शनिवार, 11 अप्रैल 2020

मार खाने के बाद भी नापाक हरकत में लगा पाकिस्‍तान, शुरू की अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्‍ली: पाकिस्‍तान की नापाक हरकत का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने कल ही उसको सबक सिखाया था, लेकिन मार खाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बात नहीं आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्‍तान ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

सेना के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने आज (शनिवार) सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए लगभग 9.50 बजे किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी कर मोर्टार दागे,भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।”

इससे एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित एक आतंकी लॉन्चिंग पैड को नष्ट करते हुए घाटी के केरन और तंगधारा सेक्टर में पाकिस्तानी आर्टिलरी फॉरमेशन को नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद पड़ोसी देश ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

वहीं, कल (शुक्रवार को) भारतीय सीमा में एलओसी के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में दो नागरिकों के घायल होने के साथ ही दो रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Advertisement



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5607/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें