जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद की आेर से भगवान श्रीकृष्ण प्राकट्य दिवस पर शनिवार को कुड़ी भगतासनी स्थित मानसिक विमंदित पुर्नवास गृह में बच्चों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव व्यास ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद की गौ सेवा व समाज सेवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को मानसिक विमंदित पुर्नवास गृह में प्रदेशाध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला के नेतृत्व में गृह में मानसिक रूप से विमंदित व शारीरिक रूप से असक्षम बच्चों को ड्रांइग कॉपी, कलर देकर और फल, चॉकलेट, बिस्किट आदि खिलाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर परिषद सदस्यों की आेर से भजन गायन किया गया जिस पर वहां विमंदित नरेंद्रसिंह व उसके साथियों ने नृत्य प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में सिद्धार्थ बाल निकेतन समिति के मनोहरलाल, सुशील, रूपदास, हीरालाल, प्रतापसिंह, एके खान व श्रीमती निशा राठौड से परिषद के सदस्यों का तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अमित व्यास, श्रीमती संजू व्यास, सुनिल आेझा, हरीगोपाल व्यास, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, सुनिता व्यास, अनुसूया व्यास, भुवनेश थानवी, श्रीकांत व्यास, ललित, हितेश, हाजी मोहम्मद, पवन, लक्षित, वीरेंद्र सहित बडी संख्या में परिषद सदस्य मौजूद थे।
source https://krantibhaskar.com/forbidden-with-children/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें