाल बोथरा ने बताया कि गांधी मैदान में सोमवार से पर्युषण महापर्व की सामूहिक आराधना का आयोजन होगा जिसमें कल्पसूत्र और अंतकृत दशांग आगम का सामूहिक वाचन होगा। इस आयोजन में सकल जैन समाज के साथ सर्व समाज के लोग भाग लेंगे। इसके अंतर्गत कल संत ललित प्रभ पर्युषण पर्व का अंतर रहस्य विषय पर विशेष संबोधन देंगे साथ ही जलजोग चौराहा स्थित मंगलायतन भवन में जैन मंदिर में प्रात: 7 बजे सामूहिक भक्तामर पाठ, दोपहर 12 बजे सामूहिक एकासन व्रत और रात्रि 7.30 बजे प्रतिक्रमण का आयोजन होगा।

 



source https://krantibhaskar.com/blood-donors-and-nemesis/

बड़ली गांव में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

बड़ली गांव में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

जोधपुर। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर ने ग्राम पंचायत बड़ली के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांव के लोगों के लिए प्रधानमंत्री के मन की बात का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के स्वच्छता ही सेवा मिशन की जानकारी दी और 29 अगस्त से फिट इंडिया अभियान तथा दो अक्टूबर से प्लास्टिक मुक्त भारत की नींव रखने की जानकारी दी है। इस अवसर पर गीत एवं नाटक कार्यक्रम के पंजीकृत दल सनसिटी कल्चरल दल ने अपने मनोरंजक कार्यक्रम से प्रभावी संदेश दिया। विभाग द्वारा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित करके विजेता प्रतिभगियों को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत एवं राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ली के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय सभाकक्ष में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयसिंह गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाआें का ग्रामीण जागरूक होकर पूरा फायदा लें। इस दौरान समाजसेवी शक्ति सिंह राजपुरोहित, सूर्यकान्त व्यास, खींयाराम पंचायत सहायक, बैराग सोनी के साथ कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 



source https://krantibhaskar.com/badli-village-in-people-ne-su/

जन चेतना रैली के बाद भाषण प्रतियोगिता आयोजित

जन चेतना रैली के बाद भाषण प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोकसम्पर्क ब्यूरो ने राजकीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता केन्द्र, राजकीय नर्सिंग स्कूल जोधपुर के सहयोग से जन चेतना रैली का आयोजन किया। रैली को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने महिला प्रशिक्षण केन्द्र उम्मेद अस्पताल के परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जीएनएम प्राचार्य अजीज उल्लाखां, नर्सिंग प्रशिक्षक सुरेश आचार्य, दीपा पी., मांगीलाल राठौड़, प्रदीप सिंह के साथ कई नर्सिंग छात्राएं मौजूद थी। रैली का संचालन क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर के केआर सोनी ने किया। उन्होंने कहा कि जश्न ए आजादी और केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआें के पूर्व प्रचार अभियान के तहत आपसी भाईचारा, सद्भावना, अखण्डता का संदेश दिया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जन-जन का यही है नारा, स्वच्छता अधिकार हमारा‘, ‘हम सब ने मिलकर ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है‘, ‘एक बेटी पढ़ेगी सात पीढ़ी तरेगी‘ जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर विभाग द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेता प्रतिभागियों को विभाग ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 



source https://krantibhaskar.com/public-consciousness-rally-post-speech-speech/

वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

जोधपुर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के सीएस एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल कोर्स के जून 2019 में हुई परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया।

संस्थान के जोधपुर चैप्टर की अध्यक्ष सीएस पूजा चंदानी ने बताया कि जोधपुर के विद्यार्थियों ने राष्ट्र स्तरीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया। संस्थान ने वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता पिता व परिजन भी उपस्थित थे।



source https://krantibhaskar.com/place-in-priority-list/

महिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

महिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

जोधपुर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान महिला शक्ति की त्रैमासिक बैठक तथा जोधपुर जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश सभा अध्यक्ष संतोष जांगिड़ की अध्यक्षता, डॉ. प्रीति जांगिड़ के मुख्य आतिथ्य तथा श्रीमती जिया देवी व सम्पतलता जांगिड़ के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान महिला शक्ति की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मीना जांगिड़ ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ भगवान विश्वकर्मा, श्रीकृष्ण व सरस्वती मां की पूजा अर्चना, महिला शक्ति द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा की सामूहिक आरती तथा स्नेहलता द्वारा श्रीकृष्ण स्तुति व गीत गायन से हुआ। अतिथियों का स्वागत अंजली शर्मा व सुनिता शर्मा के मधुरम गीतों की प्रस्तुति से संयोजिका व जिला कार्यकारिणी संरक्षक निर्मला जांगिड ने स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह के साथ तुलसी पौधे भेंट कर किया गया। डॉ.मीना जांगिड़ ने बैठक के एजेन्डे से सभी को अवगत करवाया। प्रदेश सभा की महामंत्री श्रीमती स्मिता जांगिड़ ने पूर्व बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया तथा प्रदेशाध्यक्ष संतोष जांगिड, डॉ.प्रीति जांगिड़, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मीना जांगिड, संरक्षक निर्मला जांगिड, जिलाध्यक्ष सरीता शर्मा व प्रदेश सभा की पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त जिला सभा कार्यकारिणी महिला शक्ति का शपथग्रहण हुआ, जिसमें मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष स्नेहलता जांगिड, महामंत्री सुनिता शर्मा, कोषाध्यक्ष वर्तिका शर्मा, मंत्री मनीषा शर्मा व निशा जांगिड, उपाध्यक्ष स्मिता नागल, संतोष जांगिड, भंवरी देवी, प्रमिला जांगिड, सहकोषाध्यक्ष नीलम जांगिड, विधि सलाहकार एडवोकेट भावना नागल, सांस्कृतिक मंत्री मोनिका जांगिड, बबीता जांगिड, अंजली शर्मा, प्रचार मंत्री विशाखा जांगिड, प्र्रेमलता शर्मा, शोभा शर्मा, रामकृपा जांगिड, प्रवक्ता खुशबु शर्मा, शानु शर्मा, संगठन मंत्री ज्योति जांगिड, नीलम जांगिड, कृष्णा शर्मा, विनोद शर्मा, उषा शर्मा, आशा शर्मा, वर्षा जांगिड ने अपने पदो ंके निर्वहन की शपथ ली।

महिला प्रदेश कार्यकारिणी के उद्देश्यों का पुनरावलोकन एवं सक्रियता पर स्नेहलता व सुनिता शर्मा ने, वर्तमान परिपेक्ष्य में हमारा जांगिड समाज एवं हमारे कार्यक्रमों व प्रदेश महिला कार्यकारिणी के कार्यक्रमों हेतु आय-व्यय करने पर डॉ. मीना जांगिड व निर्मला जांगिड ने, भगवान श्री विश्वकर्मा द्वारा प्रदत कला रूपी धरोहर का संरक्षण एवं प्रचार पर स्मिता नागल, डॉ. प्रीति जांगिड, स्मिता जांगिड, सरीता शर्मा व ईषा जांगिड ने अपने विचारों से सभी अतिथियों व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अवगत करवाया। समारोह के सम्पन्न सत्र में सुरीले रंग आप सभी के संग कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं महिलाआें ने मिलकर राजस्थानी नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति दी, इसमें लगभग दो सौ महिला शक्ति पदाधिकारियों ने भाग लेकर समारोह का सफल बनाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। समारोह का संचालन निर्मला जांगिड़, धन्यवाद संतोष जांगिड़ व आतिथ्यों का आभार डॉ. मीना जांगिड़ द्वारा किया गया।



source https://krantibhaskar.com/women-executive-ne-li-sh/

उम्मेद क्लब में कॉटेज कमरों का उद्घाटन

उम्मेद क्लब में कॉटेज कमरों का उद्घाटन

जोधपुर। उम्मेद क्लब में आयोजित एक सादे समारोह में आधुनिक सुविधायुक्त नये स्वरूप लिए हुए कॉटेज कमरों का उद्घाटन किया गया।

क्लब सचिव विनय कवाड़ ने बताया कि क्लब को अन्तरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने के तहत कॉटेज कमरों को पूर्णतया नवीनीकरण कर आधुनिक सुविधाओं युक्त तैयार करवाया गया है। ये रूम आने वाले मेहमानों के लिए उपलब्ध करवा दिए गए है। कार्यक्रम संयोजक रवि जैन ने बताया कि वर्ष पर्यन्त क्लब सदस्यों को अपने बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए आधुनिक व पूर्ण सुविधा युक्त कमरों की आवश्यकता रहती है। सदस्यों की आवश्यकताआें को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी ने क्लब विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्वता को निभाते हुए यह कमरे तैयार करवाए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अनिल भंसाली ने वर्तमान कार्यकारिणी की विकास या़त्रा प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि कार्यकारिणी ने सबके सहयोग से खानपान, खेलकूद, मनोरंजन और आधुनिक टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में विकास व सुदृढ़ता लाने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर द्वितिय उपाध्यक्ष अशोक महेश्वरी, कोषाध्यक्ष मोतीचन्द जैन, कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वीसिंह भाटी, श्रीमती कुशा अरोड़ा, रमेश गांधी, रमेश जैन, गिरिश चन्दानी, महेन्द्र के. पुरोहित, नितेश शारडा सहित अनेक गणमान्य व सदस्य उपस्थित थे। संचालन रवि जैन ने किया।

 



source https://krantibhaskar.com/cottage-cum-hope-club/

बसेटा समाज के युवाओं ने मंच पर दिया परिचय

बसेटा समाज के युवाओं ने मंच पर दिया परिचय

जोधपुर। बसेटा विकास सेवा समिति जोधपुर के तत्वावधान में बसेटा समाज का 12वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को गीता भवन स्थित दशरथमल सिंघवी स्मृति सभागार में आयोजित किया गया।

समिति के अध्यक्ष रामस्वरुप भाटी ने बताया कि सम्मेलन में स्थानीय तथा प्रदेश भर से अनेक युवक-युवतियों ने उपस्थित होकर मंच पर अपना परिचय दिया। सम्मेलन में राजस्थान प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से समाज बन्धुआें ने भाग लिया। समिति के सचिव आेमप्रकाश बामणिया ने बताया कि समारोह में जोधपुर जिले के करीब दो सौ प्रतिभावान छात्र-छात्राआें को सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा 3 से 7 तक 70 प्रतिशत अंक तथा कक्षा 8 से कॉलेज स्तर तक के विद्यार्थियों जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है उन्हे पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सप्तम् रक्तदान शिविर के 81 रक्तदाताआें का सम्मान भी इस समारोह में किया गया।

 



source https://krantibhaskar.com/youth-of-the-society/

बृजरानी भार्गव युवा लेखन पुरस्कार माधव राठौड़ को

बृजरानी भार्गव युवा लेखन पुरस्कार माधव राठौड़ को

जोधपुर। साहित्य के क्षेत्र में युवा लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले ‘बृजरानी भार्गव युवा लेखन पुरस्कार’ 2019 की घोषणा कर दी गई है। कवियत्री प्रीता भार्गव द्वारा अपनी माताश्री की स्मृति में प्रारंभ किया गया यह पुरस्कार जोधपुर के कवि-कथाकार माधव राठौड़ को उनके कहानी संग्रह ‘माक्र्स में मनु ढूंढ़ती’ पर दिया जाएगा।

संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि पुरस्कार 14 सितम्बर को संस्था के वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रीडूंगरगढ में अर्पित किया जाएगा। मंत्री बजरंग शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व यह पुरस्कार जोधपुर के प्रखर युवा कवि आकाश मिड्ढा और बीकानेर के युवा उपन्यासकार सुमित शर्मा को दिया जा चुका है। पुरस्कार समिति के संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि 1985 में जन्मे माधव भारत-पाक बॉर्डर के रेगिस्तानी गांव से ताल्लुक रखते हैं, जो कानून व पत्रकारिता की पढाई के बाद आसपास के परिवेश में देखी-भोगी और जी गई दुनिया को कहानी-कविता के माध्यम से पूरी शिद्दत और संजीदगी से अभिव्यक्ति देते हैं। साहित्य, सिनेमा और संगीत में आत्मिक सुख तलाशने वाले माधव की कहानियां जिज्ञासु मस्तिष्क एवं विचारशीलता का अनूठा सामंजस्य लिए हुए है, जो बाहरी-भीतरी दोनों लोक में हस्तक्षेप का फलक तैयार करती है। माधव राठौड़ को पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रुपए नगद राशि के साथ सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल अर्पित कर समादृत किया जाएगा।



source https://krantibhaskar.com/brijrani-bhargava-young-writing/

264 बालक-बालिकाओं को छात्रवृत्ति वितरित

264 बालक-बालिकाओं को छात्रवृत्ति वितरित

जोधपुर। नैतिकता के साथ-साथ जिम्मेदारी का अहसास ही भावी पीढ़ी को विकास के रास्ते पर ले जा सकता है जितना लिया है उससे दुगना गांव, गरीब व अपने क्षेत्र के विकास और आसपास के लोगों की मदद का भाव रखने से ही उन्नति सम्भव है। यह कहना है जोधपुर के पूर्व राजपरिवार की गायत्री राजे का। वे यहां जोधपुर में संभली ट्रस्ट की ओर से आयोजित 12 छात्रवृत्ति वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। संभली ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष शैक्षणिक सत्र के लिए 264 बालक बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

संभली ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी गोविंद सिंह राठौड़ के अनुसार महज 5 बच्चों की सहायता के साथ ही सम्भली ट्रस्ट की स्थापना की थी। वर्ष 2007 में  महिला सशक्तिकरण की दिशा में  बोया गया बीज आज एक विशाल वृक्ष है जिसकी अनेकानेक शाखाएं देश नहीं बल्कि विदेशों में भी फैली है और बालिका शिक्षा स्वाबलंबन और रोजगार के क्षेत्र में जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बालिकाओं और शहरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयासरत है।इसी कड़ी में वर्ष 2019- 1920 के लिए 264 बालिकाओं को ट्रस्ट के माध्यम से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है, जिससे उनको शिक्षित बनाया जा सके। कार्यक्रम में जोधपुर जिले के ओसियां, बालेसर, जाखण, सेतरावा, सोलंकियातला, चाबा और बीकानेर के कुछ के क्षेत्रों के बच्चों को स्कॉलरशिप दी गयी।

कार्यक्रम में महिला थाना जोधपुर की किरण गोदारा, पब्लिक प्रोसिक्यूटर मोना चौहान, रोटरी मिडटाउन के अध्यक्ष पुनीत राव, रोटरी पद्मनी की अध्यक्षा राजश्री चौधरी , रोटरी संस्कार की सचिव विभा भूत और मधु विश्नोई ने भी संबोधित किया और चहुमुखी विकास के लिए संभली ट्रस्ट के कार्यो को सराहा। इस मौके पर संभली फ्रांस के  अध्यक्षा एनालीस पॉउलीन का उनके बेहतरीन सहयोग के लिए गायत्री राजे और संभली ट्रस्ट के निदेशक गोविंद राठौड़ की ओर से बहुमान किया गया। ट्रस्ट के सचिव श्यामा तंवर ने संभली से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। अधिवक्ता फिरोज खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रतन सिंह और शक्ति सिंह खाखडक़ी ने किया।

सम्भली ट्रस्ट के इस कार्यक्रम में एना स्कूल चक विमन देट पेंट की आर्ट एक्जीबिशन भी लगाई गई। एना के अनुसार वो सम्भली में बतौर ट्यूटर अपना देश छोडक़र यहां आई है। वो यहां पिछड़ों को शिक्षा से जोडऩे पर काम कर रही है। सम्भली ट्रस्ट के कार्यक्रम में लगी आर्ट में  पिछड़े वर्ग की महिलाओं और बच्चों ने अपनी दशा का खुद ने ही चित्रण किया है।

 



source https://krantibhaskar.com/264-boys-girls-to-scholarships/

सलोनी मालपानी ने भारत में 34वां स्थान प्राप्त किया

सलोनी मालपानी ने भारत में 34वां स्थान प्राप्त किया

जोधपुर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के जून-2019 सत्र की परीक्षा के परिणाम तथा वरीयता सूची जारी की गयी है। कॉस्ट एकाउंटेंट्स फाइनल में जोधपुर चैप्टर की सलोनी मालपानी ने सम्पूर्ण भारत में 34वां स्थान प्राप्त कर जोधपुर चैप्टर व अपने परिवार का नाम गौरान्वित किया।

कॉस्ट एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट में जोधपुर चैप्टर की मुस्कान जैन ने संपूर्ण भारत में 25वां, पदम गोलेछा ने संपूर्ण भारत में 33वां, सिमरन गहलोत ने संपूर्ण भारत में 36वा, राधिका शाह ने संपूर्ण भारत में 37वा, अंकुश शर्मा ने संपूर्ण भारत में 44वा तथा अजिता निवास ने संपूर्ण भारत में 48वा स्थान प्राप्त कर जोधपुर चैप्टर व अपने परिवार का नाम गौरान्वित किया।

जोधपुर चैप्टर के चेयरमैन ष्टरू्र श्री के.के. व्यास व सचिव ष्टरू्र श्री दीपक चोपडा ने बताया कि इस बार जोधपुर चैप्टर का कॉस्ट एकाउंटेंट्स फाइनल का परिणाम 35 प्रतिशत, कॉस्ट एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट का परिणाम 43 प्रतिशत तथा कॉस्ट एकाउंटेंट्स फाउंडेशन का परिणाम 78 प्रतिशत रहा है। इस उपलक्ष पर चैप्टर ऑफिस में सभी वरीयता सूचि में स्थान पाने वाले तथा फाउंडेशन एवं फाइनल के टॉप तीन छात्रों को मोमेंटो तथा अन्य सभी उत्तीर्ण छात्रों को जोधपुर चैप्टर की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने चैप्टर द्वारा नि:शुल्क प्रदान की जाने वाली कोचिंग की सराहना की। सम्मान समारोह में  प्रो. बी.एस.राजपुरोहित, देवेन्द्र डागा, अमन दत्त झा, योगेश मोदी, वीरेंद्र सुराणा तथा अन्य सभी सदस्य एवं ऑफिस स्टाफ भी उपस्थित थे।



source https://krantibhaskar.com/saloni-malpani-in-india-34/

जरूरतमंद विद्यार्थियों को बैग वितरित किए

जरूरतमंद विद्यार्थियों को बैग वितरित किए

जोधपुर। अग्रवाल इंडस्ट्रीयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जोधपुर के प्रबंधक जयप्रकाश अग्रवाल व राहुल अग्रवाल द्वारा राउमावि डिगाडी के जरूरतमंद विद्यार्थियों को बैग वितरित किए गए।

इसी कड़ी में भामाशाह गीता देवी गोदारा ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी के अवसर पर बच्चों को लंच बॉक्स व पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की। प्रधानाचार्या मनोज चौधरी ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजाराम व्याख्याता ने किया।

 



source https://krantibhaskar.com/jarooratamand-vidyaarthiyon-ka/

संत ओमलाल को दी श्रद्धांजलि

संत ओमलाल को दी श्रद्धांजलि

जोधपुर। सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल के 25वें वंशज ठकुर संत ओमलाल साईं के ब्रह्मलीन हो जाने पर सिंधी समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया। वे 79 वर्ष के थे। उनका निधन वड़ोदरा में हो गया।

जोधपुर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित झूलेलाल महल में साईं ओमलाल को सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि दी गई जिसमें प्रेम प्रकाश आश्रम ब्यावर के संत शंभूलाल महाराज, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी,महिला संगठन अध्यक्ष पूनम मोतियानी, लक्ष्मण खेतानी, गणेश बिजानी, महेश खेतानी, मुखी लख्मीचंद किशनानी, गोरधन राजवाणी, हरीश देवनानी, अशोक मूलचंदानी, केएल पंजाबी, तीर्थ डोडवानी, विनोद हिंदूजा, हरिश कारवानी, भरत पहलवानी, लीलाराम, सुनील मीरचंदानी, रेणु खेमानी, रतन तोलानी, कैलाश नानकानी, भरत आवतानी, दल्ली मंगलानी, मदन आईदासनी, तेजु मनवानी, नारायण, लोकेश विधानी, भगवान तोलानी, जय कृपलानी आदि ने श्रद्धांजलि दी।



source https://krantibhaskar.com/saint-omlal-ko-di-shraddhanj/

अत्याचार के विरोधी थे भगवान श्रीकृष्ण: संत चंद्रप्रभ

अत्याचार के विरोधी थे भगवान श्रीकृष्ण: संत चंद्रप्रभ

जोधपुर। गांधी मैदान में जन्माष्टमी पर्व पर अद्भुत और अनूठे कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 36 कौम के हजारों श्रद्धालुओ ने भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हुए झूला झुलाया और पूरे देश के लिए सर्व धर्म सद्भाव की मिसाल पेश की। इस दौरान एक घंटे में समझें संपूर्ण गीता का सार विषय पर सभा को संबोधित करते हुए संत चंद्रप्रभ महाराज ने कहा कि भारत विश्व की वह सर्वश्रेष्ठ पुण्य भूमि है जिसमें अनेक महापुरुषों ने जन्म लेकर इसे सभ्य और संस्कृत बनाया। जहां राम ने मर्यादा की, महावीर ने अहिंसा व करुणा की, बुद्ध ने मध्यम मार्ग की ज्योत जलाई वहीं श्री कृष्ण ने ज्ञान योग व कर्म योग का अवदान देखकर भारतीय संस्कृति को पल्लवित किया। उन्होंने कहा कि परिवार में रहने की कला राम से सीखें, जीवन जीने की कला बुद्ध से सीखें, मुक्ति पाने की कला महावीर से सीखें और संघर्ष करते हुए सफलता पाने की कला कृष्ण से सीखें। उन्होंने कहा कि यादव कुल में दो महापुरुषों ने जन्म लिया जिसमें भगवान नेमिनाथ ने जिनशासन पर राज किया वहीं भगवान श्री कृष्ण ने सनातन धर्म पर राज किया।

श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संतप्रवर ने कहा कि वे अत्याचार के विरोधी थे। उन्होंने धर्म की स्थापना करने के लिए अत्याचारियों का नाश किया। एेसे ही हमें भी अत्याचार को सहन करने की बजाय उसका विरोध करने के लिए खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ज्ञान और प्रेम के अद्भुत संगम थे, वे अनासक्त कर्म योगी थे। उन्होंने गीता का ज्ञान देकर मानव जाति पर परम उपकार किया। श्री कृष्ण मुस्कान से सदा भरे रहते थे। अगर हर इंसान श्री कृष्ण की तरह जीवन के हर मोड़ पर मुस्कुराना सीख ले तो वह भी सबका मनमोहन बन जाएगा। गीता का विवेचन करते हुए संतप्रवर ने कहा कि दुनिया का एक ही शास्त्र है गीता जिसका निर्माण युद्ध के मैदान में हुआ। भारतीय संस्कृति का सार ग्रंथ है गीता। भारत के हर व्यक्ति को गीता अवश्य पढऩी चाहिए। संत प्रवर ने कहा कि गीता और आगम में ज्यादा फर्क नहीं है। गीता हमें अरिहंत बनना सिखाती है। अगर गीता को अंतर्मन के साथ जोड़ लिया जाए तो वह महावीर का आगम बन जाएगी और आत्म विजय दिलाने का आधार बन जाएगी। हम धर्म रूपी युधिष्ठिर, भक्ति रूपी भीम, आत्मविश्वास रूपी अर्जुन, नीति नियम रूपी नकुल और सेवा रूपी सहदेव को जीवन से जोडक़र दुर्बुद्धि के दुर्योधन, दुशील के दुशासन, स्वार्थ के शकुनि और मोह मूर्छा के धृतराष्ट्र को जीवन से दूर करें।

इससे पूर्व संत ललित प्रभ चंद्रप्रभ और शांतिप्रिय सागर के सानिध्य में धूमधाम से जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें बालवाड़ी विद्यालय की छात्राओ द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गयी, शिवि दफ्तरी जयपुर ने भी भक्ति नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, अशोक देरासरिया बेंगलुरु, रमेश गुप्ता, महेश सारडा, लाभार्थी सुखराज नीलम मेहता ने भगवान का झूला झूलाते हुए गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन अशोक पारख ने किया।



source https://krantibhaskar.com/anti-atrocities-were-bhagav/

45 आगमों के साथ जन्माष्टमी का गुणगान किया

45 आगमों के साथ जन्माष्टमी का गुणगान किया

जोधपुर। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागछ संघ के तत्वाधान में जोधपुर में प्रथम बार 45 आगमों की सजावट मन भावन प्रदर्शनी के रूप में आगम श्रृंगार सजाया संवारा गया व श्रीकृष्णा जन्माष्टमी पर गुणगान किया गया।

संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि श्री रत्न प्रभ धर्म क्रिया भवन प्रांगण में साध्वी प्रफुल्लप्रभा, वैरागपूर्णा की निश्रा में जिस तरह ज्ञान पंचमी के ज्ञानपद आराधना की जाती है वेसे ही जैन धर्म के (45) पेतालीस आगमों की प्रदर्शनी का शुभारंभ दर्शन वंदन पूजा अर्चना के साथ एक एक आगम का विवेचन तप आराधना का भव्य आयोजन जिनशासन रसिक महान विभूतियों के रूप में नन्हे-मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा कोई कृष्ण बना कोई श्याम तो कोई महावीर कोई राम तो कोई पुण्या श्रावक भरत चक्रवती बाहुबली संपत्ति महाराजा सरस्वती देवी लक्ष्मी देवी पद्मावती राजूल मयणा सुंदरी तो कोई चंदनबाला अलग-अलग पात्रों द्वारा प्रथम बार एेसा अनूठा अनोखा नजारा देखने को मिला। कई श्रावक श्राविकाओं श्रद्धालु भक्तों ने ज्ञान आगम समक्ष दर्शन वंदन पूजन कर आगम ज्ञान की आराधना की।

श्रीज्ञान सुंदर धार्मिक पुस्तकालय संयोजक अमृतराज गोलियां आदिश्वर महिला मंडल की अध्यक्षा चंदू मोहनोत व विनायकिया ने बताया कि प्रवचन दरम्यान साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री ने कहा कि आगामी आने वाली जैन चौबीसी में श्रीकृष्ण भगवान तीर्थंकर बनेंगे। उन्होंने कहा कि परमात्मा के श्री मुख से निकली वाणी यही आगम है 45 आगमों में केवली भगवंतो द्वारा भाषित जिनवाणी का पूर्ण समावेश सार समाया हुआ है। स्थानकवासी में 32 आगम तथा मूर्तिपूजक में 45 आगम की मान्यता विद्यमान है। श्रीकृष्ण गुणगान करती हुए साध्वी वैराग्यपूर्णा ने आगामी 24 में तीर्थंकर बनने वाले श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते कहा कि 18 हजार मुनिजनों के एक साथ भाव भरा वंदन करने पर श्री कृष्ण ने तीर्थंकर नामगोत्र पदवी का उपार्जन किया वे आगामी जैन चौबेसी में 12 वें अमन नाम के तीर्थंकर बनेंगे। इस अवसर पर कई संस्था संगठनों के पदाधिकारीगण व श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे। संघ के चंदू सुरेश पगारिया राजेंद्र शाह पोरवाल विनायकिया ने सभी का आभार जताया।



source https://krantibhaskar.com/kickback-chelenham-45/

विमंदित बच्चों के साथ मनाई जन्माष्टमी

विमंदित बच्चों के साथ मनाई जन्माष्टमी

जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद की आेर से भगवान श्रीकृष्ण प्राकट्य दिवस पर शनिवार को कुड़ी भगतासनी स्थित मानसिक विमंदित पुर्नवास गृह में बच्चों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया।

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव व्यास ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद की गौ सेवा व समाज सेवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को मानसिक विमंदित पुर्नवास गृह में प्रदेशाध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला के नेतृत्व में गृह में मानसिक रूप से विमंदित व शारीरिक रूप से असक्षम बच्चों को ड्रांइग कॉपी, कलर देकर और फल, चॉकलेट, बिस्किट आदि खिलाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर परिषद सदस्यों की आेर से भजन गायन किया गया जिस पर वहां विमंदित नरेंद्रसिंह व उसके साथियों ने नृत्य प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में सिद्धार्थ बाल निकेतन समिति के मनोहरलाल, सुशील, रूपदास, हीरालाल, प्रतापसिंह, एके खान व श्रीमती निशा राठौड से परिषद के सदस्यों का तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अमित व्यास, श्रीमती संजू व्यास, सुनिल आेझा, हरीगोपाल व्यास, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, सुनिता व्यास, अनुसूया व्यास, भुवनेश थानवी, श्रीकांत व्यास, ललित, हितेश, हाजी मोहम्मद, पवन, लक्षित, वीरेंद्र सहित बडी संख्या में परिषद सदस्य मौजूद थे।

 



source https://krantibhaskar.com/forbidden-with-children/

सस्टेनेबल प्लेनेट के लोगो का विमोचन

सस्टेनेबल प्लेनेट के लोगो का विमोचन

जोधपुर। राउंड टेबल ऑफ जोधपुर की आेर से पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई ज रही मुहिम गो ग्रीन की आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष की थीम को सस्टेनेबल प्लेनेट कर दिया। पर्यावरण की इस जटिल चुनौती को अपने कार्यों में शामिल कर देश में बदलाव की मुहिम चला दी है।

राउंड टेबल इंडिया के एरिया संजोजक (पर्यावरण संरक्षण) सौरभ बाहेती ने बताया कि शनिवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस वर्ष की थीम पर आधारित लोगो का विमोचन किया एवं उपस्थित सदस्यों को समाज सेवा कार्यों में भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। बाहेती ने कहा कि जल, वायु, पृथ्वी, अग्नि और आकाश मानव जीवन के मूलभूत तत्व है। इन पंचतत्वों से ही मानव जीवन का निर्माण होता है। इन्हीं से हमारी सृष्टि और मानव का अस्तित्व है। जब तक सृष्टि के इन पंचभूत तत्वों का समन्वय, संतुलन और संगठन निर्धारण परिमाण में संयोजित रहता है तो पर्यावरण भी सुरक्षित है लेकिन जैसे ही इन घटकों का संतुलन बिगड़ता है तो पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ता है और पर्यावरण दूषित होता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के अलावा आमजन को भी आगे आना होगा। आमजन की जागरूकता से ही पर्यावरण की रक्षा हो पाएगी।

इस अवसर पर एरिया चेयरमैन ननदेश संचेती व जोधपुर चैप्टर के अनुतोष संचेती, सुशील जीरावला, मृदुल सालेचा, अमित कालानी, अरुण कालानी, पंकज बाहेती, शशांक मुंद्रा, सिद्दार्थ मेहता, विजय पुगलिया, सौरभ बाहेती, अंकित मिश्रा, आदित्य मुंद्रा, मृदुल सोमानी, नितिन जैन,  प्रणय संचेती, सौरभ नवल व सिद्दार्थ बिरला तथा ग्रीन सेंस से सिद्धार्थ संचेती व मोहनीश संचेती उपस्थित थे।

 



source https://krantibhaskar.com/sustainable-planet-of-people/

जीप ने दो गर्भवती महिलाओं को लिया चपेट में

जीप ने दो गर्भवती महिलाओं को लिया चपेट में

जोधपुर। बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक वाहन चालक ने अपनी गाड़ी को तेज व लापरवाही से चलाते हुए पैदल घूमने के लिए निकली दो गर्भवती महिलाओं और एक युवती को अपनी चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हादसे में एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरी गर्भवती महिला के गंभीर रूप से घायल होने पर उसके गर्भ में पल रहे करीब आठ माह के शिशु की भी मौत हो गई। इसके विरोध में शनिवार सुबह से ही पीडि़त पक्ष के परिजन और समाज के लोग एमडीएम मोर्चरी के बाहर जमा हो गए और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मांग पूरी नहीं होने तक उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने और शव को उठाने से मना कर दिया। वहीं पुलिस जाब्ता अस्पताल की मोर्चरी में जमा था।

बीजेएस गांधीपुरा गली नम्बर दो में रहने रमेश पुत्र रणजीत भील ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे उसकी पुत्रवधु नर्बदा पत्नी चेतन भील और पुत्री सोनू तथा पड़ौस में ही रहने वाली एक रिश्तेदार रेखा पत्नी रोहित भील घूमने के लिए पैदल जा रही थी। तब बीजेएस स्थित ट्यूबवैल चौराहा आरटीओ रोड पर पीछे से आई जीप के चालक ने गाड़ी को तेज व लापरवाही से चलाते समय उनको चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घायल तीनों को परिजन टैक्सी में डालकर पावटा सैटेलाइट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद सघन उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में रैफर किया। वहां पर देर रात नर्बदा पत्नी चेतन भील और उसके गर्भ में पल रहे करीब आठ माह के बच्चे की मौत हो गई जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई रेखा के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। उसको डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला। इस हादसे में घायल सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों, परिचितों व अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठाने पर अड़ गए। मृतका के परिजनोंं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कल रात को हुए हादसे में अब तक ना तो वाहन जब्त किया और नहीं चालक को गिरफ्तार किया। परिजनों ने बताया कि जब तक पुलिस आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं करेगी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं देगी तब तक वो ना तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और ना ही शव उठाएंगे। इधर पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन के बारे में सुराग हाथ लगा है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है।



source https://krantibhaskar.com/jeep-ne-two-pregnant-women/

रविवार, 25 अगस्त 2019

नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की..

नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की..

धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, शोभायात्रा निकाली, मंदिरों में हुई आकर्षक फूल मंडली व सजावट, रात को फोड़ी दही-माखन से भरी मटकियां

जोधपुर। सूर्यनगरी में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव जन्माष्टमी पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कृष्ण मंदिरों को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके सूर्यनगरी के सभी कृष्ण मंदिरों में मध्यरात्रि दही-माखन से भरी मटकियां फोड़ी गई।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव जन्माष्टमी पूरे शहर में श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिरों और घरों में जहां श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी कथाओं को कहती झांकियां सजाई गई वहीं कई स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी-फोड़ और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को कृष्ण मंदिरों को रंग रोगन और रोशनी से सजाया गया। मंदिरों में फूल मंडलियां सजाई गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब रात तक जारी रहा। कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों से बड़ों तक उत्साह नजर आया। गली मौहल्लों से लेकर शहर के सभी मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति की भावना नजर आ रही थी। रात बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया गया। पुष्टीमार्गीय परम्परा के मंदिरों में ढोल-थाली व शंख ध्वनि के बीच कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। गली मौहल्लों में भी बच्चों ने अस्थाई कृष्ण मंदिरों की स्थापना के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी। हांडी को रस्सी से ऊंचाई पर बांधा गया और उत्साही कृष्ण भक्त युवकों ने उसे फोड़ा।

इन मंदिरों में रही रौनक

चौपासनी स्थित श्याम मनोहर प्रभु मंदिर, जूनी मंडी स्थित बालकृष्ण लाल मंदिर, राजरणछोड़दास मंदिर, कटला बाजार स्थित कुंजबिहारी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, गंगश्यामजी का मंदिर, जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर और गीता भवन के साथ शहर के सभी मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।  चौपासनी स्थित श्याममनोहर प्रभु मंदिर में शनिवार शाम 7.30 बजे से दर्शन आरंभ हुए। मंदिर ट्रस्ट के सोहनलाल जैसलमेरिया ने बताया कि वैष्णव भक्तों ने मध्यरात्रि के बाद जन्म दर्शन कर किया। वहीं रविवार सुबह 7 बजे से गोस्वामी मुकुटराय के सान्निध्य में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जबकि कटला बाजार स्थित कुंज बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में वैष्णव भक्तों ने भगवान कृष्ण जन्म से जुड़ी जीवंत झांकी मनोरथ के दर्शन किए। मंदिर के महंत भंवरदास निरंजनी ने बताया कि मध्य रात्रि को जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में गूंद-गिरी, अजवायन, सूंठ के लड्डू व पंचामृत वितरित किया गया। विश्व हिंदू परिषद सरदारपुरा प्रखंड की ओर से जन्माष्टमी पर सरदारपुरा के सत्संग भवन से शोभायात्रा निकाली गई। प्रखंड के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ ऊंट, घोड़ा-पालकी और रथ शामिल हुए। साथ ही कृष्ण, मीरा, माखन चोरी, जेल में कृष्ण जन्म, पूतना वध, कृष्ण गोपी रास, राधा-कृष्ण सहित कई झांकियां सजाई गई।

यहां भी मनाई गई जन्माष्टमी

शास्त्रीनगर स्थित शनिधाम में जन्माष्टमी कार्यक्रम शनिवार को मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में शाम 6 से रात तक विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। इस अवसर पर बच्चे राधा-कृष्ण बनकर आए। उन्हें मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पुरस्कृत किया गया। निसंतान दंपतियों को संतान गोपाल रक्षा सूत्र प्रदान किया गया। कृष्ण जन्म महाआरती रात्रि 12 बजे हुई। वहीं महादेव ग्रुप और शिवजी महाराज ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में उम्मेद उद्यान स्थित शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महादेव गु्रप के अध्यक्ष संदीप चौहान व सचिव नीरज सिंगल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत इस बार का मुख्य आकर्षण नई दिल्ली की मनोज एंड रिया आर्केस्टा पार्टी रही। इसके साथ ही यहां पर भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई गई। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मटका फोड़ प्रतियोगिता, आतिशबाजी आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया जहां पर श्रद्धालुओं ने अपनी सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बनाया। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत और श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर को आकर्षक फूलमंडली व रोशनी से सजाकर देव प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। यहां शाम सात बजे से मध्यरात्रि तक भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें गायक पंकज-मंजू एंड पार्टी और समाज के भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। तनावडा फांटा सालावास रोड स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर, इस्कॉन में इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर मं विराजित राधागोविंद को वृन्दावन से आई नई पोशाक अर्पित की गई। साथ ही मंदिर गर्भगृह को सुंदर फूलों से सजाया गया। मंदिर मे सुबह से ही कृष्ण कथा एवं हरिनाम कीर्तन आरम्भ हो गया। मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल ने बताया कि सुबह विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के मध्य इंटर स्कूल कंपीटिशन आयोजित किया गया जिसमें माधवास रॉक बैंड द्वारा गाए भक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता, चित्रकारी, फैंसी ड्रेस, मटकी पर चित्रकारी, श्रीमद् भगवद् गीता के श्लोकों के उच्चारण प्रतियोगिता एवं भक्तिमय गीतों, भजनों के गायन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी का मुख्य कार्यक्रम शाम को हुआ। शास्त्रीनगर बी सेक्टर स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मन्दिर में श्रावण गुरु पूर्णिमा से शुरू हुए श्रावण महोत्सव का समापन शनिवार को हुआ। मंदिर पुजारी पंडित प्रभाकर श्रीमाली ने बताया कि शनिवार सुबह गणपति पूजन, पुण्यावाचन के बाद सहस्र धारा रूद्राभिषेक हुआ जिसमें बैल रस, अनार रस, आमरस, सेव रस, गुलाब जल, केवड़ा जल आदि करीब ग्यारह तरह के रसों का प्रयोग करते हुए सस्वर समवेत पाठ से महादेव का अभिषेक किया गया। दोपहर 1.15 बजे से गोपाल सहस्त्र पाठ हुआ व तुलसीदल से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया गया। सांय 7.15 बजे महाआरती हुई। रात को जोशी जोधपुरी एडं पार्टी द्वारा एक शाम कान्हा के नाम भजन संध्या हुई व रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

मटकी फोड़ कार्यक्रम आज

डोडीदारों का मौहल्ला विकास समिति के तत्वावधान में जन्माष्टमी के पर माखन चोर-मटकी फोड़ कार्यक्रम 25 अगस्त को मनाया जाएगा। समिति के व्यवस्थापक रमेश डोडीदार ने बताया कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 25 अगस्त को सांय 7 बजे से सुनारों की घाटी स्थित डोडीदारों के मौहल्ले में माखन चोर-मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में 7 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं कृष्ण, सुदामा, राधा आदि के स्वांग रचकर भाग लेंगे तथा मटकी फोडकर माखन को भक्तों में वितरित करेंगे। कार्यक्रम में बच्चों के बेस्ट स्वांग, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट मेकअप, बेस्ट डांस करने वालों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जायेगा।



source https://krantibhaskar.com/nand-ke-ghar-anand-bhayo-jai-kanhai/

चुनावी तस्वीर साफ होते ही प्रचार अभियान में आई गति

चुनावी तस्वीर साफ होते ही प्रचार अभियान में आई गति

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होने और चुनावी तस्वीर साफ होने पर प्रचार अभियान में भी तेजी आ गई है। मतदान को कुछ दिन ही शेष रहने के कारण सभी संगठनों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। वहीं उनके समर्थक भी मतदाता विद्यार्थियों से हूटिंग के साथ मत व समर्थन मांग रहे है।

जेएनवीयू में आगमाी 27 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर अब बिल्कुल साफ हो चुकी है। नाम वापसी के बाद अपेक्स बॉडी के चार प्रमुख पदों पर बाइस प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इनमें छह प्रत्याशियों के बीच अध्यक्ष का मुकाबला होगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अब सात, महासचिव पद पर पांच और संयुक्त महासचिव पद पर चार जनों के बीच मुकाबला होगा। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ एक संकाय से दूसरे संकाय और कॉलेजों में घूम रहे है। उन्होंने मतदाता छात्र-छात्राआें के बीच जाकर मत व समर्थन मांगा। इस दौरान इन संकायों में जोरदार हूटिंग व नारेबाजी का दौर भी चलता रहा।  जेएनवीयू में एपेक्स के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त महासचिव पद के अलावा संबंधित संकाय में प्रत्येक कक्षा के लिए कक्षा प्रतिनिधि के वोट डाले जाएंगे। ऐसे में प्रत्येक छात्र को पांच वोट डालने है। कमला नेहरु कॉलेज और सांयकालीन अध्ययन संस्थान में चार पद अलग से होंगे। इन दोनों में अध्यननरत छात्र-छात्राओं को विवि के एपेक्स के चार पदों के अलावा अध्ययनरत कॉलेज के चार पद और एक वोट कक्षा प्रतिनिधि का देना होगा। इस तरह केएन कॉलेज और सांयकालीन संस्थान के विद्यार्थी नौ वोट डालेंगे। रविवार को विवि में सार्वजनिक अवकाश है। एेसे में सभी प्रत्याशियों ने आज चुनाव प्रचार पर जोर रखा।

यह है चुनावी मैदान में

अध्यक्ष पद पर हनुमान तरड़, त्रिवेंद्रपाल सिंह राठौड़, रवींद्र सिंह भाटी, अजय सिंह टाक, सुधीर विश्नोई और मनोज पंवार के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील मेघवाल, ओमसिंह राजपुरोहित, कैलाश प्रसाद, अभिषेक राठौड़, हिमांशु नैणवाया, संजू और यशप्रताप शर्मा के बीच टक्कर होगी। महासचिव पद पर गोपाल राइका, खुशबू सिंघल, रचना निर्वाण, रामलाल विश्नोई और शुभम देवड़ा के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त महासचिव पद पर दिलीप कुमार, खुशबू सोनी, मोइनुद्दीन खान और सुनील विश्नोई बीच टक्कर होगी। कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए धनुष चौधरी, ममता सारण, मीनल, पूजा प्रजापति और प्रियंका सिंह नरूका के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद दीपिका कंवर, कैलाश कंवर, नेहा राखेचा और सपना नायक के बीच टक्कर होगी।  महासचिव पद पर दो प्रत्याशी अंजू सागर और वर्षा माली के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त महासचिव पद पर अनु सागर और वर्षा के बीच मुकाबला होगा।  सीआर प्रथम पद पर 12, सीआर द्वितीय पर 10 और सीआर तृतीय पद पर 31 छात्राओं के बीच टक्कर होगी। सायंकालीन संकाय मतें अध्यक्ष पद पर देवी सिंह और वीरेंद्र सिंह मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आईपाल सिंह, राजीव और विक्रम सिंह राठौड़ मैदान में डटे हैं। महासचिव पद पर 3 प्रत्याशी दुर्ग सिंह, नटवर सिंह और श्रवण सिंह राठौड़ में मुकाबला है। संयुक्त महासचिव पद पर भी 3 प्रत्याशी जगदीश विश्नोई, महावीर सिंह व श्रवण सिंह मैदान में हैं।

 



source https://krantibhaskar.com/chunaavee-tasveer-saaph-hote-hee/

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के तहत नामांकन वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे राजवीर सिंह बंता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर सिर्फ 6 प्रत्याशी सीधे तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इसमें एबीवीपी से त्रिवेंद्रपाल सिंह, एनएसयूआई से हनुमान तरड़, एसएफआई से अजयसिंह टाक व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे रविन्द्र सिंह भाटी व एआईएसएफ से सुधीर विश्नोई के अलावा निर्दलीय मनोज पंवार मैदान में है।

छात्र संगठनों के मध्य उनकी जीत में बाधक बनने वाले प्रत्याशियों को नाम वापस लेने के लिए छात्र नेता मान मनुहार करते दिखे। वहीं कुछ छात्र नेताओं ने प्रत्याशियों को नाम वापस लेने के लिए दबाव भी बनाया। नामाकंन वापस लेने वाले प्रत्याशियों को कंधों पर उठाकर स्वागत किया गया। नामांकन वापसी के दौरान नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के महासचिव पद प्रत्याशी शुभम देवड़ा के ग्रीवेंसी रिड्रेसल सेल की ओर से निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। एक दिन पूर्व नामांकन वाले दिन एनएसयूआई के महासचिव पद प्रत्याशी शुभम देवड़ा का नामांकन पत्र एक वर्ष का गेप होने के कारण नामांकन खारिज कर दिया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई की प्रदर्शन के बाद रिड्रेसल सेल ने नामांकन खारिज करने पर ग्रीवेंसी सेल निर्णय को सुरक्षित रखा। शुक्रवार को रिड्रेसल सेल ने अपना फैसला सुनाते हुए नामांकन रद्द करने के फैसले को बहाल कर शुभम देवड़ा को चुनाव लडऩे की अनुमति प्रदान कर दी। अब एनएसयूआई के महासचिव के पद पर शुभम देवड़ा चुनाव लड़ेंगे।

सवाईसिंह निर्विरोध निर्वाचित

विवि के छात्रसंघ चुनावों में शोध प्रतिनिधि के पद पर सवाई सिंह निर्विरोध चयनित हुए है। सवाई सिंह राठौड़ ने बताया कि वह प्री पीएचडी परीक्षा समय पर करवाने के लिए प्रयास करेंगे। इसके अलावा रिसर्च के लिए अन्य सुविधाएं जुटाने में भी कार्यरत रहेंगे। उनके निर्विरोध निर्वाचन होने पर समर्थकों ने शुभकामनाएं दी और हूटिंग की।

हूटिंग के बीच किया प्रचार

इधर नामांकन के बाद चुनाव को लेकर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की जैसे ही स्थिति साफ हुई तो छात्र संगठनों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू  कर दी। संगठनों के कार्यालयों में पदाधिकारियों की बैठकें शुरू हो गई है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को अब महज कुछ दिन बचे है। शनिवार को जन्माष्टमी है। रविवार को अवकाश होने के कारण सारे कॉलेज बंद रहेंगे। इसलिए सभी प्रत्याशियों ने कॉलेजों और सकंायों में चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घूमते रहे। उन्होंने मतदाता छात्र-छात्राआें के बीच जाकर मत व समर्थन मांगा। इस दौरान जोरदार हूटिंग व नारेबाजी का दौर भी चलता रहा।

यह है चुनावी मैदान में

अध्यक्ष: हनुमान तरड़ (एनएसयूआई), त्रिवेंद्रपाल सिंह (एबीवीपी), अजयसिंह टाक (एसएफआई), सुधीर विश्नोई (एआईएसएफ), रविंद्रसिंह भाटी (निर्दलीय), मनोज पंवार (निर्दलीय)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष:  अभिषेक राठौड़, हिमांशु नेनवाया, कैलाश प्रसाद, ओमसिंह (एबीवीपी), संजू, सुशीला (एनएसयूआई), यशप्रताप शर्मा

महासचिव: खुशबू सिंघल (एबीवीपी), शुभम देवड़ा (एनएसयूआई), गोपाल राइका, रचना निर्वाण, रामलाल विश्नोई

संयुक्त महासचिव: सुनील विश्नोई (एबीवीपी), मोइनुदीन खान (एनएसयूआई), खुशबू सोनी, दिलीप कुमार

 



source https://krantibhaskar.com/name-return-after-now-student-2/

जनप्रतिनिधियों की समझाइश पर उठाया शव

जनप्रतिनिधियों की समझाइश पर उठाया शव

जोधपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों की गाड़ी से हुई जातरू की मौत और फिर एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या करने के मामले में आरोपियों का पुलिस ने सुराग ढूंढ़ा है। मुख्य अभियुक्त हाथ नहीं लगा है। कुछ को पुलिस ने दस्तयाब कर पूछताछ आरंभ की है। इधर आज सुबह शव को लेकर काफी देर तक गतिरोध बना रहा। बाद में जनप्रतिनिधियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। दोपहर में समाज के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।

सनद रहे कि व्यास कॉलोनी जयनारायण का नोहरासूरसागर क्षेत्र में रहने वाले जोरावर सिंह (29) पुत्र गणपतसिंह जोकि सूरसागर क्षेत्र में ही केबल टीवी का काम करता था। गत 21 अगस्त की रात्रि को वह प्रतापनगर क्षेत्र में अपने साथी के साथ आया। तब परमानंद होटल के पास एक लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने गाड़ी को तेज व लापरवाही से चलाते हुए कुछ राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस पर जोरावर सिंह बाइक से इस गाड़ी का पीछा करने लगा। पीछा करता हुआ जोरावर सिंह पांचवी रोड छोटी ईदगाह के पास पहुंचा तो गाड़ी में सवार बदमाशों आदिल, आकिब, सिकन्दर, इरफान, फराज और उसके साथियों ने अचानक गाड़ी रोक दी और जोरावर सिंह से घेराबंदी कर मारपीट की। साथ ही चाकूओं से हमला कर दिया। कुछ ही देर में हमलावर अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग छूटे। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको एमजीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली तो उसके रिश्तेदार और दोस्त पहचान कर एमजीएच की मोर्चरी पहुंचे। बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक पुलिस इस मामले को दुर्घटना का ही मान रही थी जबकि मृतक की बाइक भी मौके से गायब मिली। जब मृतक के परिजनों, समाजबंधुओ और परिचितों ने आक्रोश जताना शुरू किया तो पुलिस ने जांच पड़ताल तेज की तब मामला हत्या का सामने आया। पुलिस देर रात मृतक के भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

मोर्चरी में फिर हुआ हंगामा

शुक्र वार सुबह इस मामले को लेकर माहौल बिगडऩे की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने जयपुर तक घटना की जानकारी दी। शहर विधायक मनीषा पंवार और रावणा राजपूत समाज के पदाधिकारी जोधपुर पहुंचकर मोर्चरी पहुंचे। दो तीन दौर की हुई वार्ता के बाद आखिर पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता और यथासंभव सहयोग तथा हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजन शव उठाने को तैयार हो गए।

मॉब लिंचिंग को कश्मकश

गुरुवार बारह बजे से लेकर आज बारह बजे के बीच कई बार माहौल बिगडऩे लगा और तब मामले को सांप्रदायिक रंग देने के के प्रयास भी किए गए। पुलिस के अधिकारियों को जब समाज के बंधुओं ने हाल में लागू हुए माब लिचिंग एक्ट की धाराएं जोडऩे का दबाव बनाया तो वे बगले झांकते नजर आए।

मुख्य अभियुक्त आदिल

प्रतापनगर थानाधिकारी पुष्पेंद्रसिंह आढ़ा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया है इसका मुख्य अभियुक्त आदिल है, जो बदमाश प्रवृति का है। इसका पता अभी नहीं लगा है। जो लोग हाथ लगे है उनसे पूछताछ की जा रही है। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।

 



source https://krantibhaskar.com/public-representation/

दवा विक्रेता धारीवाल के परिवार को सवा करोड़ रुपए देने का आदेश

दवा विक्रेता धारीवाल के परिवार को सवा करोड़ रुपए देने का आदेश

जोधपुर। मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण जोधपुर महानगर के न्यायाधीश रामेश्वरदयाल रोहिला ने डंपर चालक की लापरवाही से साढ़े तीन साल पहले 40 वर्षीय व्यवसायी की दर्दनाक मौत के मामले में नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी को मृतक की पत्नी, दोनों नाबालिग पुत्रों और माता-पिता को 13 अक्टूबर तक एक करोड़, पांच लाख, 83 हजार, 426 रुपए मुआवजा और 19 लाख 16 हजार रुपए ब्याज के अदा करने के निर्देश दिए हैं।

शास्त्रीनगर निवासी संगीता धारीवाल ने अधिवक्ता अनिल भण्डारी के माध्यम से कोर्ट के समक्ष दावा पेश कर कहा कि उसके पति रमन धारीवाल (40) गत 28 जनवरी, 2016 को सवेरे दस बजे घर से कार में अपनी दुकान धारीवाल मेडिकल के लिए निकले थे। नेहरू पार्क के पास एक डम्पर (मिक्सर) अनाधिकृत रूप से आया और चालक की लापरवाही से डम्पर पलटकर कार के ऊपर गिर गया। कार पूरी तरह पिचक गई और उनके पति रमन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अधिवक्ता भण्डारी ने बहस में कहा कि मृतक पिछले दो दशक से धारीवाल मेडिकल एजेंसीज में भागीदार थे। भारी वाहन के आवागमन पर रोक होने के बावजूद रहवासीय क्षेत्र में डम्पर के आने से यह दुखद घटना हुई और इस वजह से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी के अलावा उनके दो नाबालिग पुत्र व वयोवृद्ध माता पिता है इसलिए डम्पर की बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस से उन्हें मुआवजा दिलाया जाए।

डम्पर मालिक विवेक व चालक ने अपने बचाव में दलील देते हुए गलती को मानने से इंकार कर दिया। डंपर का बीमा करने वाली नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने अजीब दलील देते हुए कहा कि मृतक का दवाइयों का व्यवसाय अब भी पहले की तरह चल रहा है इसलिए दावा खारिज किया जाए। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपने फैसले में कहा कि डम्पर चालक ने गलत दिशा में तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना की है, जिसमें कोई संशय नहीं है। मृतक पिछले कई सालों से आयकर देता था, मृतक के परिजन को उसकी आय से वंचित होना पड़ा है।

 



source https://krantibhaskar.com/chemist-dhariwal-kp/

गरीब बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस

गरीब बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस

जोधपुर। एक निवाला समूह से प्रेरित होकर एक युवक ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों को फल-फ्रूट व नाश्ता बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। खास बात यह रही कि जब इन बच्चों के साथ इस युवक ने जन्मदिन मनाते हुए केले बांटे तो उनकी चेहरों पर चमक दिखाई दी।

भैरूजी चौराहा के पास गरीब बच्चों को निस्वार्थ भाव से पढ़ाने वाले विजन 2020 एनजीआे में नेक कार्य की मिसाल देते हुए व एक निवाला समूह की सामाजिक व आर्थिक समानता की मुहिम को सबल देते हुए दिनेश भवाद ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। समूह की संस्थापक राजेश्वरी विश्नोई ने बताया कि उनके समूह के सदस्य अपना जन्मदिन व सभी शुभ अवसरों को अनाथालय व गरीब बच्चों के साथ मनाते है ताकि समाज में सामाजिक व आर्थिक भेदभाव को समाप्त किया जा सके व बच्चों में खुशी के कुछ पल बांट सके। इस दौरान गरीब बच्चों के लिए 30 तीस स्कुल बैग भी बच्चों को दिए। इस अवसर पर मंगलाराम, जया बोहरा, इंदरजीत, विद्या, प्रवीण, रामदेव सजनानी, अनुज आदि उपस्थित थे।

 



source https://krantibhaskar.com/celebrated-with-poor-kids/

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान की प्रशंसा

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान की प्रशंसा

जोधपुर। महापौर घनश्याम आेझा ने हल्ला बोल मंच की प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की है। साथ ही प्रशंसा पत्र सौंप कर ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है।

महापौर ने हल्ला बोल मंच के  प्रदेश संयोजक अमित व्यास को बताया कि प्लास्टिक व डिस्पोजल आइटम का उपयोग शहर की ज्वलंत समस्या है। इससे गाय असयम काल कवलित हो रही है वहीं शहर की सीवरेज व्यवस्था भी बिगड़ रही है। शहर में जनजागरण से इसका उपयोग बंद हो सकता है। उन्होंने संजू व्यास, एडवोकेट सुनिल ओझा, एडवाकेट संजीव व्यास, पुखराज जैन को संयुक्त रूप से पत्र सौंपकर ब्रांड एम्बेसेडर बनाकर टीम को उक्त जिम्मेवारी सौंपी।

 



source https://krantibhaskar.com/plaastik-ke-khilaaph-abhiya/

नई कार्यकारिणी का गठन

नई कार्यकारिणी का गठन

जोधपुर। जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ इंटक की जोधपुर शहर वृत की नई कार्यकारिणी का गठन किय गया है।

महामंत्री मोहन सिंह भाटी व हुकमचंद चौहान ने बताया कि इंटक कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के जोधपुर शहर वृत की नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष व मोहम्मद शमीम को महामंत्री, पृथ्वीराज गुर्जर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरफराज हुसैन, मनीष जोशी को उपाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह,भोमसिंह को संयुक्त महामंत्री मनोनीत किया।



source https://krantibhaskar.com/new-executive-formation/

पेंशन अदालत में हुआ समस्याओ का समाधान

पेंशन अदालत में हुआ समस्याओ का समाधान

जोधपुर। फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के तत्वावधान में राजस्थान एवं गुजरात राज्य के सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त, अपंग, विधवाओं तथा उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर में शुक्रवार को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।

इस पेंशन अदालत में विभिन्न विभागों व कार्यालयों वेतन एवं लेखा प्रभाग सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय पेंशन लेखा अधिकारी, बैंक, पेंशन अनुभाग एवं आरआर सेल, सीमा सुरक्षा बल के सभी प्रतिनिधियों द्वारा एक साथ बैठकर सेवा निवृत्त कार्मिकों की पेंशन से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा वहीं पर उनकी समस्या के समाधान का प्रयास किया गया। इस पेंशन अदालत का उद्देश्य सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिको की पेंशन से संबंधित शिकायतों को दूर करना था।



source https://krantibhaskar.com/pension-court-in-the-problem/

थानवी को श्रद्धांजलि अर्पित की

थानवी को श्रद्धांजलि अर्पित की

जोधपुर। श्री पुष्टिकर श्रीपुरोहित सुराजराज रूपादेवी स्मृति महिला महाविद्यालय सिवांची गेट के प्रेक्षागृह में स्वर्गीय गंगाप्रसाद थानवी के देहावसान पर शोक सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर श्री पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश बोड़ा, सचिव शांति प्रसाद हर्ष, संचालन समिति के सचिव ओपी लोहरा, भवन प्रभारी हीरालाल व्यास, ट्रस्टी मुकुन्द चंद व्यास, ट्रस्टी ज्योति प्रकाश हर्ष, ट्रस्टी विजयराज जोशी, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केके व्यास, श्री सुमेर पुष्टिकर स्कूल के प्राचार्य गोविंद राज पुरोहित, जय नारायण व्यास बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्राचार्य राजराजेश्वर, जयनारायण व्यास पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मनोरमा सोलंकी व संस्थान के सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



source https://krantibhaskar.com/thanvi-to-tribute/