जोधपुर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के जून-2019 सत्र की परीक्षा के परिणाम तथा वरीयता सूची जारी की गयी है। कॉस्ट एकाउंटेंट्स फाइनल में जोधपुर चैप्टर की सलोनी मालपानी ने सम्पूर्ण भारत में 34वां स्थान प्राप्त कर जोधपुर चैप्टर व अपने परिवार का नाम गौरान्वित किया।
कॉस्ट एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट में जोधपुर चैप्टर की मुस्कान जैन ने संपूर्ण भारत में 25वां, पदम गोलेछा ने संपूर्ण भारत में 33वां, सिमरन गहलोत ने संपूर्ण भारत में 36वा, राधिका शाह ने संपूर्ण भारत में 37वा, अंकुश शर्मा ने संपूर्ण भारत में 44वा तथा अजिता निवास ने संपूर्ण भारत में 48वा स्थान प्राप्त कर जोधपुर चैप्टर व अपने परिवार का नाम गौरान्वित किया।
जोधपुर चैप्टर के चेयरमैन ष्टरू्र श्री के.के. व्यास व सचिव ष्टरू्र श्री दीपक चोपडा ने बताया कि इस बार जोधपुर चैप्टर का कॉस्ट एकाउंटेंट्स फाइनल का परिणाम 35 प्रतिशत, कॉस्ट एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट का परिणाम 43 प्रतिशत तथा कॉस्ट एकाउंटेंट्स फाउंडेशन का परिणाम 78 प्रतिशत रहा है। इस उपलक्ष पर चैप्टर ऑफिस में सभी वरीयता सूचि में स्थान पाने वाले तथा फाउंडेशन एवं फाइनल के टॉप तीन छात्रों को मोमेंटो तथा अन्य सभी उत्तीर्ण छात्रों को जोधपुर चैप्टर की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने चैप्टर द्वारा नि:शुल्क प्रदान की जाने वाली कोचिंग की सराहना की। सम्मान समारोह में प्रो. बी.एस.राजपुरोहित, देवेन्द्र डागा, अमन दत्त झा, योगेश मोदी, वीरेंद्र सुराणा तथा अन्य सभी सदस्य एवं ऑफिस स्टाफ भी उपस्थित थे।
source https://krantibhaskar.com/saloni-malpani-in-india-34/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें