
नई दिल्लीः टीवी जगत में लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपने अलग अंदाज से चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बिकनी में तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की है। ये उनकी पुरानी तस्वीरें थीं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान ये तस्वीरें शेयर करने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। इसी बीच लॉकडाउन के दौरान रूबीना लगातार लाइव आकर अपने फैन्स से बातचीत भी कर रही हैं। तभी एक लाइव में उनसे पूछा गया कि वो ट्रोल से कैसे निपटती है। इसके जवाब में रूबीना ने कहा, मेरी बॉडी है मेरी चॉइस है।
दरअसल, रूबीना के साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। उन्हें अक्सर उनकी बिकनी फोटो पर ट्रोल किया जाता रहा है। इस पर उन्होंने इस बार खुलकर जवाब दिया है। रूबीना ने कहा, मैंने अब कमेंट पर ध्यान देना बंद कर दिया है। मेरे पति अभिनव शुक्ला ने मेरी कई बिकनी फोटोज खींची थीं। जब मैंने शुरुआत में उन्हें शेयर किया तो लोगों ने बहुत भला-बुरा कहा। तब मैं एक बार को सोच में पड़ गई थी कि मैंने क्या गलत कर दिया, लेकिन बाद में मुझे समझ आ गया कि वो लम्हा था जिसे मैंने अपने फैन्स के साथ शेयर किया। मैं कोई संतुष्टि नहीं की है, ना ही मुझे किसी और को कुछ साबित करना है मेरी बॉडी है मेरी चॉइस है, मेरी पर्सनालिटी है।
सोशल मीडिया कमेंट पर खीझ निकालते हुए रूबीना ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर सरेआम किसी के लिए भी कुछ कहा जा सकता है। असल में सोशल मीडिया ने अच्छे क के साथ कई दूसरे तरह के लोगों को भी काफी पावर दे दी है। ऐसे उनकी तरह के लोगों के पास दो ही ऑप्शन होते हैं या तो उन कमेंट में उलझकर रह जाएं या फिर नरअंदाज कर के आगे बढ़ जाएं।
उल्लेखनी है कि पिछले साल दिसंबर के महीने में न्यूईयर ईव सेलिब्रेशन टीवी की एक सुपरहिट बहू रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ इन दिनों फिलिपिन्स गई थीं। रुबीना कलर्स चैनल के अपने सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास की’ के साथ टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। इस सीरियल में वह एक किन्नर की भूमिका निभाती हैं।
सिर्फ टीवी ही नहीं, रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी प्रसिद्ध हैं। वह अपने पति के साथ काफी ट्रेवल करती हैं और अपनी ट्रेलव की सारी कहानी अपने व्लॉग के जरिए फैंस को दिखाती हैं।
Advertisement
source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/entertainment-news/5615/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें