शनिवार, 11 अप्रैल 2020

कोरोना से जंग: वर्चुअल कॉन्सर्ट ‘संगीत सेतु’ में सजी गायकों की महफिल, अक्षय कर रहे होस्ट, पीएम मोदी ने बताया- शानदार

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कोरोना योद्धाओं के प्रति एकजुटता दिखाने और संकट के इस घडी में माहौल को थोड़ा खुशनुमा बनाने के लिए बॉलीवुड जगत के तमाम दिग्गज सिंगर्स सामने आए हैं। देश को संगीत की तारों से जोड़ने के लिए तीन दिनों तक गायकों की वर्चुअल महफिल सजी है, जिसमें सभी सिंगर्स अपनी आवाज से लोगों का न सिर्फ मनोरंजन कर रहे हैं, बल्कि देश के कोरोनावीरों को सलाम भी कर रहे हैं। इंडियन सिंगर्स राइट असोसिएशन यानी ISRA ने 3 दिन के कॉन्सर्ट ‘संगीत सेतु’ की घोषणा की है, जिसे अक्षय कुमार होस्ट कर रहे हैं। दरअसल, संगीत सेतु, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में फंड इकट्ठा करने और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की एक कोशिश है। 

शुक्रवार को इस वर्चुअल कॉन्सर्ट ‘संगीत सेतु’ का पहला दिन था। पहले दिन सिंगर कैलाश खेर, अनूप जलोटा समेत कई गायकों ने प्रस्तुती दी। कैलाश खेर ने पहले दिन आध्यात्मिक तांडव सुनाया। उन्होंने बाहुबली फिल्म का गाना ‘कौन है वो कौन है’ गाया। इस संगीत सेतु के इस वीडियो को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। 

पीएम मोदी ने इसके यूट्यूब लिंक को शेयर कर लिखा, संगीत सेतु के पहले दिन का वीडियो। ये शानदार परफॉर्मेंस आपको खुश कर देंगे। आप इसे कल या परसों भी देख सकते हैं।

इसेस पहले नौ अप्रैल को पीएम मोदी ने कैलाश खेर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, ‘शानदार पहल! इस मंच पर आने के लिए सभी कलाकारों को मेरी शुभकामनाएं। इसे सुनना शानदार होगा।’ दरअसल संगीत संतु 10 से 12 अप्रैल तक चलेगा। इस वर्चुअल कार्यक्रम में 18 सिंगर्स जुड़ने वाले हैं। द इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोस‍िएशन के इस पहल से जो भी दान इकट्ठा होगा, उसे पीएम केयर्स फंड में दिया जाएगा। 

संगीत सेतु में कौन-कौन
इस वर्चुअल संगीत सेतु कॉन्सर्ट्स में भारत के 18 शानदार सिंगर्स परफॉर्म करने कर रहे हैं। कैलाश खेर और अनूप जलोटा समेत कई गायकों ने पहले दिन इसकी शुरुआत कर दी है। लता मंगेशकर, आशा भोसले, बालासुब्रमण्यम, केजे येसुदास, उदित नारायण, अनूप जलोटा, पंकज उधास, कविता कृष्णमूर्ति, सुदेश भोसले, सुरेश वाडेकर,  अल्का याग्निक, कुमार सानू, हरिहरण, शंकर महादेवन, सोनू निगम, सलीम मर्चेंट, शान जैसे सिंगर्स इसमें परफॉर्म करेंगे। 

कहां-कहां देखा जा सकता है
इसरा यानी  इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोस‍िएशन ने सभी ओटीटी, टीवी और डिजिटल चैनलों से अनुरोध किया है कि वे इस संगीत सेतु कॉन्सर्ट को फ्री में स्ट्रीम करें। यह संगीत सेतु एमएक्स प्लेयर, हॉटस्टार, वोडाफोन प्ले, जियो टीवी और सोनी लिव पर भी देखा जा सकता है। बता दें कि यह कार्यक्रम रात आठ बजे से नौ बजे तक होता है।

अक्षय कुमार कर रहे हैं संगीत सेतु को होस्ट
संगीत सेतु कॉन्सर्ट को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार होस्ट कर रहे हैं। पहले दिन अक्षय कुमार ने कहा कि संगीत सेतु कार्यक्रम कोरोना के इस संकट की घड़ी में पूरे देश को जोड़ेगा। साथ ही इसमें उन्होंने लोगों से दान करने की अपील की है। 



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5613/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें