नई दिल्लीः कोरोना वायरस (CoronaVirus) से जंग के लिए प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के आह्वान पर एलएनआईपीई परिवार ने भी अपनी तरफ से योगदान दिया है। यहां कर्मचारियों ने अपनी तनख्वाह से 21 लाख रुपये की धनराशि जुटाई, जिसे प्रधानमंत्री कोष को भेज दिया गया है।
प्रधानमंत्री (Prime Minsiter) के आह्वान के बाद कर्मचारियों ने स्वेच्छा से योगदान करने की इच्छा जताई। कुलपति प्रो. दिलीप कुमार डुरेहा से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने मातहतों के इस कदम का स्वागत किया और खुद पहली धनराशि दान की।
इसके बाद शुरू हुआ धन जुटाने का सिलसिला जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। संस्थान के ग्रुप-ए के कर्मचारियों/शिक्षकों ने 4 दिन, ग्रुप-बी के कर्मचारियों ने 3 दिन व अन्य ने दो दिन की तनख्वाह जुटाई।
एनईआरसी गुवाहाटी के कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स भी आगे आए और देश रक्षा के लिए स्वेच्छा से धनराशि दान की। कुलपति प्रो. दिलीप कुमार डुरेहा ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षकों से लेकर संस्थान के अंतिम कर्मचारी तक के सहयोग राशि से कुल 21 लाख रुपये जुटाए गए जिसे कोरोना से जंग के लिए बनाए गए फण्ड में भेजा गया है।
source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5024/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें