शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

Coronavirus: कोरोना को मात देने के लिए बिहार पुलिस के सामने ये बड़ी चुनौती

अमिताभ ओझा, पटना: कोरोना का कनेक्शन खंगाल के लिए पटना पुलिस के समाने बड़ी चुनौती है। पटना पुलिस 10 हजार मोबाइल नंबरों को खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि बिहार में बाहर से किसने किसने एंट्री ही है और वो लोग कहां हैं? ये नंबर उन लोगों के हैं जो ट्रेन से फरवरी और मार्च के पहले सप्ताह में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु समेत अन्य शहरों से पटना आए हैं।

पुलिस ने बुक कराय गए टिकटों के जरिए टेलीकॉम कंपनियों से संबंधित यात्रियों के मोबाइल नंबर का ब्‍यौरा तलब किया है। इन नंबरों को ट्रेस कर पुलिस संबंधित यात्रियों तक पहुंचने में जुट गई है।

मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 60

बिहार में कोरोना मरीजो की संख्या 60 पहुंच चुकी है। लेकिन इनमें से 36 को कोरोना सिर्फ दो लोगो की लापरवाही के कारण हुई है। सिवान के एक गांव में 21 मार्च को ओमान से आया युवक पहले खुद कोरोना मरीज हो गया, फिर उसकी चपेट में अब तक 23 लोग आ गए है। यह बिहार का सबसे हाई रिस्क जोन बन गया है।

इसी तरह मुंगेर में कतर से एक युवक 12 मार्च को गांव आया था। गांव में लोगों के साथ रहा। बीमार हुआ तो घरवालों को नहीं बताया। पहले मुंगेर के दो निजी अस्पताल, फिर सदर अस्पताक में रहा उसके बाद 19 मार्च को पटना के निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां से उसे 21 मार्च को एम्स पटना में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। यह बिहार में कोरोना से पहली मौत थी। लेकिन मरने के पहले वह मुंगेर ,पटना लखीसराय और गया के 13 लोगों को कोरोना बांट गया। हालांकि इन 13 में से 10 अब ठीक हो गए है।

Advertisement



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5583/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें