शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

Coronavirus: लॉकडाउन जारी रहेगा या नहीं प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे संवाद

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन (Lockdown) का आज 18वां दिन है। इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6700 के पार पहुंच गई है। वहीं मरने वालों की तादाद भी 200 के पार पहुंच गई है।

इनन सबके बीच कोरोना को लेकर संपूर्ण लॉकडाउन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मुख्यमंत्रियों से उनकी राय जानेंगे और उसके आधार पर ये फैसला लिया जाएगा कि देश में 21 दिनों के लिए लागू लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं? पीएम मोदी इससे पहले सभी दलों के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर चुके हैं। जिनमें ज्यादातर दल लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थे।

पूरे देश में लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं ये भले ही अभी साफ होना बाकी है, लेकिन कुछ राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले भी लिया है।

  • ओडिशा में जहां 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।
  • पंजाब में 1 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।
  • दोनों राज्यों के अलावा राजस्थान में भी लॉकडाउन बढ़ेगा। राजस्थान सरकार ने इसकी सिफारिश कर दी है।
  • तेलंगाना सरकार पहले ही लॉकडाउन को बढ़ाने का संकेत दे चुकी है।
  • कई और राज्य भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था। जिसका आज 18वां दिन है। 14 अप्रैल को इसकी मियाद पूरी होगी।

मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की  ये बैठक 11 बजे होगी। मुख्यमंत्रियों के साथ इस बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा होगी। सरकार की जरूरतमंदों को दी जाने वाली सहायता राशि और राशन की समीक्षा होगी और लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर चर्चा संभव है। हालांकि, इस बैठक से पहले ही ओडिशा में 30 अप्रैल और पंजाब में एक मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला लिया जा चुका है।

Advertisement



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5585/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें