
जोधपुर। अजीत कॉलोनी स्थित महावीर पब्लिक स्कूल में गांधी शान्ति प्रतिष्ठान केन्द्र के डॉ. ओ पी टाक की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर केन्द्रित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन स्कूल ऑडिटोरियम में किया गया।
फिल्म में उस समय की घटनाओ व चित्रों को नवीन टेक्नोलॉजी के साथ दर्शाया गया। टाक ने ‘गांधी जी का जीवन संदेश‘ पुस्तिका की प्रतियां भी विद्यालय को भेंट की। प्राचार्या स्वाति मेहता ने बताया कि इस फिल्म में गांधीजी के बचपन एवं किशोरावस्था के साथ ही जीवन के सभी पड़ावों के साथ स्वाधीनता संग्राम के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया है। सह सचिव रचना कानूंगा ने कहा कि जिस प्रकार गांधीजी सत्य व अहिंसा पर बल देते, अपना काम स्वयं करते एवं औरों को भी इसके लिए प्रेरित करते तथा उन्होंने अपने जीवन में जातिवाद को कभी नहीं आने दिया। ठीक उसी प्रकार हमें भी उसी राह पर चलकर एक मज़बूत हिन्दुस्तान बनाने का प्रयास कर गांधीजी का सपना पूरा करना चाहिए।
source https://krantibhaskar.com/children-saw-bapu-of-creatures/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें