सोमवार, 26 अगस्त 2019

प्रचार में बाधक बनी छुट्टी, घर-घर दी दस्तक

प्रचार में बाधक बनी छुट्टी, घर-घर दी दस्तक

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए 27 अगस्त को मतदान होगा। मतदान में सिर्फ दो दिन शेष रहने पर रविवार को सभी प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण प्रत्याशियों को प्रचार में परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को उन्होंने हॉस्टलों में घूम-घूमकर प्रचार किया। इसके साथ ही मतदाता विद्यार्थियों के घरों में दस्तक देकर मत व समर्थन मांगा।

रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने पर सारे कैंपस सूने रहे। रविवार को कैंपस में छुट्टी रहने से छात्रनेताआें को वोट मांगने के लिए स्टूडेंट्स के गली-मोहल्लों का रुख करना पड़ा। एेसे में नियमित स्टूडेंट्स से संपर्क करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने घर-घर दस्तक दी। इसके साथ ही अलग-अलग समाजों के छात्रावासों और विवि के हॉस्टलों में प्रचार किया। प्रचार का ये दौर देर रात तक जारी रहा। वहीं कई प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भी प्रचार किया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले स्टूडेंट्स से डाक मत पत्र भेज कर वोट देने की अपील की। बता दे कि मतदाता सूची में आए नाम के स्टूडेंट्स के घर रोज डाक मत पहुंच रहे है। डाक मतपत्र के साथ मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे है। एक-एक प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील के साथ तीन-चार मैसेज भेजे जा रहे हैं। वैसे छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की सख्ती के चलते इस बार शहर में ना तो रैलियां नजर आ रही है और ना ही पैंपलेट्स दिख रहे है।

कल डाले जाएंगे वोट

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 27 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक होगा। एपेक्स के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त महासचिव पद के अलावा संबंधित संकाय में प्रत्येक कक्षा के लिए कक्षा प्रतिनिधि के वोट डाले जाएंगे। ऐसे में प्रत्येक छात्र को पांच वोट डालने है। कमला नेहरु कॉलेज और सांयकालीन अध्ययन संस्थान में चार पद अलग से होंगे। इन दोनों में अध्यननरत छात्र-छात्राओं को विवि के एपेक्स के चार पदों के अलावा अध्ययनरत कॉलेज के चार पद और एक वोट कक्षा प्रतिनिधि का देना होगा। इसी तरह केएन कॉलेज और सांयकालीन संस्थान के विद्यार्थी नौ वोट डालेंगे। मतगणना अगले दिन 28 अगस्त को सुबह 11 बजे से अंतरिम परिणाम जारी होने तक होगी। जेएनवीयू के छात्रसंघ चुनाव में इस बार 20 हजार 910 छात्र-छात्राएं अपने मतदान का उपयोग करेंगे जो पिछले साल से 1503 मतदाता कम है। सर्वाधिक मतदाता कमला नेहरु कालेज में है जो 4560 है। विज्ञान संकाय में 3103, कला में 3804, विधि में1921, वाणि’य में 2859, सांयकालीन में1896 और  इंजीनियरिंग में 2767 मतदाता है।

 



source https://krantibhaskar.com/prachaar-mein-baadhak-banee-chhutt/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें