गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

कोरोना महामारी ने बदल दिया भारत के आर्थिक विकास का नजरिया, आरबीआई ने कहा- मंदी की गिरफ्त में आ सकती है दुनिया

कोरोन वायरस के प्रकोप ने आर्थिक सुधार के लिए भारत के दृष्टिकोण को तेजी से बदल दिया है। कोविड -19 के फैलने से पहले 2020-21 को भारत विकास के नजरिए से देख रहा था, अब कोविड -19 महामारी ने इस दृष्टिकोण को काफी बदल दिया है।  पूरी दुनिया पर 2020 में मंदी छाने की आशंका है। यह बातें भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति रिपोर्ट में कहते हुए लिखा है कि दक्षिण एशिया के विकास के इंजन का इस महामारी ने प्रभावित किया है। 2019 के अंतिम तीन महीनों में भारत की अर्थव्यवस्था छह साल से अधिक समय में अपनी सबसे धीमी गति से बढ़ी और यह 5 फीसद ही रह सकती है, जो एक दशक में सबसे कम होगी।

यह भी पढ़ें:भारत की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2020-21 में 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान : संयुक्त राष्ट्र

आरबीआई ने जैसा कि पिछले महीने अपने नीतिगत बयान में कहा था कि स्थिति अत्यधिक अनिश्चित बनी हुई है । इस वजह से जीडीपी ग्रोथ रेट पर कोई अनुमान अभी लगाने से परहेज करना चाहिए। वर्तमान परिवेश को “अत्यधिक तरल” के रूप में वर्णित करते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह कोविड -19 की तीव्रता, प्रसार और अवधि का आकलन कर रहा है। आरबीआई ने पिछले महीने के अंत में एक आपातकालीन कदम में 75 आधार अंकों की बड़ी उधार दर में कटौती की और घरेलू बाजारों में रुपये और डॉलर की तरलता को बढ़ाने के लिए कई उपायों की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:कोरोना के कहर से भारत कई दशक पीछे चला जाएगा, महज 1.6 फीसदी रह जाएगी GDP, गोल्डमैन सैक्श का अनुमान

बता दें कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 15 लाख के पार हो गई है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब दुनिया के करीब 205 देशों में फैल चुके इस कोरोना के संक्रमण की वजह से अब तक 88500 लोगों की मौत हो गई है और 15 लाख से अधिक (कुल 1518783) लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, दुनियाभर में अब तक करीब सवा तीन लाख से अधिक लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी: भयावह आर्थिक संकट भी भारत के लिए एक मौका

भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 5734 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि 166 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 473 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/business-news/5255/

लॉकडाउन में बैंक आपके घर पहुंचाएगा पैसा, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

लॉकडाउन में लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए मना किया जा रहा है। बैंक के अलावा अन्य जरूरी सामानों की दुकानें खुली है, हालांकि यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील कर दिया गया है जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण ना फैले। इस बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर एवं गाजीपुर के बैंक एवं डाकघरों से पैसा निकालने और खाताधारक के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 

वाराणसी के कमिश्नर  दीपक अग्रवाल ने बताया कि जिन लोगों के आधार संख्या अपने बैंक एवं  डाकघर खातों से लिंक हैंं, वे एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपए निकाल सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों/खाताधारकों को डाक अधिकारियों के फोन या मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जरूरी जानकारी मुहैया करानी होगी।  वाराणसी जिले के लोग सहायक डाक निदेशक कायार्लय मेंं पोस्टमास्टर जनरल के फोन नंबर 0542- 2504164 एवं मोबाइल नंबर 9572146902, प्रवर अधीक्षक डाकघर पूर्व मंडल के फोन नंबर  0542- 2401810/ मोबाइल नंबर 9935823460 तथा अधीक्षक डाकघर (पश्चिम मंडल) के फोन नंबर  0542- 2509897 और मोबाइल नंबर 7905460454 पर संपर्क कर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं अपेक्षित राशि की जानकारी देेनी होगी। इस आधार पर क्षेत्र का डाकिया पैसे को संबंधित व्यक्ति के घर उसी दिन पहुंचा देगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार की व्यवस्था जौनपुर एवं गाजीपुर जिलों के लिए की गई है। जौनपुर के लोगों को अधीक्षक डाकघर (जौनपुर मंडल) के फोन नंबर 05452- 243522 एवं मोबाइल नंबर 9430800816 तथा  गाजीपुर के लिए अधीक्षक डाकघर (गाजीपुर मंडल) के फोन नंबर 0548- 2220385 एवं मोबाइल नंबर 9415168111 पर धन राशि निकासी से संबंधित जरूरी जानकारी मुहैया करानी होगी।
 



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/business-news/5253/

एक्टर के के मेनन बोले- खुद का प्रचार करने के मुझमें गुण नहीं

अभिनेता के. के. मेनन का कहना है कि उनके पास वह गुण या कौशल नहीं है, जिसके तहत वह अपना प्रचार कर सके और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रचार में नहीं बल्कि काम करने में यकीन रखते हैं। एक प्रतिभाशाली व सम्माननीय अभिनेता होने के बावजूद के. के. कई लोगों के लिए किसी पहेली से कम नहीं हैं। वह मुश्किल से ही कभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। 

क्या आत्म-प्रचार एक ऐसी चीज है, जिससे वह बचते हैं या जिसे वह नापसंद करते हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘इस काम में मैं बिल्कुल भी कुशल नहीं हूं, मुझमें वाकई में अपना खुद का प्रचार करने के गुणों का अभाव है। कुछ लोग इसमें माहिर हैं और वे धन्य हैं, लेकिन मुझमें यह कला नहीं है।’

वह आगे कहते हैं, ‘मुझे अपने काम का प्रचार करना पसंद है। मैं अपने काम का प्रोमोशन करता हूं क्योंकि यह जरूरी है। ईमानदारी से कहूं, तो इसके अलावा मुझे बिल्कुल भी नहीं पता कि अपना प्रचार कैसे करना है बल्कि मैं चाहता हूं कि मेरा काम ही बोले। मुझमें परफॉर्म करने के गुण है, प्रोमोशन के नहीं।’

मेनन हाल ही में नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में नजर आए, जिसमें रॉ एजेंट हिम्मत सिंह के किरदार में उनके दमदार अभिनय ने खूब वाहवाही लूटी।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/entertainment-news/5251/

‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग की यादों में खोईं करीना कपूर खान

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ करीना कपूर खान के लिए हमेशा खास रहेगी क्योंकि इस फिल्म से उन्होंने अपने बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद वापसी की थी। आज करीना पुरानी यादों में खो गईं और फिर उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की बातें साझा कर उसकी यादों को ताजा कर दिया।

करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, सर्वश्रेष्ठ लड़कियों के साथ मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक .. टिम (तैमूर) के पैदा होने के तुरंत बाद।

शशांक घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म चार दोस्तों के जीवन के बारे में है, जो आधुनिक समय की दुनिया में परिवार, विवाह और सामाजिक धारणाओं के बारे में किए जाने वाले जजमेंट और परेशानियों से निपटते हैं।इसमें सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी हैं। करीना अपनी आने वाली फिल्मि ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ नजर आएंगी, जो कि ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक रीमेक है।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/entertainment-news/5249/

बीएसई, एनएसई ने किया सावधान, इन 480 शेयरों से बचकर रहें नहीं तो..

प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए उन्हें सलाह दी है कि वे लगभग 480 बेनकदी (इलिक्विड) शेयरों में खरीद फरोख्त करते समय अधिक सावधानी बरतें। न शेयरों में श्याम टेलीकॉम, ग्लोबल ऑफशोर सर्विसेज, डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज, क्रिएटिव आई और नेशनल स्टील एंड एग्रो इंडस्ट्रीज शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की बढ़ी चमक, अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

बता दें बेनकदी शेयरों में सीमित व्यापार होता है और उन्हें आसानी से बेचा नहीं जा सकता। ये शेयर भारी जोखिम वाले होते हैं और इनके बदले नकद धनराशि हासिल करना बेहद मुश्किल होता है। दोनों शेयर बाजारों ने एक जैसे परिपत्रों में कहा कि इन शेयरों में खरीद फरोख्त करने से पहले अतिरिक्त जांच पड़ताल करने की जरूरत है।  बीएसई पर ऐसे 440 शेयर और एनएसई पर ऐसे 38 शेयर सूचीबद्ध हैं, जहां अतिरिक्त जांच पड़ताल की जरूरत है। 

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 677 अंकों की उछाल के साथ 30571 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 234 अंक चढ़कर 9000 के करीब पहुंच गया था। बता दें गुरुवार को प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय शेयर हरे निशान पर थे। सुबह 9:02 बजे सेंसेक्स 462 अंक या 1.6% बढ़कर 30,356 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 209 अंक या 2.4% बढ़कर 8,958 पर था। वहीं आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 76.11 पर खुला जबकि रूस के उत्पादन में कटौती के संकेत देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। 



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/business-news/5032/

Market Live: सेंसेक्स में 1200 और निफ्टी में 344 अंकों की उछाल, शेयर बाजार में रौनक बरकरार

शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 677 अंकों की उछाल के साथ 30571 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 234 अंक चढ़कर 9000 के करीब पहुंच गया था। बता दें गुरुवार को प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय शेयर हरे निशान पर थे। सुबह 9:02 बजे सेंसेक्स 462 अंक या 1.6% बढ़कर 30,356 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 209 अंक या 2.4% बढ़कर 8,958 पर था। वहीं आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 76.11 पर खुला जबकि रूस के उत्पादन में कटौती के संकेत देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। 

10 प्रतिशत चढ़ा आईडीबीआई बैंक का शेयर

आईडीबीआई बैंक की पूंजी जुटाने की योजना की खबर से बृहस्पतिवार को इसका शेयर 10.6 प्रतिशत तक उछल गया। बीएसई पर आईडीबीआई बैंक का शेयर 10.57 प्रतिशत बढ़कर 21.95 रुपये पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई पर भी यह 6.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20.95 रुपये पर चल रहा था। बैंक ने बुधवार को बताया कि उसकी योजना चालू वित्त वर्ष में 7,500 करोड़ रुपये जुटाने की है।

12:54 बजे: शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी के चलते सेंसेक्स 1126 अंकों की उछाल के चलते  31,020 के स्तर पर पहुंच गया है जबकि निफ्टी 333 अंक उछलकर 9081 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी, ऑटो, मिड कैप, फार्मा सेक्टर में जोरदार तेजी देखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बीएसई, एनएसई ने किया सावधान, इन 480 शेयरों से बचकर रहें नहीं तो..

कोरोना संक्रमण के कमजोर पड़ने की उम्मीद से एशियाई शेयर बाजारों में तेजी

अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के चलते एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को सकारात्मक रुख देखने को मिला। कारोबारियों ने उम्मीद जताई कि कोरोना वायरस संकट अपने चरम पर है और आगे स्थितियों में सुधार होगा। हांगकांग, सियोल और सिंगापुर में एक प्रतिशत से अधिक और सिडनी में लगभग दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर शंघाई में आधा प्रतिशत, ताइपे में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि टोक्यो और जकार्ता नुकसान में रहे। 

11:29 बजे: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जो रैली देखने को मिली वह अब कम होती नजर आ रही है। करीब 900 अंकों की तेजी दिखाने वाला सेंसेक्स अब 683.80 अंकों की बढ़त के साथ   30,577.76 के स्तर पर है। वहीं सुबह 9000 का स्तर पार कर चुका निफ्टी अब 213.10 की बढ़त के बाद 8,961.85 के स्तर पर है।

लगातार दूसरे दिन सोने का गिरा वायदा भाव

मांग में कमी वजह से लगातार सोने के वायदा भाव में कमी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना वायदा  0.14% की गिरावट के साथ 44,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी भी 0.26% लुढ़ककर 43,026 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इस हफ्ते सोना 45,724 के सर्वाधिक उच्चस्तर को भी छू चुका है।

उत्पादन कटौती समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में तेजी

रूस के उत्पादन में कटौती के संकेत देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। रूस ने कहा है कि वह ऊर्जा बाजार में तेजी लाने के लिए प्रमुख उत्पादक देशों की बैठक से पहले उत्पादन में कटौती के लिए तैयार है।  इस दौरान अमेरिकी मानक वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 4.6 प्रतिशत बढ़कर 26.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.7 प्रतिशत चढ़कर 33.73 डॉलर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: क्या शेयर बाजार में निवेश करने का यह सही है मौका, जानें एक्सपर्ट की सलाह

9:28 बजे: NIFTY BANK, निफटी ऑटो, NIFTY FINANCIAL SERVICES, निफ्टी एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक समेत सभी सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं सेंसेक्स के स्टॉक हाल इस प्रकार है।

बुधवार को ऐसा था मार्केट का हाल

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और देश में लॉकडाउन आगे बढ़ने की आशंका में शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान के साथ खुला। कुछ देर बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली, लेकिन दोपहर तक सुबह की बढ़त गंवाकर दोनों एक्सचेंज लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 173 अंक लुढ़ककर 29893 के स्तर पर और निफ्टी 43 अंक टूटकर 8747 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स ने एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त हासिल किया था।

देश में अब तक 5734 लोग कोरोना संक्रमित

बता दें देशभर में कोरोना वायरस ने अब तक 5734 लोगों को संक्रमित कर चुका है। कोविड-19 के शिकार लोगों के ताजा आकड़ों के मुताबिक भारत में संक्रमण के चलते बीते 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार सुबह तक कोरोना वायरस से  मरने वालों का आंकड़ा 166 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 72 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 1324 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना वाययरस के 5095 एक्टिव केस हैं। उधर, कोरोना को देखते हुए यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील कर दिया गया है। 

(इनपुट : एजेंसी)



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/business-news/5030/

कोरोना वायरस : बिहार में तम्बाकू खा इधर-उधर थूके तो छह महीने की जेल

बिहार में तम्बाकू या गुटखा खा कर इधर-उधर या सार्वजनिक स्थलों पर थूकना महंगा पड़ेगा। छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नई दिल्ली ने इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की है। उसमें बताया गया है कि पान मसाला, खैनी, जर्दा और गुटका खाकर यत्र-तत्र थूकने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ता है। अत? सार्वजानिक जगहों पर इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। बिहार में राज्य सरकार ने पहले से ही पान मसाला में मैग्निशियम कार्बोनेट निकोटिन पाए जाने के कारण 15 ब्रांड के पान मसालों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है।

राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगभग एक तिहाई जिलों में डीएम ने सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालय एवं परिसर को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया है। डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि तम्बाकू का सेवन जन स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरों में से एक है। सार्वजनिक रूप से थूकना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और संक्रामक रोगों के फैलने का एक प्रमुख कारण है।

तम्बाकू के उपयोग में कमी आएगी :

बिहार में तम्बाकू नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा गठितत तकनीकी संस्थान सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (सीड्स) के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्र ने उम्मीद जताई है कि प्रतिबंध से तम्बाकू के उपयोग में कमी आएगी। साथ ही कोरोना जैसी महामारी फैलने का खतरा कम होगा।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/state-news/bihar-news/5028/

बिहार में कोरोना का कहर, 12 पॉजिटिव आज मिले, सीवान के 10 लोग एक ही परिवार के कोरोना संक्रमित, कुल Covid 19 संक्रमितों की संख्या हुई 51

बिहार में कोरोना तेजी से फैलने लगा है. बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में आज भारी इजाफा हुआ है। संख्या बढ़कर 51 पर पहुंच गई है। आज 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने इसकी पुष्टि की है। बेगूसराय के दो पुरुषों में कोरोना पॉजिटिव का रिपोर्ट पाया गया है। बिहार के सीवान जिले में ही अभी तक कुंल 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जिनमें 14 लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। 

पटना में 10 दिनों से नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव 
कोरोना संक्रमण और पीड़ितों की संख्या को लेकर पटना के लिए राहत की बात है। पिछले 10 दिनों से शहर के किसी भी हिस्से से कोरोना के नए पॉजिटिव नहीं मिले हैं। शुरुआत के छह पीड़ितों में से पांच स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। छठा मरीज गौतम भी अब पूरी तरह से स्वस्थ है। एक-दो दिन में उसे भी एनएमसीएच से छ्ट्टी मिल जाएगी। 

राहत की बात यह भी है कि पटना से जो पीड़ित पाए गए हैं, उनके सभी रिश्तेदार अथवा अन्य करीबी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। यहां के छह पॉजिटिव में से एक स्कॉटलैंड, एक नेपाल और एक गुजरात से आए थे। बाकी तीन लोग शरणम अस्पताल के कर्मी हैं। ये लोग मुंगेर के कोरोना पीड़ित युवक सैफ अली के संपर्क में आए थे। इस अस्पताल के सभी कर्मियों, वहां भर्ती मरीजों और उनके परिवार तक को चिह्नित कर उनकी कोरोना जांच सिविल सर्जन की टीम द्वारा कराई गई, लेकिन इसमें दो वार्ड बॉय और एक नर्स को छोड़कर कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। 

अचानक से बढ़ गए हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले

कोरोना की दहशत और लॉकडाउन के बीच पटना में ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। आईजीआईएमएस, पीएमसीएच जैसे सरकारी अस्पतालों के आईसीयू मरीजों से भरने लगे हैं। निजी अस्पतालों में भी इन मरीजों की संख्या 80 प्रतिशत बढ़ी है। अचानक से दिमाग की नस फट रही है और आनन फानन में मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि अचानक से ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ना चिंताजनक है। आईसीयू में वैसे भी बेड की संख्या कम है और ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ने के बाद सरकारी अस्पतालों में विषम स्थिति खड़ी हो जाएगी। अधिकतर निजी अस्पताल मरीजों को भर्ती करने में मनमानी कर रहे हैं, जिससे सरकारी अस्पतालों की आईसीयू में भीड़ बढ़ रही है। इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा समय में हर कोई लॉकडाउन में है। घरों में कैद लोगों का दायरा सीमित हो गया है और उन्हें संक्रमण का डर भी सता रहा है। इस कारण से रूटीन चेकअप और दवाओं में लापरवाही हो रही है। बिगड़ी दिनचर्या और उस पर तनाव जान पर भारी पड़ रहा है।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/state-news/bihar-news/5026/

कोरोना से जंग को एलएनआईपीई ने दी इतने लाख रुपये की राशि

नई दिल्लीः कोरोना वायरस (CoronaVirus) से जंग के लिए प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के आह्वान पर एलएनआईपीई परिवार ने भी अपनी तरफ से योगदान दिया है। यहां कर्मचारियों ने अपनी तनख्वाह से 21 लाख रुपये की धनराशि जुटाई, जिसे प्रधानमंत्री कोष को भेज दिया गया है।

प्रधानमंत्री (Prime Minsiter) के आह्वान के बाद कर्मचारियों ने स्वेच्छा से योगदान करने की इच्छा जताई। कुलपति प्रो. दिलीप कुमार डुरेहा से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने मातहतों के इस कदम का स्वागत किया और खुद पहली धनराशि दान की।

इसके बाद शुरू हुआ धन जुटाने का सिलसिला जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। संस्थान के ग्रुप-ए के कर्मचारियों/शिक्षकों ने 4 दिन, ग्रुप-बी के कर्मचारियों ने 3 दिन व अन्य ने दो दिन की तनख्वाह जुटाई।

एनईआरसी गुवाहाटी के कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स भी आगे आए और देश रक्षा के लिए स्वेच्छा से धनराशि दान की। कुलपति प्रो. दिलीप कुमार डुरेहा ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षकों से लेकर संस्थान के अंतिम कर्मचारी तक के सहयोग राशि से कुल 21 लाख रुपये जुटाए गए जिसे कोरोना से जंग के लिए बनाए गए फण्ड में भेजा गया है।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5024/

Whatsapp का धमाका, बिना नंबर सेव किए चला जाएगा मैसेज

नई दिल्लीः सोशल मीडिया (Social Media) पर संचार का माध्यम व्हाट्सएप (Whatsapp) ऐसा एप है, जो अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। व्हाट्सएप (Whatsapp) के एप को ग्राहकों का रिस्पॉन्स भी अच्छा मिलता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) अब काफी पॉप्युलर हो गया है।

हालांकि जब भी किसी नए कॉन्टेक्ट को व्हाट्सएप (Whatsapp) पर मैसेज भेजना होता है तो पहले उस कॉन्टेक्ट को सेव करना पड़ता है। इसके बाद जब वह कॉन्टैक्ट व्हाट्सएप पर दिखने लगेगा, तब उसे मैसेज किया जा सकता है। लेकिन यहां हम आपको तीन ऐसे तरीके बता रहें हैं जिनके जरिए आप बिना कॉन्टेक्ट सेव किए ही व्हाट्सएप पर मेसेजे भेज सकते हैं।

यह व्हाट्सएप का ऑफिशियल तरीका है, हालांकि इसका इस्तेमाल ऐप में नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको इंटरनेट ब्राउजर (जैसे- गूगल क्रोम, Firefox आदि) पर यह लिंक (https://wa.me/फोन नंबर) डालना होगा।
उदाहरण के तौर पर अगर आपको 9410886699 पर मैसेज भेजने के लिए https://ift.tt/2Vh1qbU लिंक पर जाना होगा। यहां आपको फोन नंबर Country Code के साथ नंबर डालना होगा।

आप चाहें तो इसी तरीके को एक ऐप के जरिए छोटा बना सकते हैं। इसके लिए ढेर सारे ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। इन्हीं में से एक ऐप Click to chat है जो सिर्फ 113KB का है। इसमें किसी तरह के विज्ञापन भी नहीं है। इंस्टॉल करने के बाद ओपन करें और नंबर डालकर मेसेज भेज दें।

आप गूगल सर्च विजेट में जाकर पूरा नंबर (+91 के साथ) टाइप करें। अब इस नंबर को सिलेक्ट कीजिए। यहां आपको Call, Cut, Copy, Paste जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे। जब आप तीन डॉट्स पर क्लिक करेंगे तो आपको Whatsapp Message का ऑप्शन भी दिखाई देगा। हालांकि यह ऑप्शन सिर्फ Pixels और Android One डिवाइसेस में ही काम करता है।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5022/

इंदौर में कोरोना वायरस से डॉक्टर की मृत्यु, पूरे एमपी में गई अबतक 31 लोगों की जान

madhya pradesh, coronavirus infection, coronavirus cases in MP- India TV
Doctor in madhya pradesh died after coronavirus infection

इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस की वजह से एक डॉक्टर की मौत हो गई है। इंदौर में कोरोना पॉजीटिव डॉक्टर की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। अकले इंदौर में अबतक कोरोना से 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि पूरे मध्यप्रदेश राज्य में 31 लोगों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव मामलों की संख्या 392 पहुंच गई है।  

राज्य के खंडवा जिले से एक साथ 5 मामले सामने आए हैं। इसमें से एक खंडवा का स्थानीय नागरिक बताया जा रहा है। वहीं चार लोग कर्नाटक के रहने वाले हैं और तबलीगी जमात से जुड़े हैं। इसके अलावा राज्य के विदिशा और धार से भी कोरोना वायरस के एक एक मामले सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते ग्राफ के बीच खंडवा जिले ने भी संक्रमण केंद्र के रूप में अपनी जगह बना ली है।

राज्य में इंदौर अभी भी कोरोना वायरस का केंद्र बना हुआ है। यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 213 पहुंच गई है। इसके साथ ही 21 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं भोपाल में 94 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 1 व्यक्ति की जान गई है। दूसरी ओर धार जिले ने भी कोरोना की लिस्ट में एंट्री कर ली है। यहां पर कोरोना का एक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं विदिशा में भी ताजा कोरोना केस को शामिल कर अब तक दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 

जिला कोरोना पॉजिटिव  मौत 
इंदौर 213 22
भोपाल 94 1
मुरैना 13 0
जबलपुर 09 0
उज्जैन  15 5
खरगौन 12 2
बड़वानी  14 0
खंडवा  01 0
शिवपुरी 02 0
ग्वालियर 7 0
छिंदवाड़ा 04 1
विदिशा 2 0
बैतूल  01 0
श्योपुर 01 0
होशंगाबाद  01 0
रायसेन  01 0
धार  01 0
अन्य  01 0
India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन


source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5016/

Bihar Coronavirus Cases: बिहार में 12 नए केस सामने आए, एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजीटिव, राज्य में आंकड़ा 51 तक पहुंचा

coronavirus cases in bihar - India TV
Image Source : AP 10 new coronavirus cases in bihar 

बिहार बिहार में आज गुरुवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस (सिवान में एक परिवार के 10 लोग) सामने आए हैं। अब राज्य में कुल पॉजिटिव केस 51 हो गए हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 10 नए कोरोना पॉजीटिव मामले सामने आने के बाद बिहार में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। बिहार में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि सामने आए नए मामलों  में से 6 सीवान के हैं और 2 बेगूसराय के हैं। सीवान में मरीजों की संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सीवान के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। 

सीवान में एक ही परिवार की 4 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं। ओमान से लौटे एक पॉजिटिव के संपर्क में सभी आयी थीं। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 से बढ़कर 51 हो गई है। देशभर में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5734 हो गई है और सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडू और दिल्ली में मिले हैं। इन राज्यों के अलावा ज्यादा मामले तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंद्र प्रदेश और केरल में दर्ज किए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में कोरोना वायरस की वजह से अबतक कुल 166 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि 473 लोग ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं और एक व्यक्ति को माइग्रेट किया गया है। 

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन


source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5014/

कांग्रेस देश में इमरजेंसी जैसा वातावरण बनाना चाहती है, सोनिया गांधी की सलाह पर बोले सुशील मोदी

पटना:  

मीडिया को दो सालों तक सरकारी विज्ञापन देने पर रोक लगाने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की सलाह को भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने अव्यावहारिक बताया है. उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि प्रेस की आजादी पर अंकुश लगाने की कांग्रेस की मानसिकता का प्रमाण है. सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) देश में आपातकाल जैसा वातावरण बनाना चाहती है.

यह भी पढ़ें: COVID-19 से जंग में भारत मिलकर जीत हासिल करेगा, ट्रंप को पीएम मोदी का गर्मजोशी भरा जवाब

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘सोनिया गांधी ने कोरोना संक्रमण के समय अखबार और समाचार चैनलों के विज्ञापन बंद करने की जो सलाह दी है, वह न केवल अव्यावहारिक है, बल्कि प्रेस की आजादी पर अंकुश लगाने की कांग्रेस की मानसिकता का प्रमाण है. मीडिया जनता के बीच जागरुकता बढ़ाने और प्रमाणिक समाचार देने का विश्वसनीय होता है.’

बीजेपी नेता ने आगे लिखा, ‘कांग्रेस देश में इमरजेंसी जैसा वातावरण बनाना चाहती है.’ सुशील मोदी ने महागठबंधन के सहयोगी दलों से पूछा कि महागठबंधन के दलों को बताना चाहिए कि क्या वे मीडिया को दबाने वाली सलाह का समर्थन करते हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना से झारखंड में पहली मौत, 8 नए मरीज मिले, तबलीगी जमात से जुड़े ज्यादातर लोग

बता दें कि कोरोना संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत करने के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सरकार के ‘खर्च’ पर रोक लगाने के लिए पांच सुझाए. जिसमें सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा मीडिया विज्ञापनों- टेलीविज़न, प्रिंट और ऑनलाइन पर दो साल की अवधि के लिए पूर्ण रोक लगाना शामिल है. साथ ही उन्होंने इस पैसे को घातक वायरस से लड़ने में उपयोग करने को कहा था.

यह वीडियो देखें: 



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5012/

यूपी में आज 22 और नए मरीजों में कोरोना, अब तक 391 कोविड – 19 पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस कहर जारी है। प्रतिदिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को 22 नए मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव मिली हैं। इनमें आगरा के 19, सीतापुर के 3, हरदोई के 1 मरीज शामिल हैं।  

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 37 जिलों से अब तक 391 केस सामने आए हैं, जिनमें से 187 तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। अब तक सामने आए कोरोना संक्रमित केसों में 0 से 20 वर्ष वर्ग के 16%, 21 से 40 वर्ष उम्र वर्ग के 44%, 41 से 60 वर्ष उम्र वर्ग के 27% और 60 से अधिक उम्र के 13% लोग शामिल हैं। 

आगरा में 86  कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ केजीएमयू की गुरुवार को जारी कोरोना जांच में रिपोर्ट सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीजों की संख्या आगरा की है। 19 नए मरीजों को मिलाकर आगरा में 86  कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। इसके अलावा नोएडा में 58 ; मेरठ में 33 ; गाजियाबाद और लखनऊ में 28 ; सहारनपुर और शामली में 17-17 ; कानपुर 8 और सीतापुर में 10, वाराणसी में 7 ; बरेली और महाराजगंज में 6-6 ; गाजीपुर, गाजीपुर और बस्ती में 5-5 ; लखीमपुरखीरी, फिरोजाबाद, आजमगढ़ और हाथरस में 4-4 ; जौनपुर, हापुड़, प्रतापगढ़ और बुलंदशहर में 3-3 ; बागपत, पीलीभीत, मिर्जापुर, मथुरा, रायबरेली, बांदा और मुरादाबाद में 2-2 ; औरैया, बाराबंकी, बदायूं, हरदोई में 2 और कौशांबी में 1 मरीज हैं। 

लाॅक किए गए इलाकों में सबसे ज्यादा आगरा के : 
पूरी तरह लीक किए गए इलाकों में सबसे ज्यादा आगरा के 22 मुहल्ले हैं। इसके अलावा लखनऊ के 11, गाजियाबाद 13, नोएडा 12, कानपुर नगर 12, वाराणसी चार, शामली तीन, मेरठ सात, बरेली एक, बुलंदशहर तीन, बस्ती के तीन, फिरोजाबाद तीन, सहारनपुर चार, महाराजगंज चार व सीतापुर के एक क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। एनसीआर में एक -दो स्थानों से सूचना मिली है कि ये ठीक नहीं हैं।

सील किए गए इलाकों की ड्रोन से होगी निगरानी : डीजीपी

प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि जिन 15 जिलों में हॉटस्पॉट को सील किया जा रहा है, वहां किसी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। इन इलाकों में सप्लाई की व्यवस्था सिर्फ होम डिलीवरी के जरिए ही होगी। फल, सब्जी, दवा व राशन इत्यादि की व्यवस्था होम डिलीवरी के माध्यम से हर घर तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए हर एरिया व लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन व सैनेटाइज किया जा रहा है। इन इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी। 



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/state-news/uttar-pradesh-news/5010/

कोरोना : 11 देश और 20 राज्यों के जमातियों से कांपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में कोरोना हॉट स्पॉट सील किए गए हैं, इनमें वेस्ट यूपी के छह जिले हैं। वेस्ट यूपी में फिलहाल 11 देश और 20 से ज्यादा राज्यों के जमाती ठहरे हुए हैं जो निजामुद्दीन मरकज से कोरोना वायरस साथ लेकर आए। शुक्र रहा कि निजामुद्दीन मरकज पर शिकंजा कसते ही दूसरे जिलों में जमातियों के स्वास्थ्य की जांच शुरू हो गई, वरना इनसे कितने लोगों में वायरस का संक्रमण पहुंचता, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल था।

मेरठ में सूडान, कीनिया, जिबूती, इंडोनेशिया और नेपाल के 20 विदेशी जमाती ठहरे हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, झारखंड, असम, मणिपुर, वेस्ट बंगाल, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों के 400 से ज्यादा जमाती मौजूद हैं जो फिलहाल क्वारंटीन हैं। यहां ज्यादातर जमातें 21 और 22 मार्च को आईं, लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसियों को कानोंकान खबर नहीं हुई। 27 मार्च के आसपास निजामुद्दीन मरकज पर शिकंजा कसा गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के शहरों में जमातियों की खोजबीन शुरू हुई। मेरठ में पुलिस की ज्यादातर कार्रवाई 29 व 30 मार्च को हुई। बड़ी संख्या में मस्जिदों से जमाती क्वारंटीन किए गए। अब धीरे-धीरे इनके कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आ रही है। मेरठ में अभी तक 17 जमातियों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। बड़ी संख्या में जमातियों के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ पाई है।

मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा जमाती
बिजनौर में इंडोनेशिया, नेपाल, अंडमान, पोर्टब्लेयर समेत कई राज्यों से आए 232 जमाती क्वारंटीन हैं। बिजनौर का एक जमाती कानपुर में पॉजिटिव पाया गया है। 40 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। हापुड़ में थाईलैंड के नौ सहित 32 जमाती आए। वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा जमाती मुजफ्फरनगर में 410 आए हैं। अच्छी बात यह है कि अभी तक एक को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। सिर्फ मुजफ्फरनगर और नोएडा जिले ही ऐसे हैं, जहां कोरोना पॉजीटिव जमातियों की संख्या शून्य है। जहां पॉजिटिव जमातियों की संख्या ज्यादा है, उनमें मेरठ, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ हैं।

इन देशों से आए जमाती 
बांग्लादेश, इंडोनेशिया, नेपाल, सूडान, कीनिया, जिबूती, थाईलैंड, अंडमान, पोर्ट ब्लेयर, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान से बड़ी संख्या में जमाती वेस्ट यूपी के जनपदों में आए हैं। इसके अलावा उप्र, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, वेस्ट बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, मणिपुर, त्रिपुरा, पंजाब, महाराष्ट्र, असम आदि राज्यों के जमाती बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

मरकज से मस्जिद तक
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि ज्यादातर जमातियों को कोरोना संक्रमण निजामुद्दीन मरकज में पहुंचने के बाद हुआ। इसलिए ट्रेवल हिस्ट्री मरकज से रवाना होने से लेकर संबंधित जिले में मस्जिद पहुंचने तक खंगाली जा रही है। ट्रैवल हिस्ट्री में अब वह पार्ट हटा दिया गया है कि जमाती निजामुद्दीन मरकज तक कैसे पहुंचा।

कहां कितने जमाती आए

जनपद जताती
मेरठ 391
मुजफ्फरनगर 410
हापुड़ 32
बागपत 249
सहारनपुर 339
बुलंदशहर 255
बिजनौर 446

दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से ज्यादातर जमाती 18 से 21 मार्च के बीच मेरठ जोन के जनपदों में आ गए। खुफिया सूत्रों से पता चलने पर पुलिस ने मस्जिदों में पहुंचकर इनके क्वारंटीन करने की कार्रवाई शुरू की। जमातियों के स्वास्थ्य की लगातार जांच चल रही है – प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/state-news/uttar-pradesh-news/5008/

सड़क 2 को लेकर अक्षय आनंद ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्लीः अभिनेता (Actor) अक्षय आनंद (Akshay Aanand) को 1998 में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने फिल्म ‘ज़ख्म’ में निर्देशित किया था। 1999 में आई फिल्म ‘कारतूस’ के बाद भट्ट ने निर्देशक का पद त्याग दिया था। वही अब उन्होंने आगामी फिल्म ‘सड़क 2’ के लिए निर्देशक की कमान फिर से थाम ली है और उनके साथ एक बार फिर से काम कर रहे आनंद इसे लेकर बहुत रोमांचित हैं।

इस बारे में अक्षय ने कहा, यह एक शानदार फिल्म है, क्योंकि मैंने उनके साथ जो आखिरी फिल्म की थी वह ‘जख्म’ थी। जल्द ही उन्होंने पद त्याग दिया (निर्देशक के रूप में) और अब वह फिर से निर्देशक के तौर पर वापसी कर रहे हैं। उनके साथ यह फिल्म (सड़क 2) करना मेरे लिए काफी रोमांचक रहा।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने निर्देशक के रूप में उनमें कोई बदलाव देखा है, अक्षय ने कहा, “हां, वह काफी परिपक्व हो गए हैं। वह जीवन के मूल्यों को लेकर काफी गहरी सोच रखने लगे हैं। वह इसे अपनी फिल्मों और संवादों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। ‘सड़क 2’ काफी अलग फिल्म है। इसे खूबसूरती से बनाया गया है। आपको निश्चित रूप से एक अलग तरह के भट्ट साहब मिलेंगे।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/entertainment-news/5002/

बुधवार, 8 अप्रैल 2020

Lockdown: दिल्ली-यूपी के कोरोना हॉट स्पॉट पूरी तरह सील, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के केस की संख्या 5 हजार के पार जा चुकी है। इस बीच कई राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट बने शहरों को सील करने का फैसला लिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में किन जगह को सील किया गया है।

कोविड 19 (Covid 19)  के  लगातार पॉजिटिव मामलों को बढ़ता देख यूपी के 15 जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट बीती रात 12 बजे से सील कर दिये गये हैं। इनमें गौतमबुद्ध नगर के 12, गाजियाबाद के 13, आगरा के 22, कानपुर के 12,  वाराणसी के 4, लखनऊ के 8 बड़े और 4 छोटे, शामली के 3, मेरठ के 7, बुलंदशहर के 3 कोरोना हॉटस्पॉट शामिल हैं। इसके अलावा बरेली, बस्ती, महाराजगंज, सीतापुर, सहारनपुर और फिरोजाबाद के भी कोरोना हॉटस्पॉट रात 12 बजे से पूरी तरह सील कर दिये गये हैं। इन इलाकों में सभी तरह की दुकानें बंद रहेगी। जिसमें दूध और सब्जी की दुकान भी शामिल हैं। ज़रूरी सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। साथ ही मास्क न पहनने पर ऐपीडेमिक एक्ट 1987 से तहत कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वो कौन से 22 हॉट स्पाट हैं।

गौतमबुद्ध नगर में हॉट स्पॉट सील इलाके

1- नोएडा सेक्टर 41
2- सुपरटेक केपटाउन से-74, हाइड पार्क से. 78 नोएडा
3- लोटस बाउलवर्ड सेक्टर 100, नोएडा
4- लॉजिक्स ब्लॉसम-पारस टियरा सेक्टर 137, वाजिदपुर गांव
5- एस गोल्फ शाइर सेक्टर 150, नोएडा
6- सेक्टर 27-28 ,नोएडा
7- सेक्टर 44, नोएडा
8 – सेक्टर 37,नोएडा
9- सेक्टर 22 चौड़ा गांव ,नोएडा
10- जेपी विश टाउन सेक्टर 128, नोएडा
11- ग्रैंड ओमेक्स सेक्टर 93बी, नोएडा
12- सेक्टर 5 और 8 जेजे कॉलोनी, नोएडा
13- डिजाइनर पार्क सेक्टर 62 नोएडा
14- एल्फा वन, ग्रेटर नोएडा
15- निराला ग्रीन सेक्टर 2, पतवारी गांव, ग्रेटर नोएडा
16- एटीएस डोल्स जेटा-1, ग्रेटर नोएडा
17- ओमीक्रॉन सेक्टर 3, ग्रेटर नोएडा
18- स्टेलर एमआई ओमीक्रॉन-3, ग्रेटर नोएडा
19- पॉम ओलंपिया गौर सिटी-2 से. 16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
20- गांव घोड़ी बछेड़ा, ग्रेटर नोएडा
21- गांव विश्नोई-पोस्ट दुजाना दादरी, ग्रेटर नोएडा
22- महक रेजीडेंसी, अछेगा, ग्रेटर नोएडा

अब आपको गाजियाबाद के वो 13 इलाके हैं, जिन्हें रात 12 बजे के बाद से सील कर दिया गया है।

गाजियाबाद में हॉट स्पॉट सील इलाके

1- नन्दग्राम निकट मस्जिद थाना क्षेत्र, सिहानी गेट
2- KDP ग्रांड सवाना राजनगर एक्सटेंशन सिहानी गेट
3- सेवियर सोसाइटी, मोहनगर, साहिबाबाद
4- B-77/G-5 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन, सिहानी गेट
5- पसौंडा टीला मोड़
6- ऑक्सी होम, भौपुरा, टीला मोड़
7- वसुंधरा सेक्टर-2B, इंदिरापुरम
8- सेक्टर- 6 वैशाली, इंदिरापुरम
9- गिरनार सोसाइटी, कौशांबी
10 नाईपुरा, लोनी
11- मसूरी, गाजियाबाद
12- खाटू श्याम कॉलोनी, दुहाई
13- कोविड-1 सीएचसी, मुरादनगर

वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में कई बड़े और छोटे हाट स्पाट बनाया गए हैं। जिनको सील किया गया है।

लखनऊ में कोरोना के हॉट स्पॉट सील इलाके

1- मस्जिद अलीजान ,सदर

2-मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग

3-फूलबाग मस्जिद ,कैसरबाग

4-मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सआदतगंज

5-लाल मस्जिद,आलमनगर तालकटोरा

6-नजरबाग मस्जिद,कैसरबाग

7- खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर

8-अली हयात मस्जिद फैजुल्लागंज मड़ियाव

9-रजौली मस्जिद, गुडंबा

10-डॉक्टर नाज़िया के घर के आसपास का इलाका, विजय खंड

11- कैफ़ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका, इंदिरानगर

12- डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका, अलीना एन्क्लेव,खुर्रम नगर

13- यश ठाकुर के घर के आसपास का इलाका, विशालखण्ड आंशिक रूप से सील

वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोना हॉट स्पॉट्स को सील कर दिया है। ऐसे 20 इलाके हैं जिनकों सील किया गया है। इनमें ज्यादातर इलाके पूर्वी दिल्ली के हैं। साथ ही दिल्ली सरकार ने मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क के पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे ही दिल्ली के भी 20 कोरोना के हॉट स्पॉट हैं, जिन्हें सील कर दिया है।

दिल्ली में हॉट स्पॉट सील इलाके

1- L1 गली नं. 6, संगम विहार
2- शाहजहानाबाद सोसायटी प्लॉट नं.1, से. 11, द्वारका
3- दिनपुर गांव, दिल्ली
4- मरकज मस्जिद और निजामुद्दीन बस्ती
5- G,D ब्लॉक, निजामुद्दीन वेस्ट
6- B ब्लॉक जहांगीरपुरी
7- मकान नं. 141 से 180, गली नं. 14, कल्याणपुरी
8- मनसारा अपार्टमेंट, वसुंधरा एन्क्लेव
9- मकान नं. 5/387 और गली नं. 3 खिचड़ीपुर
10- गली नं. 9 पांडव नगर
11- वर्धमान अपार्टमेंट मयूर विहार फेस 1 और एक्सटेंशन
12- मयूरध्वज अपार्टमेंट आईपी एक्सटेंशन
13- मकान नं. J- 3/115 से J- 3/108, गली नं. 4, (नगर डेयरी) किशन कुंज एक्सटेंशन
14- मकान नं. J- 3/101 से J – 3/107, गली नं. 4, किशन कुंज एक्सटेंशन
15- मकान नं. A- 176 से A-189, गली नं. 5 A ब्लॉक वेस्ट विनोद नगर
16- पॉकेट J, K, L, H दिलशाद गार्डन
17 – ब्लॉक G, H, J ओल्ड सीमापुरी
18- F- 70 से 90 तक दिलशाद कॉलोनी
19- गांधी पार्क, मालवीय नगर
20- प्रताप खंड, झिलमिल कॉलोनी



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5000/

बिहार में मिले कोरोना के नए मरीज, तादाद बढ़कर हुई 43

अमिताभ ओझा, पटना: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज एक बार फिर से 4 नए केस सामने आए हैं। इस तरह से संख्या बढ़कर 43 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि आज जो नए केस मिले हैं वे सभी सिवान के हैं और एक ही परिवार की महिलाएं शामिल हैं। परिवार का एक सदस्य ओमान से आया था, उसी के संपर्क से सभी संक्रमित हुए है।

राज्य में बुधवार सुबह तक चार कोरोना पॉजिटिव मामले थे। जिसमें दो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके, एक बोकारो व एक हजारीबाग के थे। लेकिन एक ही दिन में अचानक से संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अचानक से 9 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।  पूरे राज्य भर के लिए खतरे की संकेत हैं।

बुधवार देर रात कोरोना वायरस के 9 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई। पॉजिटिव मामलों में 5 रांची के हिंदपीढ़ी और 4 बोकारो के हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पूर्व के 4 मामलों के अलावा 9 और मामले बढ़े हैं। हिंदपीढ़ी से सोमवार को भर्ती कराई गई 54 वर्षीय कोरोना पोजिटिव महिला के संपर्क में आने से 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वही चार अन्य लोग बोकारो के पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की पहले ही मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह तक बिहार के 11 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक सीवान में 14, पटना में 5, मुंगेर में 7, नालंदा में 2, गया में 5, गोपालगंज में 3, बेगूसराय में 3, लखीसराय, सारण, नवादा और भागलपुर में एक-एक समेत कुल 43 कोरोना के मरीज मिलें हैं।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/4998/

दिल्ली के सील हॉटस्पॉट पर कोरोना मरीजों को तलाशेगी दिल्ली सरकार, उठाया ये कदम

दिल्ली में कोरोना हॉट स्पॉट के लिए चिन्हित किए गए 20 इलाकों में अब स्थानीय लोगों की आवाजाही करने पर पाबंदी होगी। उस इलाके में ना तो कोई बाहर का जा सकेगा ना ही कोई अंदर से बाहर जा पाएगा। उनकी जरूरत के सारे सामान उन्हें घर पर ही उपलब्ध कराएं जाएंगे। इन सभी 20 इलाकों को सील करके पुलिस इसकी निगरानी रखेगी। इन 20 स्थानों में लुटियन दिल्ली का पहला इलाका बंगाली मार्केट बुधवार को ही जुड़ा है। वहां पर तीन कोरोना मरीज आएं है। 

सील किए जाने के बाद उस जिले की टास्क फोर्स उस इलाके की पूरी निगरानी करेगा कुल 27 सदस्यों वाली इस टीम का नेतृत्व डीएम करेंगे। वहीं उस इलाके से संबंधित सभी तरह के निर्णय भी लेंगे। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम रोजाना पीपीई पहनकर लोगों के घर-घर जाएंगे। यह पता लगाएंगे की किसी में कोरोना के लक्षण तो नहीं है। अगर किसी को कोई लक्षण मिलता है तो उसकी जांच की जाएगी। उस पूरे इलाके के सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की होगी। 

एंटी बॉडी रैपिड टेस्ट भी कराएगी सरकार 
दिल्ली सरकार कोरोना का प्राथमिक जांच कराने के लिए हॉट स्पॉट इलाके में रह रहे लोगों का एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट भी कराएगी। सरकार इसके लिए एक लाख रैपिड टेस्ट किट मंगा रही है। इस टेस्ट का परिणाम 30 मिनट में आ जाता है। प्राथमिक जांच से पता चल जाता है कि वह शख्स कोरोना संदिग्ध है की नहीं। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसकी दूसरा टेस्ट कराकर इलाज शुरू कर दिया जाता है। 

कम से कम 14 दिन सील रहेंगे इलाके
कोरोना हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाने के बाद उन इलाकों को सील करने के बाद कम से कम 14 दिनों सरकार की निगरानी में रहेंगे। उस दौरान वहां इलाके के लोगों की जांच की जाएगी। अगर इस दौरान कोई भी नया मामला नहीं आता है तो सील हटा दिया जाएगा। अगर इस दौरान कोरोना के मामले बढ़ते है तो उसका सील करने की समयावधि बढ़ाई जा सकती है। यह एक तरह से पूरे इलाके को क्वारंटाइन करने जैसा है। 

हॉट स्पॉट इलाके में शामिल एजेंसी उनकी भूमिका
1 समायोजित डीजिज सर्विलांस प्रोग्राम
इसके तहत स्थानीय प्रशासन समन्यव का काम करता है। वह बाकी सभी जिलो, दूसरे राज्यों के साथ वहां मिले कोरोना मरीज के संपर्क में कौन है उसे बताते है। केंद्र सरकार के साथ भी वह डाटा शेयर किया जाता है। केंद्र की सारी दिशा निर्देश माने जाते जाते है। 
2. जिला टास्क फोर्स 
जिलाधिकारी के नेतृत्व में 27 लोगों की टास्क फोर्स जिले में बनाया जाता है। यही उसे इलाके से संबंधित सभी निर्णय लेती है। यही वह टीम जिसे बाकी सभी संबंधित एजेंसी जो उस इलाके में काम कर रही है वह टाक्स फोर्स के सदस्यों को रिपोर्ट करती है। 
3. स्वास्थ्य, निगम कर्मचारी
यह सील इलाके में डोर टू डोर जाकर लोगों की स्वास्थ्य की जांच करते है। किसी को खांसी, बुखार जैसी कोई तकलीफ तो नहीं है। अगर किसी में कोरोना के लक्षण है तो वह उसकी रिपोर्ट तैयार करते है। साथ ही वह लोगों कोक्वारंटाइन रहने के साथ कैसे बचाव करे उसके बारे में लोगों को बताते है। यह टीम रोजाना इलाके में जाती है। निगम इस इलाके में सफाई करने से लेकर सैनिटाइज करने का काम करते है। 
4. पुलिस
पुलिस की जिम्मेदारी है कि सील इलाके से ना तो कोई बाहर जा पाएं। ना ही कोई बाहर का आदमी अंदर जा पाएं। वह लोगों की जरूरी जरूरतों को लेकर भी ध्यान रखते है। उसकी जानकारी संबंधित विभाग को देते है। 
5. स्थानीय अस्पताल
अगर उस इलाके से अस्पताल में किसी भी तरह का कोई मरीज आता है। वह कोरोना संदिग्ध है तो उसे तुरंत स्थानी जिला प्रशासन को इसकी सूचना देनी होगी। 



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/4996/

तबलीगी जमात के कोविड-19 संबंध के कारण अफवाह, ‘मुसलमानों से न लें करेंसी’

राष्ट्रीय राजधानी में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि होने और कुछ सोशल मीडिया वीडियोज ने समाज में एक मिथक फैला दिया है। साथ ही एक संदेश प्रसारित किया जा रहा है कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए ‘मुसलमानों से पैसे न लें’। ऐसी अफवाहों पर प्रशासन के तत्काल कार्रवाई की जरूरत है, क्योंकि “इस्लाम समुदाय” के कई ग्रामीणों को कुछ आवश्यक वस्तुओं जैसे सब्जियां और फल बेचते समय अपनी पहचान छिपानी पड़ रही है।

इन सब्जी और फल विक्रेताओं को मजबूरन ऐसा करना पड़ रहा है, क्योंकि इनके समुदाय के बारे में जानने के बाद लोगों ने उनसे सामान खरीदना बंद कर दिया है, जिसके चलते समुदाय के कुछ निदोर्ष लोगों के लिए यह रोजी-रोटी का मुद्दा बन गया है। इस संदेश ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को प्रभावित किया है।
 
ग्रेटर नोएडा का शाहबेरी क्षेत्र जुलाई 2018 में एक जुड़वां इमारत गिरने के बाद सुर्खियों में आया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। यहां एजेंसी से बात करते हुए कई सब्जी और फल विक्रेताओं ने बताया कि 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण अपनी नौकरी खो देने के बाद से वे इन वस्तुओं को बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि लोग हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं, क्योंकि हमारा तबलीगी जमात या ऐसे अन्य संगठनों के साथ कोई संबंध नहीं है।

71 साल के एक सब्जी विक्रेता ने पहचान जाहिर न करते हुए एजेंसी को बताया, “मैं खुद को और अपने परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश क्यों करूंगा? मैं भी आपकी तरह ही सावधानियों का पालन कर रहा हूं। जो लोग ऐसी अफवाहों पर विश्वास करते हैं कि हम (इस्लामिक समुदाय) कोरोना फैला सकते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए। यहां रहने वाले हर समुदाय के लोग मेरे अपने परिवार की तरह हैं।” उन्होंने कहा, “बहुत से लोगों ने मुझसे सब्जियां खरीदने से इनकार कर दिया। जिन्होंने सब्जी खरीदी उनहोंने पैसे वापस नहीं लिए बल्कि मुझसे उसके बदले कुछ और खरीदा। समस्या अचानक बढ़ गई है, क्योंकि तबलीगी देश भर में फैल गए हैं और वे कोरोना फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।”

एक 29 वषीर्य इलेक्ट्रीशियन, अर्पित (बदला हुआ नाम) ने भी ऐसा ही अनुभव सुनाया, “मैं एक निजी स्कूल में काम कर रहा था। लॉकडाउन से मेरी नौकरी चली गई। मैं तब से फल बेच रहा हूं। चार-पांच दिन पहले तक सब कुछ सामान्य था। फिर अचानक, फल खरीदने से पहले ग्राहक मेरा नाम पूछने लगे।  असली नाम को जानने के बाद कई ग्राहकों ने मुझसे फल नहीं खरीदे। अब मुझे मजबूरन अपनी पहचान छिपानी पड़ी।” उन्होंने अपनी पहचान छिपाने का अनुरोध करते हुए कहा, “मेरा 6 सदस्यों का परिवार है और मैं एकमात्र कमाने वाला हूं। यही ठेला कमाने का एकमात्र तरीका है। परिवार के सदस्यों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए झूठ बोलना जरूरी हो गया।”

नोएडा के सेक्टर -70 में एक कसाई की दुकान के मालिक ने बताया, “मुझे नोएडा में सब्जियां बेचने दूर जाना पड़ रहा है, क्योंकि लॉकडाउन के बाद से मेरी दुकान बंद है और जो लोग मुझे जानते हैं उन्होंने मुझसे सब्जी खरीदना बंद कर दिया है। बाहरी लोग मुझे नहीं जानते हैं तो वे खरीद लेते हैं। मैंने अब टोपी की बजाय पगड़ी पहनना शुरू कर दिया है।”

महाराष्ट्र के पुणे में पोल्ट्री उद्योग के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार, “तबलीगी जमात और इससे जुड़े मामलों के बारे में खबरें आने के बाद से  मुस्लिम मजदूरों, ड्राइवरों को आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ इसी तरह की घटनाएं नासिक, अहमदनगर, इंदापुर के तालुका और पुणे जिले के जुन्नार क्षेत्र में हुईं। पिछले एक सप्ताह में, भारत भर में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है और उनमें से सैकड़ों को दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक समूह तबलीगी जमात के एक समूह से जोड़ा गया है, जिनके कारण यह बीमारी तेजी से फैली है। 13-15 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और देशों के 2,००० से अधिक लोगों ने भाग लिया था।

केंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर उन लोगों की पहचान करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है, जो मार्च के मध्य में सभा में शामिल हुए थे, ताकि वायरस का परीक्षण किया जा सके। 22,500 से अधिक तबलीगी कार्यकर्ताओं और उनके संपर्कों की पहचान की गई है, लेकिन कई और अभी भी पहुंच से बाहर हैं। 
 



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/4994/

कोरोना काल में ‘संजीवनी बूटी’ बना हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन

कोरोना काल में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा ,संजीवनी बूटी’ बन गया है। अमेरका , ब्राज़ील जैसे देशों ने भारत से दवा की मदद मांगी।
वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के इलाज में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा कारगर बताई जा रही है। इस दवाई ने पुरे विश्व का ध्यान भारत की तरफ आकर्षित किया है। हालांकि अभी तक कोरोना वायरस के लिए अब तक वैक्सीन या दवा पर सफलता नहीं पाई गई है लेकिन हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन नामक दवा क लिए सभी देश भारत से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।

ब्राजील ने दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को ‘संजीवनी बूटी’ करार दिया

ब्राज़ील ने मुश्किल वक़्त में और संकट के समय भारत द्वारा की जा रही मदद के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने इसकी तुलना रामायण के प्रसंग से किया है जहां हनुमान संजीवनी लाकर लक्षमण की जान बचाते हैं। ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है जिसमे भारत द्वारा की गई इस मदद की तुलना रामायण के प्रसंग हनुमान द्वारा लाइ गई संजीवनी बूटी से की गई है। राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने ७ अप्रैल को प्रधान मंत्री को कोरोना वायरस पर चिट्ठी लिखी जिसमे भारत और ब्राज़ील के सम्बन्ध मजबूत होने की बात की। बोलसनारों ने अपनी चिट्ठी में लिखा है ‘कि उनके देश में दो लैब हैं जो कोरोना की वैक्सीन बना रही है लेकिन उनकी सप्लाई पूरी तरह से भारत पर निर्भर है, ऐसे में भारत से लगातार मदद की उम्मीद है।” ब्राजील के राष्‍ट्रपति ने कहा कि जिस तरह हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लाकर भगवान राम के भाई लक्ष्‍मण के प्राण बचाए थे, उसी तरह से भारत की ओर से दी गई इस दवा से लोगों के प्राण बचेंगे। उन्‍होंने कहा कि भारत और ब्राजील मिलकर इस महासंकट का सामना करने में सक्षम होंगे। कोरोना संक्रमण के इलाज में लाभदायक बताई जा रही हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के लिए अमेरिका समेत दुनियाभर से मांग आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान और बहुत अच्‍छे नेता हैं: डोनाल्‍ड ट्रंप

बतादें, कि ये वही दवा है जिसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान सामने आया था ,जिसमे उन्होंने भारत के द्वारा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई को मंजूरी देने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि पीएम मोदी महान हैं , वह शानदार काम कर रहे हैं। हालांकि इसके पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने इस दवा को लेकर भारत के साथ तीखे तेवर भी अपनाए थे।

 ‘हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन’ बना गेमचेंजर

वायरस के कहर से जूझ रहे ब्राजील ने हनुमान जंयती पर इस महामारी के लिए ‘गेमचेंजर’ बताई जा रही दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को ‘संजीवनी बूटी’ करार दिया है। ब्राजील ने मलेर‍िया रोधी इस दवा की सप्‍लाइ के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्‍यवाद दिया। इससे पहले अमेरिकी राष्‍टपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की सप्‍लाइ के लिए पीएम मोदी को महान नेता बताया था।दरअसल, वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस का संक्रमण विश्व के कई देशों में तेजी से फैल रहा है। अमेरिका, इटली, स्पेन जैसे विकसित देशों ने भी इस वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं। खुद अमेरिका की नजरें अब मदद की आस में भारत पर टिकी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर कोरोना से लड़ने के लिए सहयोग की मांग की थी। अमेरिका ने कोरोना से जंग के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन डोज खरीदी है। इसमें से एक बड़ा हिस्‍सा भारत से अमेरिका खरीद रहा है। शुरू में भारत ने इस दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगा द‍िया था लेकिन अब फिर से शर्तों के साथ इसकी अनुमति दे दी है।

मानवीयता का आधार बना मदद की वजह : भारत

दुनियाभर से आ रही मांग के बीच भारत ने कहा है कि वह मानवीय आधार पर यह दवा निर्यात करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि यह किसी भी सरकार का दायित्व होता है कि पहले वह सुनिश्चित करे कि उसके अपने लोगों के पास दवा या इलाज के हर जरूरी संसाधन उपलब्ध हों। इसी के मद्देनजर शुरू में कुछ एहतियाती कदम उठाए गए थे और कुछ दवाओं के निर्यात को प्रतिबंधित किया गया था। भारत ने सोमवार को 14 दवाओं पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।

जानिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन है क्या

भारत में मलेरिया के मामले अधिक होते हैं यही कारन है की भारत दुनिया के उन देश की सूचि में शामिल है जहाँ इस दवाई का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। हालांकि पैरासिटामोल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा लाइसेंस कैटेगरी में रहेगी और उसकी मांग पर लगातार नजर रखी जाएगी। लेकिन अगर मांग के अनुरूप आपूर्ति रही तो फिर कुछ हद तक निर्यात की अनुमति दी जा सकती है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोरोनावायरस महामारी के समय भारत ने हमेशा कहा है कि ऐसे कठिन हालात में पूरे विश्व को एक होकर इससे लड़ना होगा। इसमें मानवीय पहलू के बारे में भी सोचना होगा। भारत ने कहा कि वह इन दवाओं को उन जरूरतमंद देशों को भी भेजेगा जो इस बीमारी से सबसे अधिक ग्रसित हैं। तो कुल मिला कर आज जहां पूरा देश हनुमान जयंती मना रहा है वहीं भारत इस दवा की वजह से एक बार फिर विश्व में अग्रणी होता दिख रहा है।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/4992/

टीवी के हैंडसम एक्टर विवियन डीसेना लंबे समय से किसी सीरियल में नजर नहीं आए, फैंस कर रहे हैं मिस !

April 8, 2020, 9:39 p.m.

नवीन सिंह भारद्वाज – दुनिया इस समय कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के संकट से जूझ रही है। भारत में  इस महामारी के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है। ऐसे में सेलेब्रिटीज घर में रहकर सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट कर के फैन्स को अपडेट कर रहे है । टीवी एक्टर विवियन डिसेना भी लोग डाउन के दौरान अपने घर में है। सोशल मीडिया पर वो काफी पॉपुलर हैं।

विवियन डीसेना की गिनती टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में होती है। लंबे समय से वह किसी सीरियल में नजर नहीं आ रहे। आखिरी बार वो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की सीरियल में नजर आए थे। शो में उनको बहुत पसंद किया गया। विवियन के फैंस  चाहते हैं कि एक बार और फिर से टीवी पर नजर आए। शक्ति एक अस्तित्व के एहसास की सीरियल छोड़ने के बाद विविन के बारे में यह खबर थी कि वह बिग बॉस 13 में नजर आएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

टीवी पर विवियन डीसेनासेना का सफर बहुत कामयाब रहा है।‌ इन्होंने जिस शो में भी काम किया वह शो सुपरहिट रहा। फीमेल फैंस के बीच में कुछ ज्यादा ही पॉपुलर हैं। 

अभय रायचंद के किरदार में विवियन  ने अपनी पहले सीरियल प्यार की ये एक कहानी से हम सबको प्रभावित किया था। ‌ उसके बाद मधुबाला – एक इश्क़ एक जुनून उनका दूसरा शो था जो विवियन के फैंस‌ के‌

लिए ट्रीट था। विवियन का क्रेज़ इतना था की उनके प्यार में लड़कियाँ उनसे मिलने उनके सेट तक आ जाती थी

। उनका किरदार इतना मजबूत था की आज भी लोग उन्हें RK यानी ऋषभ कुंदरा  के नाम से याद रखते हैं । दृष्टि धामी अपने आप में ही बेहतरीन अदाकारा हैं और मधुबाला में विवियन के साथ की उनकी केमिस्ट्री लोग आज भी बहुत मिस करते हैं ।

विवियन डीसेना टीवी सीरियल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर चर्चा में रहे। ‌2013 में उन्होंने वाहब्बीज दोराबजी से शादी की थी जो एक टीवी एक्ट्रेस है। ‌दोनों स्टार वन के पॉपुलर शो प्यार की ये एक कहानी में साथ नज़र आये थे और उसी के बाद से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी।‌ उसके बाद दोनों ने शादी की लेकिन दोनों की शादी ज़्यादा दिन तक नहीं चल पायी और 2016 में ही दोनों के बीच तलाक हो गया।

आप सभी को बता दें कि अब तक तो ये दोनों अपनी ज़िन्दगी अकेले ही बीता रहे हैं। 

By E24



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/entertainment-news/bollywood-news/4990/

विदेशी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर रोमांटिक मूड में नजर आये अर्जुन रामपाल !

April 8, 2020, 10:53 p.m.

कोरोना वायरस (Corona Virus ) के महामारी से इस समय हर कोई परेशान है।  देश में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन भी जारी कर दिया है , ताकि सभी लोगों को सुरक्षित रखा जा सकें , ऐसे समय में बॉलीवुड से जुड़े कलाकार भी इस समय को काफी अलग तरह से स्पेंड करते नजर आ रहे है।  

वैसे तो ,बॉलीवुड के हैंडसम स्टार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal ) अपनी एक्टिंग स्किल्स के लिए तो जाने ही जातें है , साथ ही दर्शकों को उनके निभाए हुए फ़िल्मी किरदार भी खूब पसंद आते हैं। इसके साथ ही अर्जुन अपनी लव लाइफ (Love Life) को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं।  

दरअसल , अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड (Girlfriend)  गैब्रिएला डर्मेटिडेस (Gabriella Demetriades )को एक क्यूट कपल के तौर में देखा जाता है।  दोनों एक-दूसरे को करीब एक साल से डेट कर रहे हैं। गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल भी हैं . 

  हाल ही में अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रंड को बहुत ही रोमांटिक तरह से जन्मदिन की मुबारकबाद दी , गैब्रिएला के 33 वे जन्मदिन पर अर्जुन ने उनके लिए एक खूबसूरत फोटो को इंस्टाग्राम में शेयर किया और बहुत ही सिंपल लेकिन प्यारे कैप्शन में लिखा , हैप्पी बर्थडे माय ब्यूटीफुल जान ,  लव यू। आज हम शायद थोड़ा ही सेलिब्रेट कर पाएं , लेकिन जल्द ही अच्छे तरह से आपका बर्थडे मनाएंगे। अर्जुन द्वारा शेयर की गयी इस फोटो में वो गैब्रिएला को गले लगते नजर आ रहे हैं , जिसमें गैब्रिएला भी मुस्कुराती हुई नजर आ रहीं हैं। अर्जुन और गैब्रिएला की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।  

अर्जुन और गैब्रिएला के प्यार का फरमान तब ज़ोरो में आया था , जब  अर्जुन ने गैब्रिएला की प्रेगनेंसी को लेकर अपने फैंस को बताया था। जुलाई 2018 में इस कपल ने अपने घर में बेटे का स्वागत किया , इस कपल ने अपने बेटे का नाम अरिक (Arik) रखा है। 

सोशल मीडिया पर यह खबर बहुत वायरल भी हुई थी। 

 आपको बता दें कि अर्जुन को अपनी पहली बीवी महर जेसिआ है , जो की मॉडल भी रह चुकी हैं ,उनसे उन्हें दो बेटियां महिकका और मायरा है। अर्जुन और महर की शादी के 20 साल बाद दोनों एक -दूसरे से अलग हुए थे। हालाँकि ,अर्जुन की दोनों बेटियों ने अर्जुन की नयी ज़िन्दगी को खुले तौर से एक्सेप्ट  किया है और साथ ही उनके लिए बेहद खुश भी  है।  

 वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार एक वेब सीरीज डा फाइनल कॉल में नजर आये थे , साथ ही  बड़े परदे पर उनकी फिल्म पल्टन में वो जैकी  श्रॉफ और सोनू सूद के साथ दिखे थे।

By E24



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/entertainment-news/bollywood-news/4988/

मैन वर्सेज वाइल्ड की शूटिंग कर विवादों में रजनीकांत, केस हुआ दर्ज !

Jan. 31, 2020, 5:52 p.m.

मैन वर्सेज वाइल्ड ( Man Vs Wild ) शो से दुनिया भर में पॉपुलर बियर ग्रिल्स आजकल भारत में हैं। हाल ही में बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के शो मैन वर्सेज वाइल्ड  (Man Vs Wild) की शूटिंग करने के रजनीकांत ( Rajini Kanth ) लिए कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व रवाना हुए थे । वहां से ये खबर भी आई थी कि  जानकारी के मुताबिक रजनीकांत के एंकल (टखना) और कंधे में चोट लगी है उन्हें चोट लगने के बाद शूटिंग रोक दी गई और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे टाल दिया गया है।  वहीं रजनीकांत कर्नाटक के जंगल में शूटिंग के बाद एक नए विवाद में पड़ गए हैं।   शूटिंग में कुछ ऐसा हूआ है जिसके चलते अब थलाइवा की मुसीबत बढ़ सकती है। खबरों की मानें तो उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। 

कर्नाटक के कुछ फॉरेस्ट एक्टिविस्ट ने रजनीकांत (Rajinikanth) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत करने वालों का मानना है कि, रजनीकांत (Rajinikanth) को अरेस्ट कर लेना चाहिए। उनको एक नेशनल फॉरेस्ट में शो की शूटिंग नहीं करनी चाहिए थी.।उनके इस काम की वजह से जंगल और वहां मौजूद जानवरों को नुकसान हो सकता है। 

आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के शो मैन वर्सेज वाइल्ड का हिस्सा बन चुके हैं। बीते साल 12 अगस्त को मैन वर्सेज वाइल्ड के एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स  के साथ उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में नजर आए थे।

रजनीकांत के अलावा मैन वर्सेस वाइल्ड Man Vs wild में अक्षय कुमार भी बेयर ग्रिल्स Bear Grylls के साथ एडवेंचर करते हुए नजर आएंगे। अक्षय शूटिंग के लिए मैसूर रवाना हुए थे। दक्षिण भारत के जंगलों में बेयर ग्रिल्स के साथ अक्षय एडवेंचर शो किया। अक्षय हेलीकॉप्टर से घने जंगलों के बीच गए  और वहां यह एपिसोड शूट किया। अक्षय और रजनीकांत के अलावा विराट कोहली और दीपिका पादुकोण भी  मैन वर्सेस वाइल्ड में हिस्सा लेंगे। 

By E24



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/entertainment-news/bollywood-news/4986/

सैफ की हालिया रिलीज जवानी-जानेमन ऑन लाइन लीक, फिल्म को बड़ा नुकसान !

Feb. 1, 2020, 6:59 p.m.

सैफ अली खान Saif Ali Khan की फिल्म जवानी जानेमन रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन उम्मीद से अच्छा बिजनेस किया है।  जवानी जानेमन के जरिए सैफ अली खान और तब्बू की जोड़ी ने लगभग 20 साल के बाद वापसी की है। इस फिल्म से बॉलीवुड में कबीर बेदी की नातिन अलाया एफ ( Alaya F)  ने बॉलीवुड में एंट्री की है। सैफ अली खान और तब्बू ( Tabu)  अलाया के पेरेंट्स का रोल  हैं। जवानी जानेमन(Jawaani Jaaneman)  एक रोमांटिक कॉमेडी है। इस फिल्म के मुकाबले कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई ऐसे में सैफ की फिल्म को फायदा हुआ। जवानी जानेमन ने पहले दिन 3.24 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म जवानी जानेमन रिलीज के एक दिन बाद ही ऑनलाइन Online Leak लीक हो गई है। ये फिल्म तमिलरॉकर्स नाम की वेबसाइट पर HD प्रिंट ऑनलाइन लीक हुई है। फिल्म का पाइरेटेड वर्जन कई वेबसाइट्स पर जारी है। कहा जा रहा है कि इस तरह लीक होने की वजह से फिल्म के क्लेक्शन पर असर पड़ सकता है। यानी फिल्म को नुकसान हो सकता है।

बता दे कि एक रिपोर्ट के मुताबिक जवानी जानेमन का HD प्रिंट ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे आसानी से डाउनलोड करके देखा जा सकता है। ऐसा पहले भी हो चुका है जब फिल्म के रिलीज होते ही ये फिल्म लीक होने का शिकार बन जाती।  तमिलरॉकर्स ने कई फिल्में लीक की है। इससे पहले दीपिका की छपाक, अजय की तानाजी: द अनसंग वॉरियर भी ऑनलाइन लीक हो गई थी. पिछले साल दबंग 3, पति पत्नी और वो, मरजावां, ड्रीम गर्ल, भारत, कबीर सिंह जैसी  फिल्में भी तमिलरॉकर्स का शिकार बनी थी।

सैफ की हालिया रिलीज जवानी जानेमन भी पसंद की जा रही है।  फिल्म में सैफ  (Saif Ali Khan ) 40 साल के पिता का रोल निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना वजन भी कम किया है। सैफ अली खान फिल्म में आशिकमिजाज जैज के रोल में हैं जो जिंदगी को अकेले और मस्ती में जीना चाहता है। अलाया फिल्म में उनकी बेटी के रोल में है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल जून में लंदन में शुरू हुई थी।  रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी 1998 में सलमान खान की फिल्म जब प्यार किसी से होता है से मिलती जुलती है।  

By E24



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/entertainment-news/bollywood-news/4984/

Covid 19: देशभर में कोरोना का कहर जारी, जानें- किस राज्य में कितने मरीज

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के चलते देश में जारी लॉकडाउन का आज 16वां दिन है। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है.  देश में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या 5 हजार 274 हो चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 149 तक पहुंच गया है। हालांकि 411 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।

राज्यवार लिस्ट…

राज्य संक्रमितों की संख्या (70 विदेशी) ठीक हुए मौत
1. आंध्र प्रदेश 305 5 4
2. अंडमान निकोबार 10 0 0
3. अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4. असम 27 0 0
5. बिहार 38 0 1
6. चंडीगढ़ 18 7 0
7. छत्तीसगढ़ 10 9 0
8. दिल्ली 576 21 9
9. गोवा 7 0 0
10. गुजरात 165 25 13
11. हरियाणा 147 28 3
12. हिमाचल प्रदेश 18 2 1
13. जम्मू-कश्मीर 116 4 2
14. झारखंड 4 0 0
15. कर्नाटक 175 25 4
16. केरल 336 70 2
17. लद्दाख 14 10 0
18. मध्य प्रदेश 229 0 13
19. महाराष्ट्र 1,018 79 64
20. मणिपुर 2 0 0
21. मिजोरम 1 0 0
22. ओडिशा 42 2 1
23. पुदुचेरी 5 1 0
24. पंजाब 91 4 7
25. राजस्थान 328 21 3
26. तमिलनाडु 690 19 7
27. तेलंगाना 427 35 7
28. त्रिपुरा 1 0 0
29. उत्तराखंड 31 5 0
30. उत्तर प्रदेश 343 26 3
31. पश्चिम बंगाल 99 13 5
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति 5,274* 411 149

*राज्यों के आंकड़ों में बदलाव हो सकते हैं

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1135 लोगों में कोरोना संक्रमण है, जबकि 72 मरीजों की मौत हो चुकी है। मुंबई में भी सरकार ने बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। मुंबई में कोरोना के 214 एपीसेंटर को सील कर दिया गया है। बीते 24 घंटे में 72 नए केस आने से मरीजों की संख्या सात सौ के पार हो चुकी है, जबकि महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों का आकंड़ा 11 सौ के पार हो चुका है।

दिल्ली में कोरोना से 669 लोग संक्रमित हैं। इसमें से अबतक 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 93 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं। खास बात ये है कि ये सभी मरकज वाले हैं। 93 नये पॉजिटिव केस में 11 लोग ऐसे हैं। जिनकी फौरेन ट्रैवल हिस्ट्री है। दिल्ली में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 669 पर पहुंच गया है। इनमें 426 निजामुद्दीन मरकज वाले लोगों का केस है।

पंजाब में कोरोना के 16 नए केस सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 116 हो गई है। गुरुवार को आए 16 नए मामलों में से अकेले 10 तो मोहाली जिले के जवाहरपुर गांव के हैं। इस गांव में अब तक कोरोना के 21 मामले आ चुके हैं। वहीं, बुधवार को एक कोरोना मरीज की मौत हो गई थी। इस वजह से अब प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 9 हो गया है।

पंजाब के अलावा झारखंड में कोरोना के मामले बढ़े हैं। गुरुवार को 9 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 5 नए केस रांची के हिंदीपीरी एरिया में और चार नए केस बोकारो में सामने आए। यह सभी लोग उन परिवार के रिश्तेदार हैं, जो पहले पॉजिटिव मिले थे। अब झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 13 हो गई है।

सरकार ने COVID19 आपातकालीन स्वास्थ्य प्रणाली को दी मंजूरी  

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय और राज्य स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र द्वारा वित्त पोषित ‘भारत COVID19 आपातकालीन और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज’ को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक वंदना गुरनानी ने बताया कि  यह जनवरी 2020 से मार्च 2024 तक तीन चरणों में लागू किया जाएगा।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/4982/

देशभर में 5274 कोरोना संक्रमित मरीज, 149 की लोगों मौत

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) संक्रमण से दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। अबतक दुनियाभर में 14.40 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हैं। जबकि 83000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना संक्रिमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 हजार 2 सौ 74 हो गई है। जबकि मौत का आंकड़ा 149 हो गया है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं। यहां 117 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1135 पर पहुंच गया है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 93 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं। खास बात ये है कि ये सभी मरकज वाले हैं। 93 नये पॉजिटिव केस में 11 लोग ऐसे हैं। जिनकी फौरेन ट्रैवल हिस्ट्री है… दिल्ली में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 669 पर पहुंच गया है। इनमें 426 निजामुद्दीन मरकज वाले लोगों का केस है।

महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 106 नये मामलों के साथ संक्रमितों की तादाद बढ़कर 696 पर पहुंच गई है। जबकि 5 नई मौतों के साथ ये आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है। यहां बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएमसी ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया। बिना मास्क लगाये सार्वजनिक जगहों पर घूमते पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही गई है।

राजस्थान में 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 383 तक पहुंच गई हैं।

बिहार में कोरोना का एक और केस सामने आया है। नवादा में 38 साल के युवक का टेस्ट पॉजिटिव आया है। ये युवक दिल्ली से नवादा पहुंचा था। इस एक नये केस के साथ बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 39 हो गया है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मध्य प्रदेश के तीन इलाके भी सील कर दिये गए हैं। राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर और उज्जैन को भी सील कर दिया गया है। अब इन जगहों पर लोगों के बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लग गई है। यहां तक कि जरूरी सामानों के लिए लोग घर से नहीं निकल सकते। बल्कि प्रशासन उसकी होम डिलीवरी करेगा। इसके अलावा शिवराज सरकार ने कोरोना की जानकारी छुपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला भी लिया है। आपको बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण के 72 नये मामलों के साथ आंकड़ा बढ़कर 385 पर पहुंच चुका है।

मध्य प्रदेश के रतलाम में कोरोना केस से जुड़े शव को कब्र में दफनाने का मामला सामने आया है। इंदौर में रतलाम निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जो कोरोना पॉजिटिव निकला है। परिजनों ने 3 दिन पहले शव को रतलाम लाकर दफना दिया। अब उसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा है। मामले के खुलासे के साथ ही प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। साथ ही मृतक के 9 परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यूपी के हरदोई से क्वारंटीन सेंटर से 36 लोगों के फरार होने का मामला सामने आया है। लोनार कोतवाली इलाके के एक कॉलेज में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर में अलग-अलग राज्यों और जिलों के 49 लोग रखे गये थे। उनमें से 36 लोग यहां से भाग निकले। इस मामले को लेकर लेखपाल ने उन सभी 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है।

यूपी के अमरोहा में कोरोना टेस्ट की 2 रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। चार दिन पहले 21 साल के एक युवक और 65 साल के एक बुजुर्ग का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों को इलाज के लिए रात में ही एंबुलेंस से मुरादाबाद भेज दिया।

पंजाब में मोहाली कोरोना का हॉटस्पॉट बनगयाहै। यहां 36 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सिर्फ डेराबस्सी के जवाहरपुर गांव में ही 21 मामले सामने आ चुके हैं। चंडीगढ़ के पीजीआई में रोपड़ के एक व्यक्ति की मौत के साथ ही पंजाब में मौत का आंकड़ा बढ़कर 9 पर पहुंच गया है।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/4980/

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

वापी निगार पालिका ने टेक्स जमा न करने वालों की संपत्ति को किया सील।

वापी। एक और तो वापी में कई बहुमंजिला इमारतों खाली पड़ी है। खाली पड़ी दुकानों के लिए दुकान मालिकों को किराएदार नहीं मिल रहे है और दूसरी और नगर पालिका टेक्स जमा नहीं करने पर संपत्ति पर अपना ताला मार रही है। बताया जाता है कि वापी नगर पालिका ने टेक्स जमा न करने वालों की दुकानों को सील करना शुरु कर दिया है। जिसके कारण टेक्स जमा करने में अब तक बहाने बनाते आए लोगों में अब हडकंप मच गया है। टेक्स विभाग ने बताया कि 13.14 करोड़ के लक्ष्य के सामने अब तक 10.98 करोड़ रुपए टेक्स वसूल किया जा चुका है। लेकिन अभी भी बाकी टेक्स वसूली में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। कुछ दिनों में नगर पालिका ने चला विस्तार में टेक्स वसूली प्रक्रिया शुरू की है। अब तक नगर पालिका ने 16 दुकानों को सील कर दिया है। नगर पालिका के टेक्स विभाग के अधिकारी ने बताया कि लाखों रुपए का बकाया टेक्स जमा करने के लिए कई बार लोगों से कहा गया था। लेकिन बार बार मोहलत देने पर भी नहीं सुन रहे थे। जिसके कारण लोगों की संपत्ती को सील कर दिया गया है। आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



source https://krantibhaskar.com/vapi-nigar-municipality-sealed-the-property-of-non-tax-collectors/

गुरुवार, 5 मार्च 2020

RTI कैसे करें? यह है RTI करने का आसान तरीका।

सूचना का अधिकार 2005, यह कानून हमारे देश मे 2005 मे लागू हुआ और इस कानून के तहत आप सरकार और किसी भी विभाग से सूचना मांग सकते है। आरटीआई (RTI) से आप सरकार से कोई भी सवाल पूछ कर सूचना ले सकते है, किसी भी दस्तावेज़ की जांच कर सकते है, दस्तावेज़ या Document की प्रमाणित Copy प्राप्त कर सकते है, सरकारी काम काज मे इस्तमल सामग्री का नमूना ले सकते है, किसी भी कामकाज का निरीक्षण कर सकते है, कुल मिलकर देखा जाए तो सरकार क्या काम कर रही है और सरकार ने क्या काम किया है इसकी जानकारी आप सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त कर सकते है। आरटीआई के लिए शुल्क मात्र 10 रुपए हैं बीपीएल परिवारों के लिए यह निशुल्क है लेकिन बीपीएल से संबन्धित दस्तावेज़ आवेदन के साथ जोड़ने होंगे।

सूचना प्राप्त करने के लिए आवेदन करने से पहले आपको यह जानकारी भी होनी चाहिए या प्राप्त करनी चाहिए कि आप सूचना के अधिकार के तहत जो जानकारी प्राप्त करना चाहते है वह जानकारी किस विभाग से संबन्धित है तथा किस विभाग से उपलब्ध हो सकती है, यह इस लिए ताकि आप सूचना के अधिकार के तहत अपना आवेदन उसी विभाग को प्रस्तुत कर सके जिस विभाग के पास आपके द्वारा मांगी गई सूचना है। यदि आप सूचना के अधिकारी कानून के विषयमै अधिक जाकारी चाहते है तो (RTI Act ) सूचना के अधिकारी 2005 के तहत किए जाने वाले आवेदन के संबंध में यदि आप कोई सवाल करना चाहते है तो नीचे दिए कमेन्ट बॉक्स में सवाल कर सकते है।

RTI Application Form

सूचना के अधिकार 2005 कानून कि कुछ महत्वपूर्ण धाराएँ

  • धारा 6 (1) – आरटीआई का application लिखने का धारा है।
  • धारा 6 (3) – अगर आप की application गलत विभाग मे चली गयी है तो गलत विभाग इस को 6 (3) धारा के अंतर्गत सही विभाग मे 5 दिन के अंदर भेज दिया जाएगा।
  • धारा 7(5) – इस धारा के अनुसार BPL कार्ड वालों को कोई आरटीआई शुल्क नही देना होता है।
  • धारा 7 (6) – इस धारा के अनुसार अगर आरटीआई का जवाब 30 दिन मे नही आता है तो सूचना फ्री मे दी जाएगी।
  • धारा 18 – अगर कोई अधिकारी जवाब नही देता तो उस की शिकायत सूचना अधिकारी को दी जाए।
  • धारा 19 (1) – अगर आप की आरटीआई का जवाब 30 दिन मे नही आता है तो इस धारा के अनुसार आप प्रथम अपील अधिकारी को प्रथम अपील कर सकते है।
  • धारा 19 (3) – अगर आप की प्रथम अपील का भी जवाब नही आता है तो आप इस धारा की मदद से 90 दिन के अंदर 2nd अपील अधिकारी को अपील कर सकते है।

यदि आपको सूचना के अधिकार 2005 कानून के विषय में और अधिक जानकारी चाहिए तो (RTI Act ) आप नीचे दिए कमेन्ट बॉक्स में सवाल भी कर सकते है। यदि आपके लिए लेख-सूचना उपयोगी रहा तो इसे अपने साथियों के साथ अवश्य शेयर करें।



source https://krantibhaskar.com/how-to-do-rti-easy-way/

मंगलवार, 3 मार्च 2020

दमण में शार्प शूटरों का आतंक, जनता में भय का माहौल।

दमण। अभी न्याय के लिए अजय और धीरु कि आत्माएँ न्याय का मिलने का इंतजार कर ही रही थी कि बे-रहम कातिलों ने एक और को मौत के घाट उतार दिया। 02 मार्च 2020 शाम के समय दमण नगर निगम के पूर्व काउंसिलर को उसके शो-रूम में घुसकर गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस कत्ल के पीछे क्या वजह रही और कातिल कौन है यह पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस तरह खुलेआम हुई हत्या कही ना कही प्रशासन कि कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। एब ऐसा इस लिए क्यो कि अजय पटेल और अजय के साथी कि हत्या भी इसी तरह खुलेआम कि गई थी और अब सलीम मेमन कि हत्या भी इसी तरह खुलेआम हुई है। अजय पटेल और अजय के साथी कि हत्या दाबेल के मुख्य मार्ग पर स्थित विशाल बार एंड रेस्टोरेन्ट में कि गई और सलीम मेमण कि हत्या नानी दमण के मुख्य मार्ग स्थित उसी के शोरूम में घुसकर कि गई। उक्त दोनों हत्याओं से एक बात तो साफ है कि दमण और दमण के आस पास कई शार्प शूटर है और जिसकी जानकारी पुलिस को ठीक उसी तरह नहीं है जैसे मटके और जुए के अड्डो कि जानकारी नहीं होती है।

salim memon daman

salim memon daman
salim memon daman

खेर मामला है जान का और वो जा चुकी है, अब लौट कर नहीं आ सकती। किसने सोचा था कि अजय और उसके साथी कि हत्या में एक दर्जन गिरफ्तारियों के बाद पुनः कोई खुलेआम हत्या करने कि जुर्रत करेगा। लेकिन 02 मार्च शाम के लगभग 7.15 बजे के आस-पास नानी दमण खारीवाड मुख्य मार्ग पर स्थित सलीम मेमण के रॉयल सुजुकी बाइक्स के शो रुम में घुसकर शार्प शूटरों ने सलीम मेमण पर एक के बाद एक 3 गोलिया दाग दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमण पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल सलीम मेमण को सरकारी अस्पताल मरवड पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच करके सलीम को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दमण के साथ साथ दमण के आस पास के क्षेत्र में भी काफि भय का माहौल बना हुआ है। क्यो कि खुलेआम हत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले अजय पटेल और उसके साथी कि हत्या में अभी तक पुलिस जांच कर ही रही थी कि एक और दिल दहलाने वाली हत्या को अत्यारों ने अंजाम दे दिया गया।



source https://krantibhaskar.com/the-terror-of-sharp-shooters-in-daman-the-atmosphere-of-fear-in-public/

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020

नपा सीओ को ज्ञापन देकर पुराने फाटक के पास वैकल्पिक रास्ता खुलवाने की मांग

वापी। वापी पुराने रेलवे फाटक का पैदल रास्ता रेलवे द्वारा बंद होने से  लोगों को अब वापी बाजार और जीआईडीसी की ओर आने जाने के लिए रेलवे स्टेशन के फूटब्रिज का उपयोग करना पड़ रहा है। इस मार्ग से आना जान बंद हो जाने से रिक्शा और दुकानदारों से ग्राहकी गायब है। जिसे देखते हुए दो सौ से ज्यादा लोग सोमवार सुबह में नगर पालिका पहुंच गए। जहां नगर पालिका के सीओ दर्पण ओझा से मिलकर रास्ता बंद होने से सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी पर असर पडऩे के अलावा स्कूल के बच्चे, दमण और जीआईडीसी की ओर नौकरी करने वाले लोगों की परेशानी का जिक्र किया। सीओ को दिए ज्ञापन में लोगों ने यहां से आने जाने का वैकल्पिक रास्ता शुरू करवाने का अनुरोध किया। लोगों ने सीओ से रेलवे अधिकारियों से इस मामले पर चर्चा कर कोई रास्ता निकालने की मांग की। सीओ ने इस संबंध में रेलवे अधिकारियों से चर्चा का आश्वासन दिया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो रेलवे अधिकारियों ने इस मामले पर कोई विचार करने से मना कर दिया है।



source https://krantibhaskar.com/memorandum-to-napa-co-demanding-opening-of-alternative-way-near-old-gate/