शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

गरीब बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस

गरीब बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस

जोधपुर। एक निवाला समूह से प्रेरित होकर एक युवक ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों को फल-फ्रूट व नाश्ता बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। खास बात यह रही कि जब इन बच्चों के साथ इस युवक ने जन्मदिन मनाते हुए केले बांटे तो उनकी चेहरों पर चमक दिखाई दी।

भैरूजी चौराहा के पास गरीब बच्चों को निस्वार्थ भाव से पढ़ाने वाले विजन 2020 एनजीआे में नेक कार्य की मिसाल देते हुए व एक निवाला समूह की सामाजिक व आर्थिक समानता की मुहिम को सबल देते हुए दिनेश भवाद ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। समूह की संस्थापक राजेश्वरी विश्नोई ने बताया कि उनके समूह के सदस्य अपना जन्मदिन व सभी शुभ अवसरों को अनाथालय व गरीब बच्चों के साथ मनाते है ताकि समाज में सामाजिक व आर्थिक भेदभाव को समाप्त किया जा सके व बच्चों में खुशी के कुछ पल बांट सके। इस दौरान गरीब बच्चों के लिए 30 तीस स्कुल बैग भी बच्चों को दिए। इस अवसर पर मंगलाराम, जया बोहरा, इंदरजीत, विद्या, प्रवीण, रामदेव सजनानी, अनुज आदि उपस्थित थे।

 



source https://krantibhaskar.com/celebrated-with-poor-kids/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें