शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के तहत नामांकन वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे राजवीर सिंह बंता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर सिर्फ 6 प्रत्याशी सीधे तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इसमें एबीवीपी से त्रिवेंद्रपाल सिंह, एनएसयूआई से हनुमान तरड़, एसएफआई से अजयसिंह टाक व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे रविन्द्र सिंह भाटी व एआईएसएफ से सुधीर विश्नोई के अलावा निर्दलीय मनोज पंवार मैदान में है।

छात्र संगठनों के मध्य उनकी जीत में बाधक बनने वाले प्रत्याशियों को नाम वापस लेने के लिए छात्र नेता मान मनुहार करते दिखे। वहीं कुछ छात्र नेताओं ने प्रत्याशियों को नाम वापस लेने के लिए दबाव भी बनाया। नामाकंन वापस लेने वाले प्रत्याशियों को कंधों पर उठाकर स्वागत किया गया। नामांकन वापसी के दौरान नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के महासचिव पद प्रत्याशी शुभम देवड़ा के ग्रीवेंसी रिड्रेसल सेल की ओर से निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। एक दिन पूर्व नामांकन वाले दिन एनएसयूआई के महासचिव पद प्रत्याशी शुभम देवड़ा का नामांकन पत्र एक वर्ष का गेप होने के कारण नामांकन खारिज कर दिया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई की प्रदर्शन के बाद रिड्रेसल सेल ने नामांकन खारिज करने पर ग्रीवेंसी सेल निर्णय को सुरक्षित रखा। शुक्रवार को रिड्रेसल सेल ने अपना फैसला सुनाते हुए नामांकन रद्द करने के फैसले को बहाल कर शुभम देवड़ा को चुनाव लडऩे की अनुमति प्रदान कर दी। अब एनएसयूआई के महासचिव के पद पर शुभम देवड़ा चुनाव लड़ेंगे।

सवाईसिंह निर्विरोध निर्वाचित

विवि के छात्रसंघ चुनावों में शोध प्रतिनिधि के पद पर सवाई सिंह निर्विरोध चयनित हुए है। सवाई सिंह राठौड़ ने बताया कि वह प्री पीएचडी परीक्षा समय पर करवाने के लिए प्रयास करेंगे। इसके अलावा रिसर्च के लिए अन्य सुविधाएं जुटाने में भी कार्यरत रहेंगे। उनके निर्विरोध निर्वाचन होने पर समर्थकों ने शुभकामनाएं दी और हूटिंग की।

हूटिंग के बीच किया प्रचार

इधर नामांकन के बाद चुनाव को लेकर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की जैसे ही स्थिति साफ हुई तो छात्र संगठनों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू  कर दी। संगठनों के कार्यालयों में पदाधिकारियों की बैठकें शुरू हो गई है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को अब महज कुछ दिन बचे है। शनिवार को जन्माष्टमी है। रविवार को अवकाश होने के कारण सारे कॉलेज बंद रहेंगे। इसलिए सभी प्रत्याशियों ने कॉलेजों और सकंायों में चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घूमते रहे। उन्होंने मतदाता छात्र-छात्राआें के बीच जाकर मत व समर्थन मांगा। इस दौरान जोरदार हूटिंग व नारेबाजी का दौर भी चलता रहा।

यह है चुनावी मैदान में

अध्यक्ष: हनुमान तरड़ (एनएसयूआई), त्रिवेंद्रपाल सिंह (एबीवीपी), अजयसिंह टाक (एसएफआई), सुधीर विश्नोई (एआईएसएफ), रविंद्रसिंह भाटी (निर्दलीय), मनोज पंवार (निर्दलीय)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष:  अभिषेक राठौड़, हिमांशु नेनवाया, कैलाश प्रसाद, ओमसिंह (एबीवीपी), संजू, सुशीला (एनएसयूआई), यशप्रताप शर्मा

महासचिव: खुशबू सिंघल (एबीवीपी), शुभम देवड़ा (एनएसयूआई), गोपाल राइका, रचना निर्वाण, रामलाल विश्नोई

संयुक्त महासचिव: सुनील विश्नोई (एबीवीपी), मोइनुदीन खान (एनएसयूआई), खुशबू सोनी, दिलीप कुमार

 



source https://krantibhaskar.com/name-return-after-now-student-2/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें