जोधपुर। राउंड टेबल ऑफ जोधपुर की आेर से पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई ज रही मुहिम गो ग्रीन की आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष की थीम को सस्टेनेबल प्लेनेट कर दिया। पर्यावरण की इस जटिल चुनौती को अपने कार्यों में शामिल कर देश में बदलाव की मुहिम चला दी है।
राउंड टेबल इंडिया के एरिया संजोजक (पर्यावरण संरक्षण) सौरभ बाहेती ने बताया कि शनिवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस वर्ष की थीम पर आधारित लोगो का विमोचन किया एवं उपस्थित सदस्यों को समाज सेवा कार्यों में भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। बाहेती ने कहा कि जल, वायु, पृथ्वी, अग्नि और आकाश मानव जीवन के मूलभूत तत्व है। इन पंचतत्वों से ही मानव जीवन का निर्माण होता है। इन्हीं से हमारी सृष्टि और मानव का अस्तित्व है। जब तक सृष्टि के इन पंचभूत तत्वों का समन्वय, संतुलन और संगठन निर्धारण परिमाण में संयोजित रहता है तो पर्यावरण भी सुरक्षित है लेकिन जैसे ही इन घटकों का संतुलन बिगड़ता है तो पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ता है और पर्यावरण दूषित होता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के अलावा आमजन को भी आगे आना होगा। आमजन की जागरूकता से ही पर्यावरण की रक्षा हो पाएगी।
इस अवसर पर एरिया चेयरमैन ननदेश संचेती व जोधपुर चैप्टर के अनुतोष संचेती, सुशील जीरावला, मृदुल सालेचा, अमित कालानी, अरुण कालानी, पंकज बाहेती, शशांक मुंद्रा, सिद्दार्थ मेहता, विजय पुगलिया, सौरभ बाहेती, अंकित मिश्रा, आदित्य मुंद्रा, मृदुल सोमानी, नितिन जैन, प्रणय संचेती, सौरभ नवल व सिद्दार्थ बिरला तथा ग्रीन सेंस से सिद्धार्थ संचेती व मोहनीश संचेती उपस्थित थे।
source https://krantibhaskar.com/sustainable-planet-of-people/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें