शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

उत्तर प्रदेश 21 जिलों में सिर्फ जमातियों को हुआ कोरोना वायरस, 90 फीसदी COVID-19 के सैंपल पॉजिटिव

यूपी के 40 में से 21 जिले ऐसे हैं, जहां सिर्फ जमाती ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मेरठ-सहारनपुर मंडल में ऐसे पांच जिले शामिल हैं। पूरे प्रदेश में कुल केस के सापेक्ष संक्रमित जमातियों की संख्या 58 फीसदी पहुंच चुकी है। उप्र सरकार के अनुसार, शुक्रवार शाम 4 बजे तक 40 जिलों में 431 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें 246 मरीज तब्लीगी जमात के हैं। 21 जिलों में ही 110 संक्रमित हैं। प्रदेश में सहारनपुर ऐसा जिला है, जहां सर्वाधिक 20 जमाती संक्रमित हैं। वेस्ट यूपी में निजामुद्दीन मरकज दिल्ली से करीब तीन हजार से ज्यादा जमाती आए। ज्यादातर जमाती क्वारंटाइन हो चुके हैं। हर रोज इनकी जांच रिपोर्ट आ रही है।

जमातियों के 90 फीसदी सैंपल पॉजिटिव : 
पिछले पांच दिन की स्थिति यह है कि जांच रिपोर्ट में 90 फीसदी जमाती संक्रमित आ रहे हैं। इसलिए अब जांच लैब में फिलहाल जमातियों के सैंपल को वरीयता दी जा रही है। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि यदि जमातियों की संख्या अलग कर दी जाए तो उप्र के सिर्फ 19 जिलों में ही अन्य व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है।

यहां केवल जमाती पॉजिटिव मिले

जिला  जमाती 
शामली 17
सहारनपुर  20
हापुड़  6
बिजनौर 1
अमरोहा 7
गाजीपुर  5
आजमगढ़ 4
फिरोजाबाद  11
हरदोई  2
प्रतापगढ़  6
बांदा  2
शाहजहांपुर  1
महाराजगंज 6
औरैया  3
बदायूं  1
प्रयागराज  1
सीतापुर  10
बाराबंकी  1
रायबरेली  2
मिर्जापुर  2

इन जिलों में भी संख्या ज्यादा : 
संक्रमित जमातियों के ज्यादा मामले आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर नगर, मेरठ, मुजफफरनगर में भी हैं। यहां कुल संक्रमित लोगों में से 50 फीसदी जमाती हैं। सिर्फ नोएडा जिला ऐसा है, जहां पॉजिटिव संख्या 64 होते हुए भी संक्रमित जमाती की संख्या एक भी नहीं है।



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/state-news/uttar-pradesh-news/5587/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें