शनिवार, 11 अप्रैल 2020

कभी कोरोनामुक्‍त था देश का यह राज्‍य, अब यहां भी हुए 17 मरीज

नई दिल्‍ली: देश में कोई राज्‍य ऐसा नहीं है, जहां पर कोरोना के मरीज ना हो। झारखंड ही एक ऐसा राज्‍य था, जहां पर कोरोना के मरीज नहीं थे लेकिन अब यहां पर संक्रमितों की संख्या 17 तक पहुंच गई है।

देश में जहां कोरोना संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के समाप्त होने की तारीख नजदीक आ रही है, वहीं झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। झारखंड में शनिवार को तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य के तीन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसमें रांची, कोडरमा और हजारीबाग के एक-एक मरीज है। कोडरमा जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव का यह पहला मामला है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 पहुंच गई है, जिसमें 6 बोकारो के हैं, जबकि 2 हजारीबाग, एक कोडरमा और 8 रांची के हैं। इसमें से बोकारो के एक मरीज की मौत हो गई है।

Advertisement



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5609/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें