सोमवार, 26 अगस्त 2019

बड़ली गांव में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

बड़ली गांव में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

जोधपुर। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर ने ग्राम पंचायत बड़ली के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांव के लोगों के लिए प्रधानमंत्री के मन की बात का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के स्वच्छता ही सेवा मिशन की जानकारी दी और 29 अगस्त से फिट इंडिया अभियान तथा दो अक्टूबर से प्लास्टिक मुक्त भारत की नींव रखने की जानकारी दी है। इस अवसर पर गीत एवं नाटक कार्यक्रम के पंजीकृत दल सनसिटी कल्चरल दल ने अपने मनोरंजक कार्यक्रम से प्रभावी संदेश दिया। विभाग द्वारा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित करके विजेता प्रतिभगियों को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत एवं राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ली के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय सभाकक्ष में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयसिंह गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाआें का ग्रामीण जागरूक होकर पूरा फायदा लें। इस दौरान समाजसेवी शक्ति सिंह राजपुरोहित, सूर्यकान्त व्यास, खींयाराम पंचायत सहायक, बैराग सोनी के साथ कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 



source https://krantibhaskar.com/badli-village-in-people-ne-su/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें