वापी, सं. वापी के मोराई फाटक पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. उल्लेखनीय है कि दमण आने-जाने के लिए वापी स्थित मोराई फाटक ही एक मात्र रोड है. जिसमें रोजाना हजारों वाहनों का आना-जाना होता है. इसी बीच गुरुवार सुबह 9 बजे मोराई फाटक पर ट्रैफिक लगा था और फाटक खुला था. इस बीच अहमदाबाद की ओर जाने वाली गुजरात एक्सप्रेस आ गयी. जिससे पटरियों के बीच खड़े वाहनों के चालकों के रोंगटे खड़े हो गये और सभी वाहन चालकों में भगदड़ मच गई. रेलवे फाटक मैन की लापरवाही को लेकर एक बड़ी घटना घट सकती थी. इस दौरान ट्रेन ड्राईवर ने ट्रेन की गति को धीमा कर धीमी गति से खुली फाटक के पास से वाहनों से भरे ट्रेक को पास किया. बता दें कि मोराई फाटक पर बड़े-बड़े ट्रकों से भरा यह रोड जाम रहता है. क्योंकि कलेक्टर के आदेशानुसार वापी के ओवरब्रिज का इस्तेमाल दिन में नहीं किया जा सकता और इस ब्रिज से रात में ही भारी वाहनों का आवाजाही होता है. इसलिए यह सारा ट्रैफिक इसी फाटक से पास होता है. अब रेलवे अधिकारी जांच में जुटे है कि इतनी बड़ी गलती कैसे हुई?
Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar Newspaper and Website.
शनिवार, 16 जुलाई 2016
हड़ताल पर उतरे वेस्ट रॉक कंपनी के ३०० श्रमिक
श्रमिकों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से किया जा रहा था परेशान
वापी, सं. वापी के नेशनल हाईवे नंबर-8 के मोराई गांव के पास स्थित वेस्ट रोक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के करीब 300 श्रमिक गुरुवार को अचानक हड़ताल पर उतर गये. इन श्रमिकों का कहना था कि कंपनी की तरफ से उन्हें मानसिक एवं शारीरिक त्रास दिया जा रहा है. जिसकी वजह से श्रमिक, गुजरात कामदार संघ युनियन संस्था में जुडऩा चाहते थे. इसी बीच गुुरुवार सुबह करीब 9 बजे से कंपनी के 300 कामदार कंपनी के गेट के आगे खड़े होकर हड़ताल शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार मोराई गांव में स्थित वैस्ट रोक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले 300 कर्मचारी गुरुवार से हड़ताल पर उतर गये है. इस संबंध में कामगारों ने बताया कि कंपनी की तरफ से पिछले 4 माह से अधिक समय से उनको मानसिक एवं शारीरिक त्रास दिया जा रहा था. उन्होंने बताया कि सुबह फस्र्ट ड्यूटी में जब वह काम पर आते थे और 3 बजे उनकी छुट्टी होती थी. हालांकि उसके बाद दूसरे दिन कंपनी के नोटिस बोर्ड पर ईश्वर को कंपनी में न आने की सूचना लगा दी जाती थी. यह बात सभी वर्करों के साथ दिन-प्रतिदिन बढ़ रही थी. जिसकी वजह से कंपनी के 300 कर्मचारियों ने आज हड़ताल कर दी. उन्होंने यह भी बताया कि इस परेशानी से तंग आकर वह लोग गुजरात कामदार संघ में जुडऩा चाहते थे. गुरुवार को अचानक कंपनी के कामगारों द्वारा हड़ताल करने पर कंपनी संचालकों ने वापी टाउन पुलिस को सूचित किया. जिसके चलते पुलिस की गाडिय़ां भी मौके पर पहुंची थी. गौरतलब है कि पहले इस कंपनी का नाम रुबी था लेकिन बाद में डब्ल्यू.एम.बी. और अब नाम बदल कर वेस्ट ब्लॉक प्राईवेट लिमिटेड कर दिया गया है. इस तरह से नाम बदलने के साथ ही वेस्ट रॉक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले कामदार पिछले 4 महीने से इन परेशानियों का सामना कर रहे हैं.
स्वास्थ्य जांच शिविर का करीब २५० लोगों ने लिया लाभ
रूदाना के चिकलदापाड़ा एवं वांगनपाड़ा में हुआ शिविर
सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के दूर-दराज के ग्रामीण विस्तारों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने तथा लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने के दृष्टिकोण से गुरुवार को रूदाना विस्तार के चिकलदापाडा एवं वांगनपाडा विस्तार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सुबह से दोपहर दो बजे तक चले इन शिविरों का करीब २५० लोगों ने लाभ लिया. इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया.
जानकारी के अनुसार गुरुवार को दादरा एवं नगर हवेली के स्वास्थ्य निदेशक डॉ.वी.के.दास के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन रूदाना चिकलदापाड़ा एवं रूदाना वांगनपाड़ा विस्तार में किया गया. सुबह साढ़े ९ बजे से दोपहर २ बजे तक यह शिविर हुआ. सर्वप्रथम सुबह साढ़े ९ बजे से साढ़े ११ बजे तक रूदाना वांगनपाड़ा में यह शिविर आयोजित हुआ. तत्पश्चात रूदाना चिकलदापाड़ा में सुबह ११:४५ से २ बजे तक शिविर का आयोजन हुआ. इस दौरान डॉ. दास गुप्ता खान, पाटीदार एवं पीएचसी रूदाना की टीम के साथ डॉ. गणेश वेरनेकर ने उपस्थित सभी ग्रामीणों का रक्तचाप, ब्लड शुगर, मलेरिया, नेत्र परीक्षण की जांच की. इस अवसर पर रूदाना पंचायत के जिला पंचायत सदस्य भीखुभाई भिमरा, सरपंच संदीपभाई सहित पंचायत के अन्य सदस्य मौजूद रहकर स्वास्थ्य विभाग के कार्य की सराहना की. इस संबंध में डॉ. गणेश ने बताया कि रूदाना वांगनपाड़ा एवं चिकलदापाड़ा क्षेत्र दूरदराज में है. उन्होंने कहा कि दानह स्वास्थ्य निदेशक डॉ.वी.के.दास के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को उनतक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है. इस शिविर के दौरान शांतिलाल एवं उनकी टीम ने हाथ धोने, व्यक्तिगत स्वच्छता, टीबी, कुष्ठ रोग, मलेरिया, डेंगू एवं स्वच्छता पर अच्छा आई.ई.सी. किया. इसके साथ ही छात्रों ने भी मीड-डे मिल से पहले हाथ धोया. इस शिविर में 247 लोगों की जाँच की गयी तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.
मेडले फॉर्मास्युटिकल कंपनी में हुआ रक्तदान शिविर
दमण, सं. संघ प्रदेश दमण के कच्चीगाम स्थित मेडले फॉर्मास्युटिकल कंपनी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों ने उत्साह से भाग लिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार को नानी दमण के कच्चीगाम स्थित मेडले फॉर्मास्युटिकल कंपनी के हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कैम्प का आयोजन सर्वोदय महिला मंडल दमण, पारसी जागृति महिला मंडल दमण, किला पारडी लायंस क्लब एवं मेडले फॉर्मास्युटिकल के संयुक्त सहयोग से किया गया था. शिविर के लिए दमण ब्लड बैंक के संयोजक केतनभाई तथा डॉक्टर एस.ठाकुर के साथ ही करीब ११ कर्मचारियों के अलावा दमण सर्वोदय महिला मंडल की अध्यक्ष दक्षा टंडेल, दमण पारसी जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष बकुबेन तोड़ीवाला, किला पारडी लायंस क्लब प्रेसिडेंट नीलम तोमार एवं मेडले फॉर्मास्युटिकल के जनरल मैनेजर नयन गांधी एवं अन्य प्रतिनिधियों ने काफी जहमत उठाया था. शिविर में दोपहर तक रक्तदाताओं का आंकड़ा १०८ तक पहुंच गया था.
आईपीएस प्रशिक्षणार्थियों ने किया दीव दौरा
दीव, सं. संघ प्रदेश दीव का आईपीएस प्रशिक्षणार्थियों ने दौरा किया. इस दौरान इन प्रशिक्षुओं ने एस.पी. समीर शर्मा से मुलाकात कर चर्चा भी किया. जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष आईपीएस अधिकारी प्रशिक्षण के तहत करीब १८ से २० आईपीएस प्रशिक्षणार्थी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भारत दर्शन दौरे पर जाते है. प्रत्येक गु्रप के लिए १५ दिन का दौरा आयोजित किया जाता है. इस दौरे का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को सक्षम करने के लिए अलग-अलग राज्यों में पेशेवर पुलिस अभ्यास की झलक पाने के लिए एवं व्यवसायिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण हित के स्थानों की यात्रा करना होता है. इसी कड़ी में बुधवार को २०१५ बैच के १८ प्रशिक्षणार्थियों का ग्रुप, जिसमें ४ महिलाएं और दो विदेशी राष्ट्र प्रशिक्षणार्थी (एक नेपाल और एक भूटान) ने दीव का दौरा किया. यह ग्रुप दीव में दो दिन तक रूका. इसी क्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को दीव एसपी समीर शर्मा के साथ बातचीत की और पुलिस सेवा एवं उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली. दीव एसपी ने दीव पुलिस एवं अपराधों के प्रकार के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को तटीय पुलिस एवं इसके महत्व के बारे में भी बताया. इस दौरे में प्रशिक्षणार्थी दीव चर्च, दीव फोर्ट, नागवा बिच, दीव संग्रहालय, सांस्कृतिक और पर्यावरण हित के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी दौरा किया.
बलबीर रोलिंग मिल में धमाका, कई हुए घायल
कंपनी में सुरक्षा के ऐहतियात नदारद
सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के दपाडा स्थित बलबीर रोलिंग मिल के भठ्ठïी में गुरुवार को जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में कई कामगार जहां हताहत हुए वहीं पर कंपनी में किस तरह से असुरक्षा के मद्देनजर कार्य हो रहा है इसकी भी पोल खुल गयी. अगर समय रहते प्रशासन ऐसी कंपनियों पर रोक नहीं लगाती है तो आने वाले दिनों में और भी ऐसे हादसे हो सकते है! जिसमें जान-माल के नुकसान की संभावनायें बढ़चढ़ हो सकता है.
हम आपकों बता दें कि पूर्व में भी बलबीर रोलिंग मिल पर कई आरोप गांव वालों ने लगाया है. इस कंपनी में छोटे-बड़े कई हादसे एक-दो साल में जरूर नजर आते है. यह कंपनी इंगोट बनाने वाली कंपनी है. जिसमें गर्म भठ्ठïी पर सरिया, ऐंगल और चैनल को ढ़ाला जाता है. ऐसे में ऐसी भठ्ठिïयों में भारी दबाव के चलते समय-दर-समय ब्लास्ट की संभावनायें बनी रहती है. कारण कि सेफ्टी के एक्यूपमेंट और कामगारों के सुरक्षा के कोई ऐहतियात इस कंपनी ने नहीं बरता है. अगर फैक्ट्री इंस्पेक्टर एवं दानह प्रशासन अपने संबंधित अधिकारियों को इस कंपनी का औचक दौरा कराये तो कंपनी की पोल जरूर खुल जाएगी. गुरुवार को जो ब्लास्ट हुआ उसमें कितने हताहत हुए और कितनी की जान गयी इसका खुलासा खबर लिखने तक नहीं हो पाया था. हो सकता है कि कंपनी सच्चाई को छुपाना चाहती है. दानह प्रशासन को चाहिए कि वह इस ब्लास्ट के पीछे के कारणों के साथ कितने हताहत हुए है उसकी जानकारी एकत्रित कराये. कभी-कभी जब ऐसी कंपनियों में विस्फोट होता है तो उसमें मृतक को भठ्ठिïटयों में जला दिया जाता है और राज को राज ही रहने दिया जाता है. फिलहाल गुरुवार को हुए धमाके के बाद तो ब्वॉयलर के उपर का शेड, पतरा, पिल्लर टूटा हुआ नजर आया. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गयी थी.
आयकर विभाग ने आय घोषणा योजना के प्रति किया जागरूक
सिलवासा, सं. सिलवासा स्थित टाउन हॉल में आयकर विभाग के नेतृत्व में गुरुवार को एक सेमिनार आयोजित किया गया. जिसमें आयकर विभाग ने आमदनी घोषणा योजना-२०१६ पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया. सेमिनार में आयकर विभाग द्वारा जारी की गयी इस योजना पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. सेमिनार में इनकम टैक्स वापी के असिस्टेंट कमिश्नर परेश देशपांडे, ज्वाइंट कमिश्नर आशीष फोफरे सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय उद्योगपति, व्यापारी एवं लोग मौजूद थे. सेमिनार में आय घोषणा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गयी. उन्हें बताया गया कि वित्तीय वर्ष २०१५-१६ या उससे पहले की किसी भी प्रकार की संपत्ति या आमदनी की घोषणा के लिए अच्छा अवसर दिया गया है. इस आय या सम्पति पर विभाग द्वारा दंड या जांच नहीं किया जाएगा. इस योजना के तहत घोषित की गयी संपत्ति पर टैक्स जमा किया जा सकेगा. इस योजना के विषय में जानकारी देकर सभी लोगों को अपनी संपत्ति घोषित कर देश की उन्नति में सहयोग देने को कहा गया. सेमिनार में विभाग के बड़े उच्चाधिकारी मौजूद रहकर अघोषित चल-अचल संपत्तियों को कानूनी रूप से टैक्स भरते हुए वैधानिक स्वरूप देने की जानकारी दिये.
शुक्रवार, 15 जुलाई 2016

भारत स्काउट गाइड दानह का राज्य कार्यकारी बैठक सम्पन्न
सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के भारत स्काउट गाइड का राज्य कार्यकारी बैठक गुरुवार को दानह स्काउट गाइड फ़ेलोशिप के संयुक्त तत्वाधन में दानह समाहर्ता के आदेशानुसार जिला पंचायत शिक्षण विभाग के सहायता एवं जि.पं. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितीन जिंदल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागृह में सम्पन्न हुआ. यह बैठक जिला पंचायत शिक्षा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विजय परमार, शिक्षा शैक्षिक अधिकारी जयेश भण्डारी, शिक्षा अधिकारी सिलवासा नगरनिगम बलवंत बी.पाटिल एवं स्काउट गाइड फेलोशिप के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. दीपक आर.पटेल के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया. दीप प्रज्जवलन एवं प्रार्थना गीत से बैठक की शुरूआत की गयी. तत्पश्चात गाइड कैप्टन धरतीबेन सोलंकी एवं तेजलबेन एम.पटेल ने संयुक्त रूप से स्काउट गाइड का स्कॉर्फ पहनाकर कार्यकारी सदस्यों का स्वागत किया. इसमें सचिव गौरांग वोरा, नेमिष पटेल सहसचिव, विनोद यादव, यास्मिन बाबुल वरिष्ठ सदस्य आगाखान स्काउट गाइड, अनवर वसाया स्काउट मास्टर, आलोक झा लायंस इंगलिश स्कूल, मनीष मिश्रा, शैलेश गवली, नेहल किनयारा, गुलाब करमोरा, प्रवीण आर प्रजापति एवं तमन्ना आर सोलंकी आजाद रोवर रेंजर से उपस्थित थे. इसके बाद पिछले दो वर्षों में किये गये कार्य कलापों का विवरण प्रस्तुत किया गया. जिसके फलस्वरूप राष्ट्र मुख्यालय भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली ने पहली बार दानह स्काउट गाइड को आरक्षण दिया गया है. बैठक का मुख्य उद्देश्य दानह भारत स्काउट गाइड के पांच वर्षीय कमेटी के गठन का दिवस एवं स्थान सुनिश्चित करना था. जिसमें कमेटी की सर्वसम्मति से एक सितम्बर का दिन सुझाव के तौर पर रखा गया है. जिसे दानह समाहर्ता के सहमति के बाद ही निश्चित किया जाएगा. इसके बाद डॉ. विजय परमार, जयेश भण्डारी, गौरांग वोरा, बलवंत पाटिल, नेमिष पटेल एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने दानह में चल रहे स्काउट गाइड की गतिविधियों एवं कार्यकलापों की सराहना की. जिसमें उन्होंने बताया कि दानह के मराठी विद्यालयों में स्काउट गाइड की शिक्षा अन्य विषयों की तरह ही हर दिन की दो विषय की तालिम दी जा रही है. तत्पश्चात गत दिनों पूर्व स्काउट गाइड के बेसिक कोर्स प्राप्त सभी स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन को बैज लगाकर सम्मानित किया गया. इस राज्य कार्यकारी बैठक का संचालन स्काउट गाइड फ़ेलोशिप सचिव सर्मिष्ठा देसाई ने किया. उक्त जानकारी स्काउट गाइड के हवाले से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है.
आयकर विभाग ने आय घोषणा योजना के प्रति किया जागरूक
सिलवासा, सं. सिलवासा स्थित टाउन हॉल में आयकर विभाग के नेतृत्व में गुरुवार को एक सेमिनार आयोजित किया गया. जिसमें आयकर विभाग ने आमदनी घोषणा योजना-२०१६ पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया. सेमिनार में आयकर विभाग द्वारा जारी की गयी इस योजना पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. सेमिनार में इनकम टैक्स वापी के असिस्टेंट कमिश्नर परेश देशपांडे, ज्वाइंट कमिश्नर आशीष फोफरे सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय उद्योगपति, व्यापारी एवं लोग मौजूद थे. सेमिनार में आय घोषणा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गयी. उन्हें बताया गया कि वित्तीय वर्ष २०१५-१६ या उससे पहले की किसी भी प्रकार की संपत्ति या आमदनी की घोषणा के लिए अच्छा अवसर दिया गया है. इस आय या सम्पति पर विभाग द्वारा दंड या जांच नहीं किया जाएगा. इस योजना के तहत घोषित की गयी संपत्ति पर टैक्स जमा किया जा सकेगा. इस योजना के विषय में जानकारी देकर सभी लोगों को अपनी संपत्ति घोषित कर देश की उन्नति में सहयोग देने को कहा गया. सेमिनार में विभाग के बड़े उच्चाधिकारी मौजूद रहकर अघोषित चल-अचल संपत्तियों को कानूनी रूप से टैक्स भरते हुए वैधानिक स्वरूप देने की जानकारी दिये.
गुरुवार, 14 जुलाई 2016
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा में बरसी आस्था
सिलवासा, सं. सिलवासा में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्रा में भक्तों की आस्था बरसी. जगन्नाथ सेवा समिति एवं श्री जगन्नाथ कल्चरर ट्रस्ट सिलवासा द्वारा अलग-अलग बहुड़ा यात्रा निकाली गयी. जिसमें जगन्नाथ सेवा समिति की बहुड़ा यात्रा की शुरूआत नरोली रोड स्थित गुलमोहर हॉल से की गयी जबकि जगन्नाथ कल्चरर ट्रस्ट की बहुडा यात्रा सामरवरणी पंचायत हॉल से शुरू हुई. इस रथयात्रा को बाविसा फलिया के जलाराम मंदिर एवं दानेश्वर महादेव मंदिर में विराम दिया गया और यहां पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को पुन: प्रतिष्ठापित किया गया. रथयात्रा में काफी संख्या में शामिल भक्तगण नाचते-झुमते भगवान की जयकार लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण कर लोगों में भक्तिभावना जागृत की. सभी भक्त नाचते-झुमते भगवान का जयकारा लगाते हुए भगवान का रथ खींचने हेतु लालायित दिखे. रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की झांकी रखी गयी थी जिनका भक्तों ने जगह-जगह स्वागत करते हुए दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
बता दें कि पिछले ६ जुलाई को सिलवासा में श्री जगन्नाथ सेवा समिति एवं श्री जगन्नाथ कल्चरर ट्रस्ट के नेतृत्व में विशाल रथयात्रा निकाली गयी थी. जिसके तहत भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं बड़े भाई बलभद्र को सामरवाणी पंचायत हॉल एवं गुलमोहर हॉल में प्रतिष्ठापित किया गया था यहां पर तीनों भाई-बहनों ने अपनी मौसी के घर विश्राम करने पहुंचे थे. इस दौरान पिछले नौ दिनों तक दोनों ही स्थानों पर प्रतिदिन भक्तों का तांता उमड़ा रहा और सभी ने भगवान का दर्शन-पूजन, हवन-आरती करते हुए महाप्रसाद एवं भजन-किर्तन का लाभ लिया. ९ दिनों तक चले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान के उपरांत गुरुवार को पुन: भगवान की बहुड़ा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान पूरा सिलवासा जगन्नाथमय बना हुआ था और पुलिस व्यवस्था भी चौबंद नजर आयी.

Test Post from Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar
Test Post from Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar http://krantibhaskar.com
सदस्यता लें
संदेश (Atom)