
राजस्थान में हनुमानगढ़ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां जंक्शन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शराबी पुत्र द्वारा अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग विधवा मां से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की एक घिनौनी घटना सामने आई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरेशिया मोहल्ले में लोगों ने रात करीब दस बजे एक वृद्धा की चीखें सुनी तो वे तुरंत उसके घर पहुंचे तो उन्हें वह वृद्धा चोटिल और फटे हाल में चारपाई पर पड़ी मिली। उसका पुत्र राजू (30) घर के एक कमरे के अंदर छुपा हुआ था। वृद्धा ने बताया कि उसके ही पुत्र ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।
इत्तिला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को हिरासत में ले लिया। वृद्धा की रिपोर्ट के आधार पर राजू के विरुद्ध धारा 376/511 के तहत देर रात करीब एक बजे मामला दर्ज किया गया है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाला राजू अविवाहित है।
वहीं बिहार में सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रो ने आज यहां बताया कि जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी आलोक सिंह (36) उर्फ गगन सिंह अपने दोस्त चेतनारायण मांझी के पोखरभिंडा गांव स्थित घर में रुका हुआ था।
शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद चेतनारायण मांझी के घर के बाहर झोपड़ी में सोने चला गया गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियो ने धावा बोला और आलोक सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5611/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें