शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

पड़ाव के अघोर-पीठ पर शीश नवाया उत्तर-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विचार-विमर्श किया।

पड़ाव के अघोर-पीठ पर शीश नवाया उत्तर-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विचार-विमर्श किया।

पड़ाव के अघोर-पीठ पर शीश नवाया उत्तर-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज दिनांक 07.02.2020 को पड़ाव, वाराणसी स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के उत्तराधिकारी एवं शिष्य पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी का दर्शन किया। आपने पूज्यपाद बाबा के साथ जनता-जनार्दन के हित से सम्बंधित विचार-विमर्श किया। देशव्यापी सी.ए.ए. समर्थन अभियान के अपने क्षेत्रीय दौरे में आपकी ये शिष्टाचार भेंट थी। आपके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री महेश श्रीवास्तव तथा प्रदेश संगठन मंत्री श्री शंकर गिरी जी भी थे। उल्लेखनीय है कि परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी द्वारा 1961 में मानवता के कल्याण के लिए स्थापित इस अघोर पीठ पर बिना किसी भेदभाव के सभी जाति-धर्म के पीड़ित-उपेक्षित, असहाय, रोगी लोगों के अलावा सद्मार्ग के लिए युवाजन, किसान भाई, शासन-प्रशासन के अधिकारी-पदाधिकारीगण, चिकित्सक, शिक्षक, अभियन्ता, वकील एवं पुलिस तथा अन्य बन्धुओं का आगमन निरंतर होता रहता है I इसके अतिरिक्त इस पीठ पर देश सेवा हेतु आशीर्वाद व प्रेरणा प्राप्त करने के लिए पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों का भी समय-समय पर आगमन होता रहता है I



source https://krantibhaskar.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें