शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

सीएए के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाला जागरूकता रैली

सीएए के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाला जागरूकता रैली

बछवाड़ा (बेगूसराय ) प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सीएए  के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरूवार को पांचवे दिन गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ता प्रभाकर कुमार राय की अगुआई में चल रहे ग्राम प्रवास यात्रा को अरबा,जहानपुर,भरौल,रुदौली,कदराबाद,हादिपुर समेत कई मुहल्ले में नुक्कड़ सभा किया गया। भाजपा कार्यकर्ता प्रभाकर कुमार राय ने कहा कि देश मे नागरिकता संसोधन कानून के बारे में गलत प्रचार कर के नागरिकों को भड़काया जा रहा है। मोदी सरकार की ओर से लाये गए इस कानून में देश मे बसे सभी धर्मों और समुदायों से संबंध नहीं है। यह कानून पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान,बांग्लादेश और अफगानिस्तान से सम्बन्ध रखता है।वहां के अल्पसंख्यक समुदाय को जो वहां प्रताड़ित किये गए हैं और धार्मिक रूप से प्रताड़ना झेलने के बाद शरणार्थी के रूप में भारत आ गए हैं उन्हें भारत मे नागरिकता प्रदान की जाएगी। श्री राय ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई हर योजना देश में रह रहे सभी नागरिकों के हित का है। बछवाड़ा भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सुमन चौधरी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के द्वारा मोदी जी के कार्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि हकीकत में देश हित का सभी फैसला स्वागत योग्य है। यात्रा के दौरान आम लोगों को सरकार की योजना की जानकारी दी गई। यात्रा में भाजपा नेता प्रेमशंकर राय,श्याम दास,कैलास यादव,सुबोध साह,प्रिंस कुमार,सोनू कुमार,राम लाल, मृत्युंजय मिश्र,पंकज कुमार,जैनेंद्र कुमार,अविनाश यादव,दीपक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



source https://krantibhaskar.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें