जोधपुर। लक्की बाल निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल में शीतल गर्ग, ध्रुव सोलीरिया व कृष भाटी को इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग चैम्पियनशिप 2019-20 में विजय होने पर सम्मानित किया गया। इन तीनों ने बीएसडी स्केटिंग रिंग टेंगरन, जकार्ता (इंडोनेशिया) में विभिन्न राष्ट्रों के मध्य हुई अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग चैम्पियनशिप में मेडल जीते। कोच अखिलेश मोहनोत की कड़ी ट्रेनिंग के फलस्वरूप विद्यालय की शीतल गर्ग ने 500 मी, 1000 मी, रिले रेस और बेस्ट टाइमर चारों श्रेणियों में सर्वोश्रम प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किए। ध्रुव सोलीरिया ने 500 मी और बेस्ट टाइमर श्रेणी में स्वर्ण पदक तथा 100 मी रेस में रजत पदक प्राप्त किया। विजय प्राप्त करने की शृंखला को कृष भाटी ने 500 मी रेस में रजत पदक प्राप्त कर आगे बढ़ाया। इन विद्यार्थियों को प्राचार्य, खेल विभागाध्यक्ष डॉ. डीएस सिंधू एवं सीनियर विंग को-ऑर्डिनेटर डॉ. सीमा शर्मा द्वारा विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न, बुके एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी राघव राठी को सीए इंटरमीडिएट एक्ज़ाम में सम्पूर्ण भारत में 15वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया।
source https://krantibhaskar.com/lbn-for-pupils/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें