सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

जोधपुर में आईपीएल मैच करवाने के होंगे प्रयास: वैभव

जोधपुर में आईपीएल मैच करवाने के होंगे प्रयास: वैभव

जोधपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के नवनिर्वाचित चेयरमैन वैभव गहलोत ने कहा कि अब जोधपुर में आईपीएल मैच करवाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जिला जिला स्तर पर नियमित मैच भी करवाएं जाएंगे और जोन स्तर पर अंडर 19 टूर्नामेंट होंगे। आरसीए चेयरमैन बनने के बाद पहली बार जोधपुर आए वैभव ने मीडिया से वार्ता में यह बात कही। वे शनिवार सुबह वायुमार्ग से जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ही खिलाडिय़ों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।

उन्होंने कहा कि कई जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पास अपना ग्राउंड नहीं है। जिन रजिस्टर्ड एसोसिएशन के पास ग्राउंड नहीं है उनके लिए प्रयास किए जाएंगे कि उनके भी रजिस्ट्रेशन हो और उनके पास भी ग्राउंड हो। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को बीसीसीआई के चुनाव होने वाले है। उसके बाद 2 नवंबर को एजीएम की मीटिंग भी होगी। इसके बाद आगे की प्लानिंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे जोधपुर में आईपीएल मैच के लिए पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए यहां बरकतुल्ला खां स्टेडियम में अगर कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा उनसे सीपी जोशी की जो चर्चा हुई है उसके अनुरूप बरकतुल्ला खां स्टेडियम के विकास के साथ मैच के लायक आवश्यक तैयारी करने के बाद एक मैच जोधपुर में शिफ्ट किया जा सकता है। वैभव ने आरसीए में जीत व स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

स्वागत को उमड़े कांग्रेसी

इससे पहले आरसीए अध्यक्ष व कांग्रेस के महासचिव वैभव गहलोत का गृह जिले जोधपुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, महिला कार्यकर्ताओं व जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शहर विधायक मनीषा पंवार भी मौजूद थी। वैभव गहलोत के स्वागत करने के लिए सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता नौ बजे से ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए। करीब दस बजे जब वैभव गहलोत एयरपोर्ट से बाहर आए तो उनका खिलाडिय़ों और कार्यकर्ताओं ने माल्र्यापण कर स्वागत किया। वैभव गहलोत के स्वागत के लिए जोधपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।



source https://krantibhaskar.com/jodhpur-me-ipl-match-tax/

पाक की हरकतों का जवाब भारत देने में सक्षम: नाइक

पाक की हरकतों का जवाब भारत देने में सक्षम: नाइक

जोधपुर। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने में भारत पूरी तरह सक्षम है। पाक का काम ही तकलीफें देना है लेकिन भारत उसकी हर एक हरकत का जवाब दे सकता है। यह बात उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही। इससे पहले उन्होंने रामदेवरा में लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली व अमन-चैन की कामना की।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भारत में मेक इन इंडिया कार्यक्रम आगे बढ़ा है। पिछले पांच वर्षों में यह कार्यक्रम बहुत आगे बढ़ा है। इसके लिए सब लोगों का सहयोग मिल रहा है। यह गौरव की बात है। राजस्थान बॉर्डर पर पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी ड्रोन की आवाजाही के सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री नाइक ने कहा कि पाकिस्तान का स्वभाव ही ऐसा है कि बार-बार ऐसी हरकतें करें, लेकिन भारत इसका जवाब देने के लिए तैयार और सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सही तरीके से जवाब हमारी सेना दे रही है। उन्होंने कहा रफाल मिलने से भारतीय वायु सेना काफी मजबूत हो गई है। आगामी मई तक 4 रफाल भारत को मिल जाएंगे।

खुशहाली की कामना की

इससे पहले केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री नाइक का रामदेवरा में बाबा रामदेव समाधि समिति कार्यालय में साफा व माला पहनाकर व बाबा रामदेव की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने अलसुबह सपरिवार बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। उन्होंने समाधि पर अभिषेक किया और मंगला आरती में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि पर मखमली चादर, प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की और देश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने बाबा रामदेव की अनन्य भक्त डालीबाई की समाधि के भी दर्शन किए। मंत्री ने बाबा रामदेव के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा उनका कार्यालय में माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। मंत्री के रामदेवरा दर्शन के दौरान पोकरण के पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़, नारायणसिंह तंवर, प्रतापपुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास सहित कई लोग उपस्थित थे। रामदेवरा दर्शन करने के बाद उन्होंने पोखरण फायरिंग रेंज में आर्मी के चल रहे रूटीन अभ्यास को भी देखा। रक्षा राज्य मंत्री मुख्य तौर पर रामदेवरा दर्शन के लिए ही आए थे।

 



source https://krantibhaskar.com/pak-ki-antics-answer-india/

कार्तिक मास कल से, एक माह तक होगा दीपदान

कार्तिक मास कल से, एक माह तक होगा दीपदान

जोधपुर। पर्वों और दान-पुण्य का सबसे बडे महीने कार्तिक मास की शुरुआत 14 अक्टूबर से होगी। हिंदू धर्म के इस पवित्र महीने में मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे। श्रद्धालु तुलसी-शालिगराम पूजन करेंगे और देव आराधना के साथ धन-संपत्ति, व्यापार-कारोबार में वृद्धि के लिए पूजा-अर्चना कर कामना करेंगे। इसमें 8 नवंबर को जहां देवउठनी एकादशी पर देव जागेंगे, वहीं 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तक कई प्रमुख व्रत व त्योहार भी आएंगे। इससे पहले कल शरद पूर्णिमा का महोत्सव मनाया जाएगा।

ज्योतिषियों ने बताया कि तुलसी में साक्षात मां लक्ष्मी का निवास माना गया है। इसके चलते कार्तिक मास मेंं तुलसी के समीप दीपक जलाना शुभ माना गया है। ऋतु चक्र के आधार पर भी इस माह का महत्व है क्योंकि कार्तिक मास से लोगों का खान-पान और पहनावा बदलेगा। विभिन्न मंदिरों में पूरे एक महीने तक दीपदान की शुरुआत होगी। इस माह में पितरों के निमित्त भगवान राधा दामोदर का पूजन करने के बाद तर्पण अवश्य करना चाहिए। वहीं दीपदान से वंश वृद्धि भी होती है। पुष्कर सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर पूरे महीने श्रद्धालुओं की रौनक रहेगी और दीपदान होगा।

इसलिए खास है महीना

हिंदू पंचांग के 12 मास में कार्तिक भगवान विष्णु का मास है। इसमें नक्षत्र-ग्रह योग, तिथि पर्व का क्रम धन, यश-ऐश्वर्य, लाभ, उत्तम स्वास्थ्य देता है। कार्तिक मास हिंदू शास्त्र गणना के आधार पर वर्ष आरंभ का समय माना जाता है। इसी मास में शिव पुत्र ने तारकासुर राक्षस का वध किया था, इसलिए इसका नाम कार्तिक पड़ा, जो विजय देने वाला है।

 



source https://krantibhaskar.com/kartik-mas-kal-to-a-month/

महिला अधिवक्ता से दिनदहाड़े 28.70 लाख की लूट

महिला अधिवक्ता से दिनदहाड़े 28.70 लाख की लूट

जोधपुर। शहर के अंदरूनी क्षेत्र नायों का बड़ के निकट शनिवार सुबह एक महिला अधिवक्ता से 28 लाख रुपयों से भरा बैग लूटे जाने से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। पुलिस इतनी बड़ी राशि के लूटे जाने को लेकर पेशोपेश की स्थिति में है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस को ऐसे आलामात नजर नहीं आ रहे है। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना को लेकर पुलिस भी विश्वास नहीं कर पा रही है। फिलहाल पुलिस टीम क्षेत्र के लोगों से बातचीत करने के अलावा वहां लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। इधर महिला अधिवक्ता ने पुलिस को घटना के 35 मिनट बाद सूचना दी। वह बार कौसिंल की मीटिंग में जाना बता रही है।

खांडाफलसा थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक के अनुसार अधिवक्ता शैली गज्जा ने आज सुबह 11.40 बजे रुपयों से भरे बैग लूटे जाने की जानकारी दी। यह सूचना पुलिस को सवा बारह बजे के आसपास दी गई। अधिवक्ता का कहना है कि उनके पास एक बैग था जिसमें 28 लाख 70 हजार 398 रुपए थे। एक बाइक पर सवार होकर आए युवक ने झपटा मार कर ले गया। इस बैग में कई जगहों की प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज भी थे। इस बैग में कई लोगों की प्रोपर्टी संबंधी दस्तावेज भी थे। वह इतनी बड़ी राशि कोर्ट फीस जमा कराने के लिए लेकर जा रही थी। बैग में रखे सभी नोट दो-दो हजार रुपए के थे।

अधिवक्ता का कहना है कि उनकी आज बार कौसिंल की मीटिंग थी। ऐसे में वह घटना के बाद वह मीटिंग मेंं चली गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। इधर थानाधिकारी पारीक ने बताया कि अधिवक्ता की तरफ से बताए गए घटना स्थल एवं आसपास के लोगों से पुष्टि की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल कहीं आलामात नजर नहीं आ रहे है। तस्दीक की जा रही है। आज बैंक व पंजीयन कार्यालय में अवकाश है। ऐसे में पुलिस के समक्ष सबसे बड़ा सवाल यही आ रहा है कि इतनी बड़ी राशि लेकर महिला अधिवक्ता क्यों और कहां जा रही थी।



source https://krantibhaskar.com/female-lawyer-to-day/

आरटीआई से संबंधित समस्याओं पर की चर्चा

आरटीआई से संबंधित समस्याओं पर की चर्चा

जोधपुर। संचेतना अधिकार मंच की ओर से सूचना का अधिकार दिवस पर शनिवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मंच के मुख्य संयोजक राजूराम विश्नोई ने बताया कि यह अधिकार आम नागरिक को सरकार से भी बड़ा बनाता है एवं इससे आम नागरिक द्वारा सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया जा सकता है। कार्यक्रम दो सत्र में हुआ। प्रथम सत्र में अथितियों का उद्बोधन एवं द्वितीय सत्र में आरटीआई से संबंधित समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मंच के संयोजक सोहनलाल पंवार ने बताया कि कार्यशाला में पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास, राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान जयपुर के पूर्व सदस्य लियाकत अली, मोटिवेशनल स्पीकर रामकिशोर फिड़ौदा, आरटीआई विशेषज्ञ सुमेरमल शर्मा, यूआर बेनीवाल व ओमप्रकाश डूकिया आदि उपस्थित रहे।

 



source https://krantibhaskar.com/rti-related-problem/

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने खींवसर उप चुनाव में किया प्रचार, कई कार्यक्रमों में लिया भाग

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने खींवसर उप चुनाव में किया प्रचार, कई कार्यक्रमों में लिया भाग

जोधपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण एनडीए के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। वे यहां खींवसर उपचुनाव में भाजपा और आरएलपी के संयुक्त प्रत्याशी नारायण बेनीवाल की जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जोधपुर में भी कई कार्यक्रमों में भाग लिया। साथ बालोतरा तीर्थ में दर्शन किए।

भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री खींवसर उप चुनाव में प्रचार के लिए देर रात जोधपुर पहुंचे थे और आज सुबह बालोतरा गए। उन्होंने खींवसर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रत्याशी नारायण बेनीवाल के समर्थन में जनसंपर्क कार्यक्रम के अन्तर्गत गांव ओलादन व शंंखवास में जनता को संबोधित किया। नागौर सांसद रहे हनुमान बेनीवाल भी उनके साथ रहे। शेखावत ने कहा कि एनडीए के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। वहां आई जनता का उत्साह देख कर हमारे प्रत्याशी नारायण बेनीवाल की जीत से आश्वस्त है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शनिवार को सुबह निवास पर आए लोगों से मुलाकात की और फिर बालोतरा रवाना हो गए। बालोतरा में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में भाग लिया। शेखावत ने लघु उद्योग भारती बालोतरा द्वारा आयोजित उद्यमी सम्मेलन एवं पदस्थापना समारोह को संबोधित किया। इस दौरान महापौर घनश्याम ओझा, उप महापौर देवेंद्र सालेचा सहित अनेक लोग उनके साथ रहे। बालोतरा से आते समय  केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने नाकोड़ा पाश्र्वनाथ जैन तीर्थ में दर्शन किए। तीर्थ स्थल पर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा स्वागत भी किया गया।

इससे पहले बालोतरा जाते समय मार्ग में एक ट्रैक्टर ट्रॉली में ताजा तरबूज देख शेखावत स्वयं को रोक नहीं पाए और मित्रों के साथ तरबूज पार्टी कर ली। शेखावत ने भी सभी के साथ देसी स्टाइल में तरबूज खाया। शेखावत दोपहर करीब पौने दो बजे सरदारपुरा बी रोड पहुंचे। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक के साथ शेखावत ने रॉयल ड्राय फ्रूट का शुभारंभ किया।

 

 

 



source https://krantibhaskar.com/union-minister-shekhawat-n-2/

लोक कलाकारों के निर्गुण गीतों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

लोक कलाकारों के निर्गुण गीतों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जोधपुर। राजस्थान इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल (रिफ 2019) के 12वें संस्करण के तीसरे दिन की शुरुआत मनभावन भजनों से हुई। यहां  जसवंत थड़ा पर लोककलाकारों ने जब निर्गुण गीतों की प्रस्तुति दी तो पूरे माहौल में समां बंध गया। इसके अलावा भी आज दिनभर लोक कलाकारों की अलग-अलग प्रस्तुतियों ने देशी-विदेशी मेहमानों का मन मोह लिया।

रिफ के तीसरे दिन की शनिवार को प्रात: 5.30 बजे जसवन्तथड़ा पर राजस्थान के बग्गा खान व गेमराराम द्वारा राजस्थान की निर्गुण गीतों की प्रस्तुति से शुरुआत हुई। यहां लोककलाकारों ने अपने निर्गुण गीतों के माध्यम से राजस्थान संस्कृति व सभ्यता को प्रस्तुत किया। इस पर वहां उपस्थित सभी मेहमान ने सराहना की। इसके बाद प्रात: नौ बजे चोखेलाव बाग में रिफ डांस बुटकेम्प प्रथम में हंगरी के पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देते हुए दर्शकों को लुभाए रखा।  प्रात: 11 बजे चोखेलाव बाग में ही इन रेजीडेंस प्रथम में मेवात एवं जोगी परम्पराओं में प्रचलित लोक संगीत परम्पराओं में संस्कृति के संरक्षकों द्वारा सत्र का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों के अलावा भी शाम को कई अन्य मनमोहक कार्यक्रम हुए। सांय 5.45 बजे धन्ना भीयां छतरी के पास लिविंग लिजेंड द्वितीय के तहत रावताराम, हाकमखान, कचराखान द्वारा प्रस्तुति दी गई। सांय 7.45 बजे मुख्य स्टेज कार्यक्रम में ओल्ड जनाना कोर्टयाडऱ् में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकार लाखाखान, दयाराम, घेवरखान, कचराखान, कादरखान लंगा व अन्य कलाकारों सहित विदेशी कलाकारों कोरा मेस्ट्रो, बालाक सिसोको व हंगरी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। शनिवार की अन्तिम प्रस्तुति क्लब मेहरान सलीमकोट पर डीजे की प्रस्तुति के साथ हुई।



source https://krantibhaskar.com/nirgun-c-folk-artists/

श्रद्धापूर्वक मनाया चेतन भैरवनाथ का पाटोत्सव

श्रद्धापूर्वक मनाया चेतन भैरवनाथ का पाटोत्सव

जोधपुर। सूरसागर के राजबाग सेक्टर बी स्थित श्री चेतन भैरवनाथ का 20वां वार्षिक पाटोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

आयोजक और भैरवनाथ के उपासक पंडित गोपाल नारायण भट्ट ने बताया कि दिन में चांदपोल माता के कुंड व आयोजन स्थल बी सेक्टर में भैरवनाथ का तेलाभिषेक, रूद्राभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया। दिनभर भैरवनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी व फूल मण्डली से सजाया गया। रात्रि में भैरवनाथ की प्रार्थना के लिए भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें सोहम भजन मण्डली के भजन गायक चन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह पंवार, पंकज जांगिड़, अशोक व्यास, मंजू डागा, मिलन व्यास, राकेश राठी, गीता मेवाड़ा, नेहा मूंदड़ा, लक्ष्मीकांत गोमेती, सुरेन्द्र परिहार, देवेन्द्र परिहार, नोशाद खान, संजय, अभिषेक शर्मा, नरेश पंवार सहित अनेक कलाकारों ने भैरवनाथ और देवी देवताओं के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आरती के बाद् सात्विक भोज का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमाली समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा सहित अनेक भक्तगण उपस्थित हुए।

 



source https://krantibhaskar.com/shraddhaapoorvak-manaaya-chetan/

जयंती पर विजयाराजे सिंधिया को किया याद

जयंती पर विजयाराजे सिंधिया को किया याद

जोधपुर। ग्वालियर रियासत की राजमाता विजयाराजे सिंधिया की सौवीं जयंती पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से याद किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी के नेतृत्व में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडोर कृषि उपज मंडी में लगी उनकी प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपाइयें ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया के सिद्धांत हमेशा उनके लिए प्रेरणा स्त्रोत रहे है।



source https://krantibhaskar.com/jayanti-par-vijayaraje-sindhi/

जिला स्तरीय विज्ञान मेला का समापन

जिला स्तरीय विज्ञान मेला का समापन

जोधपुर। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर के तत्वावधान में 52वां जिला स्तरीय विज्ञान मेला 2019 का समापन इसरो के पूर्व उपनिदेशक व ख्यातनाम वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. ओपीएन कल्ला व जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अयुब खान के मेहमाने खास, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक स्कूली शिक्षा प्रेमचन्द सांखला की अध्यक्षता, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक डॉ. भल्लूराम खीचड, पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़, जिला शिक्षा अधिकारी विधि ब्रह्मनन्द महर्षि के विशिष्ट आतिथ्य व मेला संयोजक सरोज जाखड़, समन्वयक अनिल सांखला, सहसमन्वयक केसरसिंह राजपुरोहित, मेला सचिव रेणू तिवारी मेला प्रभारी जयंती मेघनानी एवं जगदीश चैधरी, डॉ. बंशीलाल जाखड़, कार्तिकेय, अजय कुमार वैष्णव व परमेश्वर सोंलकी सहित भामाशाह नागराज राजपुरोहित, एमआर सीरवी, संजय चौधरी व केआर चौधरी की उपस्थिति में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा जोधपुर हुआ। विज्ञान मेले के सफल संचालन में अलका कविराज, परमेश्वरी ढ़ाका, अजस वैष्णव, परमेश्वर सोंलकी ने सहयोग प्रदान किया। अतिथियों का आभार मेला संयोजक व प्रधानाचार्य सरोज जाखड, मेला प्रतिवेदन सहसमन्वयक केसरसिंह राजपुरोहित, स्वागत उदबोधन अनिल सांखला व़ कार्यक्रम का संचालन रेणू तिवारी ने किया।

 



source https://krantibhaskar.com/district-level-science-fair/

क्रिया भवन में हुआ पंचकल्याणक पूजन

क्रिया भवन में हुआ पंचकल्याणक पूजन

जोधपुर। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागछ के तत्वाधान में आठवें दिन चारित्र पद गुणगान व पंच कल्याणक पूजन किया गया।

संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि साध्वी प्रफुल्लप्रभा व साध्वी वैराग्य पूर्णा आदि के सानिध्य में नगर स्थित रत्न प्रभ धर्म क्रिया भवन में सामूहिक लाभार्थी परिवारों द्वारा नवपद ओली आंयम्बिल आराधना के आठवें दिवस  चारित्र पद महिमा गुणगान एवं वल्लभ महिला मंडल द्वारा  संगीतमय वातावरण के साथ पंच कल्याणक परमात्मा पूजन  किया गया जिसमें कई आराधकों ने आराधना व आयंम्बिल तप में भाग लिया।

चारित्र पद महिमा पर साध्वी प्रफुल्लप्रभा ने कहा कि चारित्र पद से निशचलता निर्विकारिता व निमाहता आदि विशेष गुण विद्यमान है। चारित्र सुख के लिए नहीं यह तो स्वयं आत्म कल्याण का मार्ग है। उन्होंने कहा कि चारित्र के बिना मुक्ति नहीं है। साध्वी वैराग्यपूर्णाश्री ने महासती मैनासुंदरी श्रीपाल राजा के जीवन चरित्र व कर्म विषय विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भी चरित्र महिमा पर गुणगान करते हुए कहा कि सिद्धत्व को प्रदान करने वाली मंगलमय शाश्वत ओली में देवगुरु धर्म तत्व का समावेश समाया हुआ है। प्रवचन पश्चात श्रावक मखत्तुरमल चौरडीया परिवार द्धारा पंच कल्याणक परमात्मा पूजा आरती मंगल कलश विधि-विधान से किया ए्वं तप आराधकों ने सामुहिकआयंबिल तप का लाभ लिया। महिला मंडल अध्यक्षा चंदु मोहनोत व विनायकिया ने बताया कि नवपद आराधना के नौवें दिन 13 अक्टूबर को तप पद महिमा गुणगान नवपद महापूजन सहित विभिन्न सिद्धचक्र परमात्मा पूजन व 14 को तप आराधकों के पारणे का आयोजन किया जाएगा।

 



source https://krantibhaskar.com/panchakala-in-kriya-bhavan/

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019

स्कूली विद्यार्थियों ने वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद

स्कूली विद्यार्थियों ने वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद

जोधपुर। सरदार दून पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं के विद्यार्थी विश्व वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में जोधाणा जन कल्याण समिति द्वारा संचालित जोधाणा वृद्धाश्रम गए। वृद्धाश्रम में विद्यार्थियों ने वृद्धजनों को माला पहनाकर तथा उनके चरण-स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वृद्धाश्रम संचालक रतनसिंह गहलोत ने छात्रों को बताया कि यह अत्यंत दु:ख की बात है कि अपणायत के शहर कहे जाने वाले जोधपुर मे वर्तमान में 12 (बारह) वृद्धाश्रम खुल चुके है। जो हमारे समाज की संवेदनहीनता व संस्कारशून्यता को दर्शाते है। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को यही संदेश दिया कि माता-पिता का सदैव सम्मान करे, माता-पिता बड़े कष्ट झेलकर उनका पालन-पोषण करते है। जब माता-पिता को बच्चों की आवश्यकता पड़े तब वे उनके साथ रहे, न कि उन्हें वृद्धाश्रम में छोडक़र अपना पल्ला झाड़ लें। प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री ने विद्यार्थियों को यह संकल्प दिलाया कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करेंगें तथा उन्हें वृद्धाश्रम नही भेंजगे। अंत में विद्वार्थियों ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ नृत्य करके उन्हें उस प्यार से सरोबार कर दिया जिसके लिए वे तरसते रहते हैं।

 



source https://krantibhaskar.com/school-students/

एलबीएन में चलाया स्वच्छता अभियान

एलबीएन में चलाया स्वच्छता अभियान

जोधपुर। लक्की बाल निकेतन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नर्सरी, केजी व प्रेप कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। ये कार्यक्रम महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए उठाया गया।

इसमें उन्होंने विद्यालय व लक्की शिक्षण संस्थान के सभी ऑफिसों व कक्षाओं में जाकर स्वच्छ रहने व अपने परिवेश को स्वच्छ रखने की अलख जगाई। इस दौरान उन्होंने अपनी मीठी आवाज में कविताएं प्रस्तुत की तथा नारेबाजी की। उनका उत्साह देख सभी ने मुक्त कंठ से उनकी प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों की इस स्वच्छता अभियान रैली का संचालन समन्वयिका प्रियंका क्षीरसागर द्वारा किया गया।



source https://krantibhaskar.com/lbn-in-drive-clean/

कई जुर्मानों से मिली राहत

कई जुर्मानों से मिली राहत

जोधपुर। केन्द्र का संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट विवादों के बीच देश में लागू हो चुका है लेकिन राजस्थान में अभी एक्ट लागू नहीं किया गया है। राजस्थान सरकार ने एक्ट में संशोधन करने की बात कही है। कुछ जुर्माने पर राज्य सरकार ने काफी राहत भी दे दी है फिर भी अभी तक एक्ट पूरी तरह से यहां लागू नहीं हो सका है। एक्ट लागू होने के एक महीने बाद भी राजस्थान में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है। इधर परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने इसे लेकर कहा है कि निकाय चुनाव से पहले एक्ट को राजस्थान में लागू कर दिया जाएगा।

वहीं सडक़ परिवहन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि डीजी लॉकर में रखे गए लाइसेंस और आरसी आदि दस्तावेजों को मूल दस्तावेज की तरह की माना जाएगा। इस संबंध में राजस्थान परिहवन विभाग ने भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोग एम परिवहन एप और डीजी लॉकर में अपने दस्तावेज सुरक्षित कर रख सकते हैं। जरूरत पडऩे पर यातायात पुलिस को दिखा सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अुनसा राज्य सरकार ने सामान्य अपराध, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी, रेड लाइट क्रॉस, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना लाइसेंस, ओवरस्पीड, ओवरटेकिंग, स्टॉप लाइन पार करना, बिना इंश्योरेंस आदि पर जुर्माने की राशि कम कर दी है।

 



source https://krantibhaskar.com/many-fines-to-relief/

छात्रों ने किया प्रदर्शन, संकाय करवाया बंद

छात्रों ने किया प्रदर्शन, संकाय करवाया बंद

जोधपुर। जेएनवीयू ओल्ड कैंपस स्थित विधि संकाय के डीन कार्यालय में डीन के नहीं होने पर जमीन पर बैठकर छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी की। वहीं दो घंटे डीन का इंतजार करने के बाद छात्रों ने संकाय के कार्यालय को बंद करवाया।

छात्र नेता भूपेन्द्रसिंह सांकडा ने बताया कि विवि ने पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दो दिन तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें विधि संकाय से भी करीब चार सौ विद्यार्थियों ने आवेदन कर दिये। लेकिन उनके फॉर्म की जांच होने के बाद भी प्रवेश नहीं दिया गया। इसी को लेकर आज डीन कार्यालय में प्रदर्शन किया गया हैं।



source https://krantibhaskar.com/students-performed/

48 घंटों में टिड्डी का रूप ले रहे है फाका

48 घंटों में टिड्डी का रूप ले रहे है फाका

जोधपुर। कई महीनों के बाद अभी भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में टिड्डियों का कहर जारी है। टिड्डियों की ओर से दिए गए अण्डों से फाका निकलने लगे है और सिफ 48 घंटों में ये फाका भी टिड्डी का रूप ले रहे है। अब ये टिड्डी व फाका दल फसलों पर सितम ढा रहे है।

सीमावर्ती जैसलमेर व बाड़मेर जिलों के साथ ही जोधपुर जिले के भी कई कस्बों में दिनोंदिन बढ़ रहे टिड्डियों के प्रकोप से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसलों को टिड्डी दल खत्म कर रहे है। फाका की ओर से खेतों में लगी फसलों तथा वनस्पति व पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से टिड्डी दलों को खत्म करने के किए जा रहे प्रयास नाकाफी होने से किसान अपने स्तर पर टिड्डियों को भगाने का प्रयास कर रहे है। खेतोंं में लहलहा रही खड़ी फसलों को बचाने के लिए किसानों की ओर से खेतों में हो-हल्ला कर, थालियां व कनस्तर बजाकर तथा मोटर साइकिल दौड़ाकर उसकी आवाज व धुंए से टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा खेतों में कचरा आदि जलाकर धुंआ भी किया जा रहा है। इसी प्रकार किसान अन्य कई प्रकार के जतन करते नजर आ रहे है, ताकि टिड्डी उड़ सके और फसलों को नुकसान नहीं हो। सरकारी प्रयास नाकाफी रहने से किसानों को फसलों में नुकसान का भय सता रहा है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से उनके खात्मे को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 



source https://krantibhaskar.com/take-the-form-of-grasshopper-in-48-hours/

हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई, विस्तृत व सही ब्यौरा देने के निर्देश

हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई, विस्तृत व सही ब्यौरा देने के निर्देश

जोधपुर। राज्य सरकार किस लापरवाही से राजस्थान हाईकोर्ट में शपथ पत्र पेश करती है, इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली। सरकार ने खुली जेलों की स्थिति को लेकर एक शपथ पत्र पेश किया था, जिसके आधार पर कोर्ट ने मामले को अग्रिम दिशा-निर्देश देने के लिए सुरक्षित रख लिया। मंगलवार को कोर्ट ने शपथ पत्र में दिए गए तथ्यों को गलत बताते हुए कहा कि इससे सटीक जानकारी जेल विभाग की वेबसाइट पर ही मौजूद है।

वरिष्ठ न्यायाधीश संगीत लोढ़ा तथा न्यायाधीश विनित कुमार माथुर की खंडपीठ ने इंद्रजीत सिंह की दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान यह खुलासा करते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता करणसिंह राजपुरोहित को विस्तृत व सही ब्यौरा देने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, छह साल, आठ महीने की सजा पूरी करने वाले कैदी आचरण के आधार पर खुली जेल में भेजने के पात्र होते हैं, लेकिन पिछली सुनवाई पर कोर्ट को बताया गया था कि पात्र बंदियों को खुली जेल में भेजने वाली कमेटी की बैठकें नियमित अंतराल में आयोजित नहीं हो पाती। इस कारण पात्र कैदियों को खुली जेल जाने से वंचित रहना पड़ रहा है। शपथ पत्र के अनुसार अप्रैल, 2019 में आयोजित बैठक में 230 कैदियों को खुली जेल भेजने का निर्णय लिया गया था और एक सौ कैदियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जा रही है। कोर्ट ने जब लॉ रिसर्चर्स के माध्यम से हकीकत की पड़ताल करवाई, तब पता लगा कि यह जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत है। जेल विभाग की वेबसाइट पर 11 से 15 अप्रैल, 2019 को आयोजित कमेटी की बैठक का कार्यवाही विवरण उपलब्ध है, जिसके अनुसार कमेटी ने 650 कैदियों के आवेदनों पर विचार किया। इनमें से 307 कैदियों के आवेदनों को स्वीकार किया गया। शपथ पत्र में इसके बाद कोई बैठक आहूत होने का विवरण नहीं है, जबकि 30 जुलाई को आयोजित बैठक में 100 कैदियों के आवेदनों पर विचार करते हुए 59 कैदियों को खुली जेल भेजने का निर्णय लिया गया। सरकारी शपथ पत्र में इस तरह की चूक पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य में कोर्ट में सही तथ्य रखे जाएं।

 



source https://krantibhaskar.com/haeekort-ne-naaraajagee-jataee/

प्रशिक्षण के समापन पर बांटे प्रमाण पत्र

प्रशिक्षण के समापन पर बांटे प्रमाण पत्र

जोधपुर। आईसीआईसीआई ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जोधपुर द्वारा 10 दिवसीय बैंक मित्र प्रशिक्षण का समापन व प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।

आरसेटी के संयुक्त निदेशकी सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने बैंक मित्र प्रशिक्षण की सराहना करते हुए भारत स्तर के बैंकिंग मित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभ्यर्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवारों को बैंक से जोडऩे एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बीसी की अहम् भूमिका है। बीसी का सहयोग एवं वित्तीय जागरूकता देश को विकसित बनाने में मदद करेगा। शेखावत ने बताया कि बीसी के सहयोग से व्यक्तिगत व सामाजिक स्तर को ऊपर उठाने में कार्य किया जा सकता है। प्रोग्राम मेनेजर पारितोष त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अन्त में प्रशिक्षक समन्वयक जितेश आडवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में आईसीआईसीआई आरसेटी एडवाईजर एसके व्यास, सवाईसिंह, नरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र



source https://krantibhaskar.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82/

देश के सुपर मार्केट में उपलब्ध होगा ट्राइबल फुड कोदो

देश के सुपर मार्केट में उपलब्ध होगा ट्राइबल फुड कोदो

जोधपुर। देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। गांधीजी का सपना था कि देश का असली विकास गरीब व आदिवासी क्षेत्रों के विकास ही है। इसी सोच को चरितार्थ करते हुए केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक डायबिटीज से ग्रस्त मरीजों तथा स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने वाले आमजन को नई सौगात देने की तैयारी में है। औषधीय गुणों से भरपूर और डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक कोदो राइस आकर्षक पैकिंग के जरिए बड़े-बड़े सुपर मार्केट तक पहुंचेगा। इस राइस की मार्केटिंग विश्वविद्यालय के द्वारा की जाएगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के कुलपति प्रो. टीवी कट्टीमनी ने बताया कि जनजातीय बाहुल्य अमरकंटक क्षेत्र में बड़ी मात्रा में लगाए जाने वाले इस विशिष्ट किस्म के चावल (कोदो) को देशभर के बड़े बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में कवायद शुरू कर दी गई है। वह दिन दूर नहीं जब मेन स्ट्रीम बिजनेस पॉलिसी से जुडक़र आदिवासी विकास की नई इबारत लिखेंगे। इस कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय ने कोदो की ब्रांडिंग और विक्रय का जिम्मा उठाया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय की इस कवायद के बाद जल्द ही औषधीय गुणों से भरपूर कोदो राइस बड़े-बडे शॉपिंग माल तक पहुंचाया जाएगा। विश्वविद्यालय और जिला कृषि विभाग की यह संयुक्त पहल बिजनेस मॉडल की पहली कड़ी बताई जा रही है। कुलपति ने बताया कि आयुर्वेदिक महत्व के अनुरूप कोदो को कई औषधीय गुणों से पूर्ण होना पाया गया है। खासकर यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी और उपयुक्त है। जनजातीय वर्ग के लोगों के समग्र विकास के उद्देश्यों की दिशा में विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ ही जनजातीय वर्ग के लोगों को छोटे-छोटे उद्योगों से जोडऩा जरूरी है। आजीविका के सशक्त माध्यम तैयार कर समग्र विकास की कल्पना पूरी की जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आजीविका केंद्र के जरिए कई अन्य उद्योगों की भी रूपरेखा तैयार की है, जो कि जल्द ही साकार होगी।

जिला कृषि अधिकारी एनडी गुप्ता का मानना है कि जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में यह फसल भारी मात्रा में लगाई जाती थी, लेकिन धान की फसल ने कोदो का स्थान ले लिया और अब सीमित रकबे में फसल उत्पादन हो रहा है। वर्तमान समय में इसके लाभकारी गुणों को देखते हुए मार्केट में इसकी डिमांड बढ़ी है। कोदो का सेवन स्वस्थ लोगों के अलावा डायबिटिक मरीज भी करते हैं, जो कि मधुमेह नियंत्रण, गुर्दा रोग, पित्तनाषक, कफ संबंधित समस्याओं के लिए कारगर है। महिला समूहों को मिलेगा लाभ- यूनिवर्सिटी के आजीविका व्यापार केंद्र के समन्वयक तथा जोधपुर निवासी डॉ. आशीष माथुर ने बताया कि लाभकारी गुणों के कारण कोदो की मार्केट में डिमांड तो है, लेकिन इस फसल को बड़े व्यापारिक केंद्रों तक सुलभ नहीं किया गया। विश्वविद्यालय बहपुरी गांव की लक्ष्मी और सतगुरू स्व-सहायता समूह के जरिए कोदो की पैकेजिंग कराएगा। इसके बाद गुणवत्तायुक्त उत्पादों को बड़े व्यापारिक केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। समूह की महिलाओं को इस उत्पाद का लाभांष प्राप्त होगा और अब तक जिस फसल पर वे लाभ की उम्मीदें भी नहीं लगाए थे उसे लाभ से जोड़ा जाएगा। इससे महिला समूह की आर्थिक स्थिति सुधरेगी साथ ही लोगों को इस औषधीय फसल का लाभ भी मिलेगा। डॉ. माथुर ने बताया कि कोदो पैकजिंग के साथ ही विश्वविद्यालय जल्द वनांचल से प्राप्त शहद की प्रोसेसिंग और पैकजिंग पर कार्य करेगा। इसके अलावा ऐसे कई अन्य छोटे-छोटे उद्योगों के जरिए क्षेत्र के जनजातीय वर्ग की आजीविका सुदृढ़ करने की योजना है।



source https://krantibhaskar.com/sub-market-in-country/

ललित मोदी गुट ने खड़ा नहीं किया उम्मीदवार, कुछ जिला संघ भी समर्थन में सामने आए

ललित मोदी गुट ने खड़ा नहीं किया उम्मीदवार, कुछ जिला संघ भी समर्थन में सामने आए

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष वैभव गहलोत होंगे। हालांकि अभी उनके नाम पर औपचारिक ऐलान होना बाकी है। आरसीए अध्यक्ष पद के लिए वैभव ने नामांकन भर दिया है। इस पद पर उनके सामने कोई अन्य दावेदार नहीं होने से उनका बनना तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार और बुधवार को नामांकन भरे जाने की तारीख तय है, जबकि ज़रुरत हुई तो चुनाव के लिए वोटिंग चार अक्टूबर को होगी। वैभव सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं। वे जोधपुर से सांसद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें सांसद चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले वैभव गहलोत ने आरसीए पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान वैभव को समर्थन दे रहे जिला संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। नामांकन भरने के लिए वैभव अपनी बेटी को भी साथ लेकर आये थे। जानकारी के अनुसार वैभव के समर्थन में ललित मोदी गुट के कुछ जिला संघ भी उतर आये। वहीं डूडी गुट से जुड़े जिला संघों ने अध्यक्ष पद पर अपना दावेदार नहीं उतारना तय किया। ऐसे में वैभव के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की संभावनाएं और प्रबल हो गईं।

गौरतलब है कि आरसीए अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से ‘क्रिकेट पॉलिटिक्स’ परवान पर आई हुई थी। मुख्य मुकाबले में वैभव गहलोत गुट के सामने रामेश्वर डूडी गुट रहे। डूडी राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं और अब क्रिकेट की सियासत में अपना भाग्य आज़मा रहे थे। नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत में वैभव ने कहा,’मैं क्रिकेट में नया नहीं हूं। इससे पहले सीपी जोशी ने मुझे मौका दिया था। वहीं आईपीएल मैच में भी काम करने का अवसर मिला। सीपी जोशी जी के मार्गदर्शन में आगे भी हम बेहतर काम करके दिखाएंगे।

दरअसल, आरसीए चुनाव को लेकर स्थिति सोमवार देर रात को ही साफ हुई। दिन भर सुनवाई के बाद चुनाव अधिकारी आरआर रश्मि ने वोटर लिस्ट जारी की जिसके बाद वैभव गहलोत के लिए आरसीए अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। वहीं रामेश्वर डूडी का पत्ता कट गया। वोटर लिस्ट में नांदू गुट या पूर्व में ललित मोदी गुट के तीन जिलों अलवर, नागौर और श्रीगंगानगर जिलों को अयोग्य ठहराया गया है। इन जिला संघों में दोनों गुट में से किसी को भी मान्यता नहीं दी गई। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताने जा रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का पत्ता कट गया, क्योंकि वे नागौर जिला क्रिकेट संघ से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वहीं राजसमंद जिला क्रिकेट संघ से कोषाध्यक्ष के रूप में वैभव गहलोत प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इधर कांग्रेस के नेता व नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने वोटरलिस्ट जारी होने से पूर्व आरोप लगाया कि आरसीए चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीपी जोशी भले ही क्रिकेट का तजुर्बा रखते हैं, लेकिन उनका रवैया ठीक नहीं रहा। कोई भी संस्था गुटबाजी से आगे नहीं बढ़ सकती है। यही हाल कई सालों से आरसीए का हो रहा है। आरसीए पार्टी से काफी ऊपर है। इसमें शामिल जिला संघ के पदाधिकारी अन्य पार्टियों से भी जुड़े हुए हैं, इसलिए इसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हजारों युवाओं के भाग्य और उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए हम एक जाजम पर बैठकर सकारात्मक सोच के साथ फैसला लेने को तैयार हैं।

भाजपा के नेता और कोटा जिला संघ के सचिव आमिन पठान ने कहा कि आरसीए के कुछ जिला संघों पर आज भी ललित मोदी का दखल है। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे ललित मोदी ही काम कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामेश्वर डूडी का क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं हैं।



source https://krantibhaskar.com/lalit-modi-faction-stood-no/

श्रीचंड मार्तंड पॉकेट जंत्री 2020 का विमोचन

श्रीचंड मार्तंड पॉकेट जंत्री 2020 का विमोचन

जोधपुर। वर्ष 2020 केसरी चण्ड मार्तंड पंचांग का विमोचन रविवार को राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने किया।

सांसद नारायण पंचारिया ने विमोचन करते हुए कहा कि ज्योतिष भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और जन्म से लेकर मृत्यु तक जुड़ा हुआ शास्त्र है। इस भारतीय विद्या पर शोध करने की आवश्यकता पर सांसद ने बल दिया। पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी ने पंचांग की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचांग में 2020 के ग्रहण, व्रत, उत्सव की जानकारी के साथ विवाह मुहूर्त, पुष्य नक्षत्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इस अवसर पर डॉॅॅ. भैरूप्रकाश दाधीच, डॉ. सपना सारस्वत, नवीन रामावत, मुकेश दाधीच, डॉ. शंकरसिंह राजपुरोहित सहित कई ज्योतिर्विद उपस्थित रहे।

 



source https://krantibhaskar.com/shrichand-martand-pocket-jn/

एलबीएन में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

एलबीएन में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जोधपुर। लक्की बाल निकेतन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें केजी एवं प्रेप कक्षा के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने प्रदर्शन किया।

प्रेप के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के प्रयोग करके दिखाएं जिनमें विभिन्न प्रकार के पदार्थों के गुण धर्म के बारे में बताया गया। पानी के गुण धर्म के बारे में व चुम्बकीय एवं अचुम्बकीय पदार्थों के बारे में बताया गया। कक्षा केजी के नन्हें-मुन्नों ने प्रयोग द्वारा पानी में डूबने एवं तैरने वाली वस्तुओं के बारे में जानकारी दी। पानी में तेल का घनत्व करके दिखया गया। चुम्बक द्वारा साउथ पोल व नोर्थ पोल का ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन को-ऑर्डिनेटर प्रियंका क्षीसागर ने किया। प्राचार्य कुलदीप सिंह राठौड़ ने बच्चों को उत्साहित किया।



source https://krantibhaskar.com/lbn-in-put-science-sol/

बालिकाओं ने हाथों पर रचाई हिना

बालिकाओं ने हाथों पर रचाई हिना

जोधपुर। कैफे फ्रीडम द्वारा बालिकाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जूरी मेम्बर कुड़ी थानाधिकारी मुक्ता पारीक एवं केएन कॉलेज छात्रसंघ की पूर्व महासचिव मोनिका सारस्वत थी। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम विजेता किरण, द्वितीय कोमल, तृतीय नेहा व्यास एवं सबसे कम आयु की प्रतिभागी निकिता सांखला को पुरस्कृत किया एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

 



source https://krantibhaskar.com/girl-made-hands-on/

राजेन्द्र-वि_ल स्मृति भजन संध्या का आयोजन

राजेन्द्र-वि_ल स्मृति भजन संध्या का आयोजन

जोधपुर। देश के ख्यातनाम भजन गायक अनिल महादेव ने ब्रह्मबाग जालोरी गेट स्थित गौरीशंकर महादेव मन्दिर के मुक्ताकाशीय मंच पर अपने भजनों की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित सुधि श्रोताओं को भक्तिरस में डुबो दिया।

जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास के मुख्य आतिथ्य में अनिल महादेव ने गुरु वन्दना और गणेश स्तुति गायन से भजन संध्या का आगाज किया। महादेव के प्रस्तुत हरि बोल हरि बोल मनवा भजन बिना तेरे बीते दिनवा भक्तिगीत ने श्रोताओं को भक्तिरस में डुबो दिया। उन्होंने राम कृपा से मेरी नाव चली, जमुना किनारे राधा पुकारे, बाजे रे मुरलिया बाजे, मेरा भोला है भंडारी करे नन्दी की सवारी जैसे अनेक भजनों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। अनिल महादेव ने श्रोताओं के अनुरोध पर अरे द्वारपालों, चि_ी न कोई संदेश, म्हारे हरिये वन रा सुवटिया थने राम मिले तो कैईजे रे भजन भी सुनाए।

प्रारम्भ में सेटेलाइट अस्पताल प्रतापनगर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष व्यास ने घूमतडा पधारौ म्हारा गजानंद से भजन संध्या का शुभारम्भ किया और चदरिया झीणी भजन प्रस्तुत किया। डॉ. व्यास ने म्हारो मोहन मुरली वालो रे भजन एवं चढ़ता सूरज ढलता है की प्रस्तुति में जब जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास ने भी गायन किया तो उपस्थित श्रोताओं ने जमकर दाद दी। जस्टिस व्यास ने भी भजन सुनाए। भजन गायकों के साथ ऑर्गन पर मुश्तफा, तबले पर बबलू, पेड पर अयूब व ढोलक पर जावेद तथा हारमोनियम पर शेखर व सुनील पुरोहित ने संगत की। गौरीशंकर महादेव मन्दिर समिति के राजेन्द्र प्रसाद बोड़ा एवं अनिल पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजक आनन्द राज व्यास ने संचालन व आभार व्यक्त किया। राजेन्द्र वि_ल की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया।



source https://krantibhaskar.com/rajendra-vil-smriti-bhajan/

भगवान झूलेलाल की छेज यात्रा निकाली

भगवान झूलेलाल की छेज यात्रा निकाली

जोधपुर। सिंधी समाज की ओर से भगवान झूलेलाल का असूचंड मेला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 4 स्थित झूलेलाल महल में श्रद्धा के साथ मनाया हुआ।

सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी तथा महासचिव लक्ष्मण खेतानी ने बताया कि सुबह पूज्य सिन्धी पंचायत भवन सेक्टर 16 में महापौर घनश्याम ओझा, बाबा शंकरदास, पंडित नरेंद्र शर्मा के सान्निध्य में ध्वजारोहण किया गया। यहां से समाज बंधुओं द्वारा झांकीयुक्त छेजयात्रा निकाली जो आयोजन स्थल पहुंचकर संम्पन हुई। यहां पर भी मंदिर शिखर पर ध्वजा चढाई गई। इस दौरान मुरली गंगवानी ईन्द्र टहिलयानी, पूनम मोतियानी, प्रभु ठारवानी, अशोक मूलचंदानी, महेश खेतानी, भरत पहलवानी, तीर्थ डोड़वानी, दीपक मोरदानी, सोनू मूलचंदानी, कन्हैयालाल पंजाबी, गोवर्धन राजवानी, अनिल सुखनानी, दल्ली मंगलानी, विजय सत्यनी, किशन संगतानी, भरत आवतानी, केडी ईसरानी, कमलेश लिमानी, वीरूमल तोलानी, पंकज नारवाणी, वासुदेव लालवानी, लीलाराम, नंदलाल राणे, नरेश भेरवानी, प्रकाश बुलचंदानी, राजू सम्भवानी, पार्षद पायल जानयनी, अशोक छुगानी, नरेश अठवानी, सुदर गुरनानी, विशाल सोनी, गिरधारी पोहनी, जुगल मैनसुखानी, नरेश फुलवानी, दयाल रामनानी, गोपाल सावलानी, रवि जसवानी, योगेश चंगुलानी, कैलाश थावानी, मदन आईदासनी, तेजु मनवानी, सुरेश भाग्या, ईश्वर देवनानी, गजेंद्र तोलानी आदि उपस्थित थे। आयोजन के दौरान रात 8 बजे डॉक्टर कन्हैयालाल कलवानी, श्यामसुंदर आहूजा, नारायणदास पारवानी, विनोद हिंदुजा, जय कृपलानी, दिलीप वंगानी को श्री अमरलाल पुरस्कार व सीमा कलवानी, लीला गिदवानी, कोमल सतवानी, मीना मनसुखानी, कविता थावानी, भावना कृपलानी, काजल बुलचंदानी, वीना ठाकवानी को झूलेलाल मातृशक्ति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली व अजमेर के कलाकारो द्धारा भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी व महाप्रसादी होगी।

 



source https://krantibhaskar.com/lord-jhulelal-ki-chze-yat/

सत्संग महाकुंभ के विशेषांक का विमोचन

सत्संग महाकुंभ के विशेषांक का विमोचन

जोधपुर। संत चंद्रप्रभ महाराज ने कहा कि हमारा आरोग्य मन, मस्तिष्क और पेट से जुड़ा है। नब्बे प्रतिशत रोगों का कारण हमारा पेट ही होता है। निर्मल विचार मन-मस्तिष्क को स्वस्थ रखते हैं और सात्विक आहार हमारे पेट को। हम जैसा अन्न खाते हैं वैसा ही हमारा तन-मन होता है। जो सीमित खाता है वह ज़्यादा जीता है। संत चंद्रप्रभ संबोधि धाम में आयोजित आरोग्य लाभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग जीने के लिए खाते हैं, कुछ खाने के लिए जीते हैं। वह भोगी है जो खाने के लिए जीता है पर जो जीने के लिए संयमित खाता है वह योगी है। रसोई घर हमारे स्वास्थ्य का नियंत्रण-कक्ष है। कृपया किचन में किच-किच मत कीजिए। अग्नि देव के इस मंगलगृह में घर के सब सदस्य मिलजुल कर भोजन बनाइए और फिर उसे प्रभु का प्रसाद मानकर ग्रहण कीजिए। स्वाद के लिए खाना अज्ञान है, जीने के लिए खाना बुद्धिमानी है, पर संयम की रक्षा के लिए खाना साधना है। होटल में खाने से बचिए। याद रखिए, जो होटल में खाते हैं उनको हॉस्पिटल में मरना पड़ता है। फिर भी होटल में खाना खाने का मन कर रहा हो तो जहां खाना बनता है वहां जाकर देखिए फिर आप कभी होटल में खाना खाने का नाम भी नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि भोजन हमेशा सीधी कमर बैठकर कीजिए। औरों को खिलाकर खाइए और मौनपूर्वक भोजन कीजिए। भोजन करते समय पेट को चौथाई खाली भी रखिए। कम खाइए और सुखी रहिए। एक बार योगी खाता है दो बार भोगी खाता है और बार-बार खाने वाला स्वत: रोगी हो जाता है। शादी-विवाह के भोज में ज़्यादा गरिष्ठ भोजन मत कीजिए। उसने भले ही 40 तरह के आइटम बनाए हों पर आप उसमें से 10 का ही उपयोग कीजिए। यह सोचने की बेवकूफी मत कीजिए कि पराया माल मिलना दुर्लभ है शरीर तो फिर भी मिल जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद भले ही आराम कीजिए पर शाम को भोजन करके ज़रूर टहल लीजिए। जहां तक हो सके रात्रि-भोजन से बचिए आप जीवन में 100 बीमारियों से बचे रहेंगे।

इस अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित हुए 52 दिवसीय सत्संग महाकुंभ के विशेषांक का विमोचन लाभार्थी सुखराज नीलम मेहता, संबोधि धाम के महामंत्री अशोक पारख, सचिव सरूप चंद बछावत, जुगल किशोर जांगिड़, देवेंद्र गेलड़ा, जेएल राठी, पवन मेहता, त्न नवरतन मानधना, जीवाराम जांगिड़ आदि ने किया। इस दौरान सेवा भारती जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित 1251 कन्याओं के पूजन के पोस्टर का विमोचन किया गया।

 



source https://krantibhaskar.com/satsang-mahakumbh-ke-adhisa/

बूथ समितियों के गठन को बैठकों का दौर जारी

बूथ समितियों के गठन को बैठकों का दौर जारी

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के बाद अब बूथ स्तर पर संगठन संरचना का कार्य जोरों पर चल रहा है। भाजपा जोधपुर शहर के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव देवनानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर शहर के सभी बारह मंडलों में वार्ड स्तर पर बैठकों का क्रम चल रहा है। भाजपा चौपासनी मंडल के चुनाव अधिकारी नरेश सुराणा के निर्देशन में चौपासनी मंडल में बैठकें आयोजित की जा रही है।

चौपासनी मंडल के सह चुनाव अधिकारी अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि चौपासनी मंडल चुनाव अधिकारी नरेश सुराणा चौपासनी मंडल के विभिन्न वार्डों के लिए मनमोहन छंगानी, नरेन्द्र ओझा, सुरेन्द्र कुमार देवड़ा, डॉ.शिवदत्त व्यास, राजेन्द्रसिंह बुडसू एवं वीरेन्द्र वैष्णव को अलग-अलग वार्डों के लिए शक्ति केन्द्र चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी मंडलों में शक्ति केन्द्रों के चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब बूथ स्तर पर समितियां बनाई जा रही है। चौपासनी मंडल में मंडल अध्यक्ष हुकमसिंह शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ जाकर वार्डों में बैठक कर रहे हैं। चौपासनी मंडल के वार्ड संख्या तीन में मंडल अध्यक्ष हुकमसिंह की मौजूदगी में बैठक हुई इसमें मंडल उपाध्यक्ष कप्तानसिंह भाटी, बूथ अध्यक्ष प्रेमलता, अनिल प्रजापत,श्रवण, संजू गारू, अचलसिंह, राजू सैन, अनिल सोनी, मनीश  तथा वार्ड संख्या तीन के चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र कुमार देवड़ा व नरेन्द्र ओझा मौजूद रहे।  इसी प्रकार वार्ड संख्या सात की बैठक मंडल महामंत्री हनवंतसिंह पंवार, मंडल उपाध्यक्ष ललिता, पूर्व महामंत्री दिनेशशर्मा,शक्ति केन्द्र संयोजक विजय पूनिया, मंडल मंत्री भास्कर लकमेरा, दिलीपसिंह, राकेश भूतडा, बूथ अध्यक्ष वीना ज्ञानी व रामलाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार चौपासनी मंडल के अन्य वार्डों में भी बैठकों का क्रम पूरा किया जा रहा है। चौपासनी के वार्ड संख्या आठ में भी बैठक आयोजित कर बूथ संरचना का कार्य किया गया। इसी तरह भाजपा के राइकाबाग, लालसागर, खाण्डा फलसा, पावटा, शास्त्रीनगर, प्रतानगर सहित सभी मंडलों मेंशक्ति केन्द्रां के चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां हो चुकी है। साथ ही सभी मंडलों में बूथ संरचना का कार्य जोरों पर चल रहा है।



source https://krantibhaskar.com/booth-committees-formed-to-sit/

अलग-अलग स्थानों पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

अलग-अलग स्थानों पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

जोधपुर। शहर में सोमवार को सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। पाली रोड पर भगत की कोठी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सडक़ों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं कुछ दिन पहले गुलजार पुरा क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे चट्टानों के टुकड़ों को हटाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट रोड पर पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर रास्ता रोका गया। बाद में अधिकारियों की समझाइश व आश्वासन पर रास्ते खोले गए।

बारिश के कारण शहर में अधिकांश सडक़े क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि संबंधित विभागों द्वारा इन क्षतिग्रस्त सडक़ों को सुधारा जा रहा है। पाली रोड पर भगत की कोठी क्षेत्र में मुख्य सडक़ पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रखी है। यहां आए दिन हादसे भी हो रहे है। सोमवार सुबह इस क्षतिग्रस्त सडक़ के कारण एक युवती दोपहिया वाहन से असंतुलित होकर गिर गई जिससे उसके चोटें आई। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने यहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ता रोक दिया। उन्होंने सडक़ पर पत्थर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश कर रास्ता खुलवाया।

इसके कुछ देर बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष के सामने गुलजारपुरा क्षेत्र के लोगों ने रास्ता रोक दिया। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले यहां पहाड़ी से गिरी चट्टानों के टुकड़ों व मलबे को अभी तक नहीं हटाया गया है। यहां परकोटे की दीवार गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। अभी तक मौके से ना तो मलबा हटाया गया और ना ही पीडि़त परिवार वालों की किसी तरह की मदद दी गई। इसके खिलाफ उन लोगों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। यहां भी अधिकारियों की समझाइश व आश्वासन पर रास्ता खोला गया।

 



source https://krantibhaskar.com/slogan-at-different-places/

सडक़ हादसे में जर्मनी पर्यटक घायल

सडक़ हादसे में जर्मनी पर्यटक घायल

जोधपुर। जैसलमेर जा रहा एक जर्मनी पर्यटक सडक़ हादसे में घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद यहां मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया है। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताए गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जर्मनी का टर्बल हार्म बाइक पर जोधपुर से जैसलमेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसलमेर से कुछ दूरी पहले मोटर साइकिल के सामने गाय आ जाने से वह असंतुलित होकर सडक़ पर गिर गया। इससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटे आई। घायल ए पर्यटक को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। यहां उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर बताया गया। इसके बाद पर्यटक के हाथ और पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया। फिलहाल पर्यटक की हालत में सुधार है।

 



source https://krantibhaskar.com/road-accident-to-germany/

कुलपति का फरमान, राज्य सरकार के 2017 के परिपत्र का दिया हवाला

कुलपति का फरमान, राज्य सरकार के 2017 के परिपत्र का दिया हवाला

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. बीआर चौधरी ने एक फरमान जारी किया है जिसमें विवि में लगे सेवानिवृत संविदाकर्मियों की सेवाएं तुरन्त प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है।

शनिवार को कुलपति के आदेश जारी करने के बाद कुलसचिव अयूब खान ने एक कार्यालय आदेश जारी किया। सोमवार को यह आदेश पूरे विश्वविद्यालय में पहुंचने के बाद एक बार अनुदान पर लगे अन्य कर्मचारियों में भी भय की स्थिति हो गई। पूर्व में भी विवि की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठेकाकर्मियों की संख्या कम करने की बात कही गई थी। वही विवि में ठेका फर्म के नए कॉन्ट्रेक्ट होने के बाद से ही इन ठेका कर्मचारियों को दो माह से वेतन तक नहीं मिला है। इसके विरोध में विवि के विभिन्न संकायों में कार्यरत इन ठेकाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। अब कुलपति ने राज्य सरकार के 2017 परिपत्र एफ,17(10) डीओपी ए द्वितीय/94 2017 के आदेश का हवाला दिया है।

 



source https://krantibhaskar.com/vice-chancellor-state-government/

लोकार्पण के एक दिन बाद ही पूर्व सीएम की प्रतिमा खंडित

लोकार्पण के एक दिन बाद ही पूर्व सीएम की प्रतिमा खंडित

जोधपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने एक दिन पहले फलोदी में पूर्व मुख्यमंत्री शेरे राजस्थान जयनारायण व्यास की जिस प्रतिमा का अनावरण किया था वह सोमवार को खंडित दिखी। इसको लेकर लोगों ने विरोध जताते हुए मौके पर धरना प्रदर्शन किया। रास्ता जाम करते हुए लोगों ने मूर्ति को खंडित करने वालों को पकडऩे और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांगे रखी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने फलोदी में शेरे राजस्थान जयनारायण व्यास की प्रतिमा का अनावरण किया था। रेलवे स्टेशन से मलार रोड़ की तरफ बाजार से जाने वाले रास्ते में यह प्रतिमा जवाहर प्याऊ के पास स्थित तिराहे पर स्थापित की गई थी। असामाजिक तत्वों ने लोकार्पण के कुछ घंटों के अंतराल में ही कस्बे में लगाई पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को खंडि़त कर दिया। इस घटना की जानकारी आज सुबह क्षेत्रवासियों को मिलने पर उन्होने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और मौके पर ही धरना देकर बैठ गए। इससे एक बारगी तो मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फलोदी अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, फलोदी नगर कांग्रेस अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, पार्षद राधाकिशन थानवी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयप्रकाश बोहरा, जीएसएस मलार अध्यक्ष ओम बोहरा, भाजयुमो फलोदी पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार व्यास, शिवसेना जैसलमेर जिला प्रमुख जगदीश पुरोहित, एडवोकेट भवानीशंकर चाण्डा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जय नारायण व्यास सर्किल पहुंचे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया।



source https://krantibhaskar.com/launch-after-a-day/

बंद रहे बाजार, सपूत को देखकर हर किसी की आंखें हुई नम, सैन्य सम्मान हुई अंत्येष्टि

बंद रहे बाजार, सपूत को देखकर हर किसी की आंखें हुई नम, सैन्य सम्मान हुई अंत्येष्टि

जोधपुर/जैसलमेर। जम्मू-कश्मीर में आंतकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद नायक राजेन्द्रसिंह को सोमवार को अंतिम विदाई दी गई। शहीद की अन्तिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। गमगीन माहौल में भी जैसाण के लाडले के देश के लिए बलिदान देने का गौरव वहां मौजूद हर किसी में दिखाई देता रहा। घरों की दीवारों व छतों पर भी लोगों की भारी भीड़ अपने लाड़ले को देखने के लिए मौजूद रही। लाड़ले सपूत को देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई। शहीद का मोहनगढ़ में सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया।

इससे पहले शहीद का शव सोमवार सुबह वायुसेना स्टेशन से मोहनगढ़ के लिए रवाना हुआ। शहीद राजेंद्रसिंह के दर्शनों के लिए हर ग्रामीण आतुर नजर आया। मोहनगढ़ का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। जैसलमेर में शहीद के सम्मान में लोगों ने सडक़ के दोनों किनारों खड़े होकर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके घर में अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद को केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, विधायक रूपाराम धनदे, जिला कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, सभापति कविता कैलाश खत्री, पूर्व सभापति अशोक तंवर सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि, सेना के अधिकारियों, शहीद के परिजन, प्रशासनिक अधिकारी आदि ने अंतिम विदाई दी।

 



source https://krantibhaskar.com/closed-market-son/

मुख्यमंत्री का जोधपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री का जोधपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत जिन्दाबाद के नारे भी लगाए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगमन का समय सुबह 9.30 बजे था। ऐसे में सुबह ही जोधपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए समर्थकोंं का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। मुख्यमंत्रीे सुबह करीब ग्यारह बजे जोधपुर पहुंचे। गहलोत के साथ नागौर की कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा भी उनके साथ जोधपुर पहुंची। जोधपुर पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों ने सूत की माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया। कुछ लोगों व संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडलों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन आदि भी सौंपे। इस दौरान उनके समर्थकों ने गहलोत जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद वे सडक़ मार्ग से खींवसर रवाना हो गए। स्वागत के दौरान जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, शहर विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता राजेंद्रसिंह सोलंकी, लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई, कांगे्रस शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। बता दे कि खींवसर में विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे है। इस उपचुनाव के लिए आज नामाकन दाखिल किया गया। मुख्यमंत्री ने खींवसर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

 



source https://krantibhaskar.com/chief-minister-of-jodhpur-pa/

पिता के बाद अब बेटे नारायण से मुकाबला करेंगे हरेन्द्र मिर्धा, दोनों ने किया शक्ति प्रदर्शन, नामांकन दाखिल किया

पिता के बाद अब बेटे नारायण से मुकाबला करेंगे हरेन्द्र मिर्धा, दोनों ने किया शक्ति प्रदर्शन, नामांकन दाखिल किया

जोधपुर/नागौर। नागौर जिले के बड़े राजनीति घराने मिर्धा परिवार के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र मिर्धा और बरणगांव का बेनीवाल परिवार 34 साल बाद एक बार फिर आमने-सामने है।  विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवार हरेंद्र मिर्धा ने नामांकन दाखिल किया। उन्हे खींवसर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं रालोपा व भाजपा के गठबंधन के बाद एनडीए के प्रत्याशी सांसद हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई नारायण बेनीवाल ने भी आज नामांकन दाखिल किया। दोनों नेताओं ने नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया।

दरअसल वर्ष 1980 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले हरेन्द्र मिर्धा ने मूण्डवा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडक़र रामदेव चौधरी को हराते हुए पहली बार विधायक बने थे, लेकिन रामदेव चौधरी ने मिर्धा को अगले ही चुनाव (1985 का विधानसभा चुनाव) में पटखनी दे दी। इसके बाद हरेन्द्र मिर्धा ने मूण्डवा सीट छोड़ दी और 1993 में हुए मध्यावधि चुनाव में नागौर सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों परिवारों को चुनाव में आमना-सामना नहीं हुआ। हालांकि वर्ष 2018 में हरेन्द्र मिर्धा ने खींवसर से चुनाव लडऩे की तैयारी की थी, लेकिन ऐनवक्त पर टिकट सेवानिवृत्त डीआईजी सवाईसिंह चौधरी को दे दिया। सवाई सिंह चौधरी ने खींवसर में कांग्रेस को जीवित करने का काम किया और पहली बार कांग्रेस को दूसरे स्थान पर रखा। लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल के सांसद बनने के बाद अब हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने सवाईसिंह की बजाय हरेन्द्र मिर्धा पर दांव खेला है, जबकि आरएलपी व भाजपा ने रामदेव चौधरी के पुत्र व हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई नारायण बेनीवाल को मैदान में उतारा है।

सीट वही, नाम बदला

39 साल पहले हरेन्द्र मिर्धा व रामदेव चौधरी का मुकाबला मूण्डवा सीट पर हुआ था, जिस दोनों ने एक-दूसरे को एक-बार हराया। अब खींवसर सीट से मिर्धा का मुकाबला नारायण बेनीवाल से हो रहा है। हालांकि विधानसभा सीट का नाम बदल गया है, लेकिन क्षेत्र लगभग वही है। मूण्डवा कस्बे सहित कुछ गांवों को नागौर विधानसभा में शामिल किया गया है, लेकिन कुचेरा कस्बा आजा भी खींवसर विधानसभा में है। यही कारण है कि खींवसर सीट मतदाताओं के हिसाब से नागौर जिले की दूसरी सबसे बड़ी सीट है, जहां करीब ढाई लाख मतदाता हैं।

विरासत बचाने की चुनौती

नागौर की खींवसर और झुन्झुनु की मंडावा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस और रालोपा के दिग्गज नेताओं ने अपने बेटे-बेटी और भाई को मैदान में उतारा है। इन बेटे-बेटी और भाई पर इन दिग्गज नेताओं की विरासत को बचाना बड़ी चुनौती होगी। खींवसर सीट पर कांग्रेस ने जहां कांग्रेस के कददावर जाट नेता रहे राम निवास मिर्धा के बेटे हरेन्द्र मिर्धा को प्रत्याशी बनाया है। मिर्धा 2003 और 2008 में नागौर से चुनाव लड़ा लेकिन उनका सामना हार से हुआ । 2013 में मिर्धा नागौर से निर्दलीय चुनाव लड़ लिए लेकिन जीत नहीं पाए। 2018 में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया और अब उनको उपचुनाव में टिकट दिया गया है। मिर्धा पर अपने पिता की विरासत को बचाने के साथ ही उनके उपर लगे हार के तमगे को हटाने का भी यह उपचुनाव आखिरी मौका है। वहीं भाजपा-रालोपा गठबंधन से यहां इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। नारायण बेनीवाल को भी अपने भाई की विरासत को आगे बढाने का मौका मिला है। चूंकि इस सीट पर बेनीवाल ने पार्टी के टिकट पर तो कभी निर्दलीय ही जीत दर्ज की है। ऐसे में इस उपचुनाव में अगर बेनीवाल जीतते हैं तो यह उनके राजनीतिक सफर की नई पारी होगी।

ये नेता पहुंचे सभा में

सोमवार को दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर जनसभा के माध्यम से अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन किया। हरेन्द्र मिर्धा की सभा में जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य दिग्गज पहुंचे, वहीं नारायण बेनीवाल की सभा में उनके बड़े भाई हनुमान बेनीवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया तथा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भाग लिया। सांसद बेनीवाल ने खींवसर में नामांकन से पूर्व मंडावा से भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा में भाग लिया, उसके बाद हेलीकॉप्टर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं के साथ खींवसर आए।



source https://krantibhaskar.com/after-father-harendra-mirdha-will-now-face-son-narayan/

रविवार, 29 सितंबर 2019

जीवन विज्ञान दिवस मनाया

जीवन विज्ञान दिवस मनाया

जोधपुर। अणुव्रत समिति के तत्वावधान में चल रहे अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के तहत सरदारपुरा स्थित तातेड भवन में जीवन विज्ञान दिवस मनाया गया।

समिति अध्यक्ष डॉ. सुधा भंसाली ने बताया कि 8 विद्यालयों के बच्चों की प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बाल मंदिर पब्लिक स्कूल की प्रांजल, श्रीकांत व वीरभ प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर सोहनलाल मणिहार की रिद्धिमा, अक्षिता व हंसिका रही वहीं तृतीय स्थान पर श्री सुमेर पुष्टिकर स्कूल की लीना, खुशी व साइका रही। कार्यक्रम का प्रारंभ रूपचंद भंसाली, मनीष पारख, सतीश बाफना व अर्चना बूरड ने मंगलाचरण से किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष गोविंद राजपुरोहित ने व आभार युवक परिषद अध्यक्ष रतन चौपडा व विनय तातेड ने ज्ञापित किया।



source https://krantibhaskar.com/life-science-day-celebrated/

जेडीए की तरफ से एक दिवसीय राष्ट्रीय शहरी विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन

जेडीए की तरफ से एक दिवसीय राष्ट्रीय शहरी विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं इलेक्ट्स टेक्नोमेडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में होटल ताज हरि महल में एक दिवसीय राष्ट्रीय शहरी विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जोधपुर में विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों और शहरी विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने व क ज्ञान साझाकरण मंच बनाने के लिए जेडीए द्वारा शिखर सम्मेलन की परिकल्पना की गई थी।

जोधपुर को अफोर्डेबल हाउसिंग, अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, आईटी एवं ई-गवर्नेंस के रूप में शहरी नवीन विकास के आयाम निर्धारित करने और जोधपुर के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने के उपाय, ट्रांसपोर्टेशन, वर्षाजल संधारण और पेयजल सहित कुछ प्रमुख विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी प्रमुख विषयों पर कार्यशाला में आमंत्रित विभिन्न शहरों के मेजबान अधिकारियों द्वारा अपने विचार रखें गये एवं चर्चा की गई।

जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त मेघराज सिंह रतनू के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य एक ज्ञान साझाकरण मंच बनाना था जहां सरकारी अधिकारियों, निजी विकासकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं इत्यादि को सभी सुविधाओं के साथ संतुलित एवं आधारभूत सुविधाओं के साथ भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध रूप से शहरीकरण हेतु विकास करना है। रतनू ने कहा कि इस कार्यशाला में अर्फोडेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग अल्पआय वर्ग एवं मध्यम आयवर्ग के लाभार्थियों को अधिकतम लाभ प्रदान कराते हुए वास्तविक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं नवीनतम मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा और विचार-विमर्श करना भी है। रतनू ने बताया कि संतुलित विकास के साथ-साथ आज सुगम यातायात, पेयजल व आधारभूत सुविधाएं दुरस्त योजनाओं तक पहुचाना एक चुनौती है जिस पर पूर्ण ध्यान आकर्षित करते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित मेजबान जोधपुर के विकास को नवीन आयाम प्रदान अपने-अपने अनुभव साझा कर रहे है। इस अवसर पर प्राधिकरण अध्यक्ष एवं सम्भागीय आयुक्त बीएल कोठारी एवं प्राधिकरण सचिव ओपी बुनकर द्वारा अपने महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा करते हुए कार्यक्रम को सही दशा व दिशा प्रदान की गई।

उद्घाटन सत्र में जेडीए अध्यक्ष और संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी, जेडीसी मेघराज सिंह रतनू, पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार और जोधपुर विकास प्राधिकरण के सचिव ओपी बुनकर शामिल थे। शिखर सम्मेलन के मुख्य अतिथि संजय कुमार, आवास विभाग, महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव और धनपत सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव, आवास विभाग, हरियाणा विशेष अतिथि थे। महाराष्ट्र और हरियाणा हाउसिंग सचिवों ने अफोर्डेबल हाउसिंग पर अपने अनुभव साझा किए और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे नई नीतियों ने महाराष्ट्र व हरियाणा राज्य को सब को आवास मिशन के तहत् आवास हेतु कमजोर आयवर्ग के परिवारों को अधिक से अधिक आवास उपलब्ध करवाए गए है।

सम्मेलन में नई दिल्ली नगर निगम के सचिव डॉ. रश्मि सिंह, निदेशक बीएमटीसी अनुपम अग्रवाल, निदेशक, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड डॉ. शेलिन, उप सचिव, जल आपूर्ति और स्वच्छता, महाराष्ट्र निधि चौधरी, उप नगर आयुक्त, गुरुग्राम नगर निगम मुनीष शर्मा भी शामिल थे। सम्मेलन में गोयल अस्पताल, हस्ती पेट्रोकेमिकल और शिपिंग ग्रुप, मुथूट होमफिन, अवास फाइनेंसर्स लिमिटेड, स्वतंत्रा माइक्रो हाउसिंग फाइनेंस, वडेरा ट्रेडेलिंक प्राइवेट लिमिटेड, आशापूर्ण बिल्डकॉन लिमिटेड, अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर लिमिटेड, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, इसरो और निफ्ट सहित कई निजी विकासकर्ता शामिल थे। साथ ही सम्मेलन में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर, एफडीडीआई अन्य संगठन भी शामिल थे जिन्होंने सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर ईजीओवी पत्रिका का एक विशेष अंक भी लॉन्च किया गया।



source https://krantibhaskar.com/jda-side-to-one-day-su/

आयंबिल तप आराधना आज

आयंबिल तप आराधना आज

जोधपुर। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में तीर्थंकर नेमिनाथ केवल ज्ञान कल्याणक एवं जैनाचार्य वल्लभसूरिश्वर की 65वीं पुण्यतिथि उपलक्ष में आयंबिल तप आराधना का आयोजन 28 सितंबर को किया जाएगा।

संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि साध्वी प्रफुल्लप्रभा व वैराग्य पूर्णा के शुभ निश्रा में प्रवचन में उवसग्गहरं स्तोत्र का जाप करवाया गया। प्रवचन में अष्टप्रकारी पूजा के अंतर्गत चंदन पूजा के विषय में जानकारी देते हुए सा वैराग्यपूर्णा ने बताया कि चंदन शीतल होता है, उसे चाहे घिसो, काटो, रखो, भिगोओ हर परिस्थिति में वो शीतल ही रहता है। उन्होंने महावीर भगवान का उदाहरण भी दिया।

संघ के नरेंद्र सिंघी व विनायकिया ने बताया कि नेमिनाथ भगवान का केवल ज्ञान कल्याणक दिवस तथा पंजाब केसरी, युगवीर, जैनाचार्य विजय वल्लभसूरिश्वर की 65वीं पुण्यतिथि के निमित्त में श्रावक बलवंत खिंवसरा परिवार की तरफ से आयंबिल तप की आराधना का आयोजन किया जाएगा।

 



source https://krantibhaskar.com/iambil-tena-worship-today/

साहित्यिक परम्पराओं से करवाया रूबरू

साहित्यिक परम्पराओं से करवाया रूबरू

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विवि के केन्द्रीय कार्यालय स्थित बृहस्पति भवन में राजस्थानी साहित्य री प्रारंभकालीन अर मध्यकालीन वाचिक परम्परावां अर सैलिया विषयक व्याख्यानमाला आयोजित की गई।

राजस्थानी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजया अमरावत ने बताया कि हमारी महत्वपूर्ण साहित्यिक परम्पराओं से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से इस व्याख्यानमाला का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर पर ख्यातनाम राजस्थानी कवि आलोचक डॉ. आईदानसिंह भाटी मुख्य वक्ता थे। व्याख्यानमाला में डॉ. मेघना शर्मा सहित व्यास विवि व महाराजा गंगासिंह विवि के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।



source https://krantibhaskar.com/literary-traditions-to-a/

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

जोधपुर। जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक गुरुवार को सुबह कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई।

प्रभारी अधिकारी (राजस्व) एवं एडीएम (प्रथम) एमएल नेहरा ने बताया कि जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही  जिला स्तरीय पेंशन निस्तारण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक भी जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। कोषाधिकारी (ग्रामीण) मंागीलाल चौधरी ने बताया कि बैठक में पेंशन संबंधी समस्याआें पर चर्चा कर उनका निस्तारण किया गया।

 



source https://krantibhaskar.com/collector-re-le-revenue-more/

किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

जोधपुर। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को मंडोर रोड स्थित जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सामने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक द्वारा 1.50 लाख तक का बिना ब्याज ऋण देना वापस शुरु करने, अल्पकालीन फसली ऋण में विसंगतियां दूर करने, नेशनल शेयर होल्डर किसान को पूर्व की भांति सहकारी ऋण देने, महिला कृषक को भी पहले की तरह अलग से ऋण देने व ऋण सीमा पहले जितनी करने सहित कई मांगों को लेकर गुरुवार को जोधपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने में आसपास के गांवों के किसानों ने भाग लिया। किसान नेताओं ने कहा कि अगर बैंक किसानों की मांगें नहीं मानेगा तो जल्द ही जोधपुर शहर में जिलेभर के किसान महापड़ाव डालेंगे।



source https://krantibhaskar.com/farmers-in-demand/

मिसेज ग्रेसफुल के लिए चयनित हुई लालवानी

मिसेज ग्रेसफुल के लिए चयनित हुई लालवानी

जोधपुर। एलिगेंट राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित मॉडलिंग कॉम्पटिशन मिस व मिसेज के ग्रैंड फिनाले का आयोजन जोधपुर के जैसलमेर रोड स्थित रिजॉर्ट में किया गया। इस प्रतियोगिता में 20 से अधिक मॉडल्स ने हिस्सा लिया जिसमें जोधपुर की हेमलता लालवानी मिसेज ग्रेसफुल के लिए चयनित हुई।

इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी जज के तौर पर इंटरनेशनल सिंगर निकिल व मिस इंडिया यूनिवर्स कंचन सोलंकी ने हिस्सा लिया तो वही कृतिक सांखला भी जज के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में जहां जोधपुर की बेटियों में ं काफी उत्साह देखा गया तो वही केटवॉक के अलावा इस प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी बेटियों ने अपना-अपना हुनर भी दिखाया। कार्यक्रम के डायरेक्टर सिमरन खान व आयुष माथुर के निर्देशन में आयोजित हुए इस पूरे कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट इंटरनेशनल सिंगर निकिल ने अपनी सिंगिंग की प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में जोधपुर की त्रिप्ति शर्मा, ऋषिता वर्मा, निकिता राठौड, आस्था, पूजा, दीपिका, सुमित्रा, हिमानी, ईशा, नेहा व हिमांशी भी अपने अलग-अलग टेलेंट के लिए चयनित हुई।

 



source https://krantibhaskar.com/selection-for-mrs-graceful/

बीएसएनएल में आधार कार्ड नामांकन की सुविधा शुरू

बीएसएनएल में आधार कार्ड नामांकन की सुविधा शुरू

जोधपुर। केन्द्र सरकार की संचार आधार कार्ड प्रोजेक्ट के तहत दी जाने वाली आधार कार्ड से जुड़ी सभी सुविधाएं अब बीएसएनएल भी मुहैया करवाएगा। भारत संचार निगम ने संचार आधार प्रोजेक्ट के अन्तर्गत गुरुवार को पावटा स्थित मानजी का हत्था उपभोक्ता सेवा केन्द्र आधार नामांकन केन्द्र का फीता काटकर विधिवत उद््रघाटन किया।

दूरसंचार जिला महाप्रबन्धक जोधपुर एन. राम ने बताया कि गुरुवार को पावटा स्थित मानजी का हत्था के उपभोक्ता सेवा केन्द्र में इय सेवा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर बीएसएनएल के उपमहाप्रबन्धक एससी गुप्ता, सहायक महाप्रबन्धक एमके मीणा, टीसी जैन, वाणिज्यिक अधिकारी बीआर विश्नोई, वैभव जैन, गजेन्द्र जांगिड़, सज्जन विश्नोई सहित कई अधिकारी मौजूद रहें। महाप्रबन्धक एन. राम ने बताया कि बीएसएनएल को देशभर में तीन हजार उपभोक्ता केन्द्रों पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड के लिये नामांकन व संशोधन के लिए अधिकृत किया गया है। प्राधिकरण ने इस सेवा के लिए संचार निगम को 16 आधार किट प्रदान किए गए है। जोधपुर जिले में यह तीसरा आधार केन्द्र है। इससे पूर्व सरदारपुरा स्थित तारघर उपभोक्ता सेवा केन्द्र और ग्रामीण क्षेत्र में बिलाड़ा उपभोक्ता सेवा केन्द्र में आधार नामांकन केन्द्र का संचालन किया जा रहा है।

 



source https://krantibhaskar.com/bsnl-main-aadhar-card/

आदर्श विद्या मंदिर में मनाया मातृ सम्मेलन

आदर्श विद्या मंदिर में मनाया मातृ सम्मेलन

जोधपुर। विद्याभारती के अन्तर्गत चलने वाले विद्यामंदिर पावटा आदर्श विद्या मंदिर में गुरुवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सबसे पहले विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य नन्दूसिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत व परिचय करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर संगीता सोलंकी ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि वे जागरूक रहते हुए परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका का निर्वाह ठीक ढंग से करें। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारी सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग पंकज पंवार तथा एडवोकेट शीतल सुराणा ने माताओं को सम्बेाधित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को बिना किसी दबाव के स्वप्रेरणा से अध्ययन करने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विमला राकांवत ने इस अवसर पर कहा कि माताओं को अपने घर का वातावरण इस प्रकार रखना है जो अपनी भारतीय संस्कृति के ओत-प्रोत हो। मातृ सम्मेलन के अवसर पर माताओ-बहनों के लिए कुछ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर, निम्बूरेस, भजन, गीत, कविता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि में लगभग 70 माताओं-बहनों ने बढ़चढ़ कर उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली माताओं ं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यामंदिर की आचार्या दीपिका दायमा ने किया।



source https://krantibhaskar.com/idol-temple-temple-in-mind/

पार्क की जमीन पर निगम ऑफिस के निर्माण का विरोध

पार्क की जमीन पर निगम ऑफिस के निर्माण का विरोध

जोधपुर। पांचवी रोड स्थित लाला लाजपत राय कॉलोनी में पार्क की जमीन पर नगर निगम की ओर से कार्यालय बनाया जा रहा है। इसको लेकर पार्क में खुदाई का कार्य सहित पत्थर डाले जाने पर क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए रोष जाहिर किया।

महिलाओं ने कहा कि यह जमीन पार्क के लिए है। एेसे में यहां कार्यालय बन जाने से आने-जाने वालों को परेशानी होगी। मोहल्ले के रहवासियों ने काम रुकवाते हुए इस संबंध में आला अधिकारियों से बात करने की मांग रखी। इस दौरान महिलाओं व लोगों ने वॉर्ड पार्षद मंजू शर्मा के घर का घेराव कर नारेबाजी भी की।



source https://krantibhaskar.com/park-of-land-on-corporation-office/

सरदारपुरा थाने में आयोजित हुई सीपीआर तकनीक कार्यशाला

सरदारपुरा थाने में आयोजित हुई सीपीआर तकनीक कार्यशाला

जोधपुर। हृदय रोग के मरीज को समय पर सही तकनीक से कार्डिक पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) तकनीक देने से बचाया जा सकता है। इसको लेकर सरदारपुरा पुलिस थाने के स्टाफ को प्रशिक्षण देकर इसके महत्व बताए।

मथुरादास माथुर अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार पारीक ने बताया कि आजकल हृदय रोग एक आम बीमारी बन गई है जो कि एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। उन्होंने थाने में आयोजित कार्यशाला में पुलिस स्टाफ को किसी आपातकालीन स्थिति में कार्डिक अरेस्ट में मरीज को किस प्रकार सीपीआर देकर फस्र्ट एड दिया जा सकता है। इसके बारे में बताया। डॉ. पारीक ने बताया कि दिल का दौरा पडऩे पर कार्डियक अरेस्ट हे सकता है। इस आपात परिस्थिति में सही तकनीक से सीपीआर देने से मरीज को बचाया जा सकता है। डॉ. पारीक ने सीपीआर तकनीक का डमी पुतले पर अभ्यास भी करवाया। इस अवसर पर पुलिस थाने के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



source https://krantibhaskar.com/organized-in-sardarpura-police-station/

एक माह पहले गिरी जर्जर बिल्डिंग का मलबा अभी तक पड़ा है सडक़ पर

एक माह पहले गिरी जर्जर बिल्डिंग का मलबा अभी तक पड़ा है सडक़ पर

जोधपुर। करीब एक माह पूर्व त्रिपोलिया बाजार स्थित एक जर्जर बिल्डिंग के गिरने के बाद उसका मलबा नहीं हटाने पर गुरुवार को दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर रास्ता खोला गया।

दरअसल बीते महीने बारिश के बाद त्रिपोलिया बाजार स्थित एक जर्जर मकान गिर पड़ा था। करीब महीना भर बीत जाने के बाद भी क्षेत्र से इसका मलबा नहीं हटाया गया है। एेसे में क्षेत्र के लोगों सहित राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर गुरुवार को क्षेत्र के लोगों सहित दुकानदारों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चे भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लोगों से रास्ता खोलने के लिए समझाइश की लेकिन लोगों ने विरोध जारी रखा और जल्द ही मलबा हटाए जाने की मांगे रखी। बाद में समझाइश व आश्वासन पर उन्होंने रास्ता खोला।

.. इधर पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन

शहर में गर्मी बीतने का है लेकिन अभी भी यहां पेयजल किल्लत बनी हुई है। भदवासिया क्षेत्र में गुरुवार को पानी की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। भदवासिया क्षेत्र में पिछले कई महीनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। यहां पिछले लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है। लोगों को महंगे दामों पर टैंकर से पानी मंगवाना पड़ता है। गुरुवार को इन लोगों का सब्र टूट गया और वे लोग सडक़ पर उतर आए। भदवासिया फ्रूट मंडी के गेट के सामने इन लोगों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने सडक़ पर पत्थर रख दिए जिससे यहां आवागमन रूक गया। इससे सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर रास्ता खोला गया।

 



source https://krantibhaskar.com/one-month-before-kernel-shabby-bill/

रंगारंग व सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के साथ होगा प्रतियोगिता का शुभारम्भ

रंगारंग व सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के साथ होगा प्रतियोगिता का शुभारम्भ

जोधपुर। जोधपुर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में 30वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार, भारत सेवा संस्थान के ट्रस्टी जसवंत सिंह कच्छवाहा, शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. अय्यूब खान, राजस्थान खो-खो संघ के अध्यक्ष भंवरसिंह पलाड़ा, सचिव डॉ.असगर अली, आयोजन समिति सचिव सुरेन्द्र सिंह, कन्वीनर अशोक कुमार के आतिथ्य में उम्मेद राजकीय स्टेडियम में रंगारंग व सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के साथ होगा।

जिला खो-खो संघ के सांगसिंह इंदा बालेसर ने बताया कि 30वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग से बीस व बालिका वर्ग से 16 टीम भाग लेगी, जिसमें जोधपुर से बालक वर्ग में टीम कोच अशोक विश्नोई व प्रभारी हीराराम चौधरी के नेतृत्व में कप्तान सुरेन्द्र विश्नोई, कुलदीप सिंह, अणदाराम, आेमप्रकाश, रूवरूप सिंह, ललित, प्रकाश चौधरी, सुरेन्द्र, मनोहर, अजयराज, राजेन्द्र सिंह व नौमान गौरी एवं बालिका वर्ग में टीम कोच रामाराम चौधरी व प्रभारी अनिता व्यास के नेतृत्व में कप्तान संगीता, खुशबु, अमृता, मोनिका, प्रिया, रोशनी, उषा, किरण, मैना, निरमा, शोभा व रूपाकौर भाग लेकर खो-खो टीम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

जिला खो-खो संघ के सचिव शाकिर अली ने बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों से आने वाली बालक वर्ग की टीमों के लिए आवास व्यवस्था बरकतुल्ला खान स्टेडियम व बालिका वर्ग की टीमों के लिए आवास की व्यवस्था यूथ हॉस्टल में की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक-बालिकाआें, कोच व प्रभारियों के भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति की आेर से उम्मेद राजकीय स्टेडियम के पास स्थित हज हाउस में रहेगी।

उपाध्ष्क्ष भूराराम चौधरी ने बताया कि जोधपुर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में सभी मैचों का आयोजन उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगें। उद्घाटन व समापन समारोह समिति के अंतरराष्टीय धावक रज्जाक मोहम्मद प्रभारी व बाबूराम सुथार सहप्रभारी, बालिका आवास व्यवस्था समिति की सरोज भाटी प्रभारी, बालक आवास व्यवस्था समिति के रिजवान मोहम्मद प्रभारी व असलम खान सहप्रभारी, मैदान व्यवस्था समिति के हुकूम सिंह प्रभारी व अशोक विश्नोई सहप्रभारी, मीडिया प्रभार समिति के शौकत अली लोहिया प्रभारी व प्रतियोगिता के मोहम्मद जाकिर प्रतियोगिता समन्वयक के रूप में अपनी सेवाएं देकर प्रतियोगिता के सफल आयेाजन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

 



source https://krantibhaskar.com/colorful-and-cultural-dance/

पुरालेखीय सामग्री का अवलोकन किया

पुरालेखीय सामग्री का अवलोकन किया

जोधपुर। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट एवं चौपासनी शिक्षा समिति द्वारा संचालित राजस्थानी शोध संस्थान चौपासनी जोधपुर का महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के राजस्थानी विभाग के विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने अवलोकन किया। विद्यार्थियों के दल ने राजस्थानी शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित परम्परा: शोध पत्रिका व अन्य प्रकाशन हस्तलिखित ग्रन्थ, ठिकाना बहियां, शाहपुरा रिकॉर्ड, संदर्भ पुस्तकालय एवं अन्य अनुभाग देखे।

दल के साथ राजस्थानी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा थी। उन्होंने संस्थान में संग्रहित अमूल्य धरोहर का अवलोकन कर बताया कि यह बहुमूल्य सामग्री शोधार्थियों एवं आम पाठकों के लिए बहुत उपयोगी है। हस्तलिखित ग्रन्थ एवं ठिकाना रिकॉर्ड राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं इतिहास का अध्ययन करने वाले शोधार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. विक्रमसिंह भाटी ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि यहां राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति, इतिहास, भूगोल, ज्योतिष, आयुर्वेद आदि से सम्बन्धित विपुल मात्रा में सामग्री संग्रहित है। इस सामग्री से देश-विदेश के कोई 500 से अधिक शोधार्थी लाभान्वित हो चुके है। यहां समय-समय पर राष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं पाण्डुलिपि पठन कार्यशाला में विद्वान एवं इतिहासकार शिरकत करते है। इस अवसर पर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. आईदानसिंह भाटी, राजस्थानी शोध संस्थान के शोध अधिकारी डॉ. सद्दीक मोहम्मद, मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निशा पूनिया, अन्तरीन, डॉ. सुखदेव राव आदि उपस्थित थे।

 

 



source https://krantibhaskar.com/archival-content/