शनिवार, 18 जनवरी 2020

हर्षोल्लास के साथ लोगों ने मनाया उत्तरायण पर्व

हर्षोल्लास के साथ लोगों ने मनाया उत्तरायण पर्व

वापी। वापी और आसपास के क्षेत्रों में उत्तरायण का पर्व लोगों ने पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही लोगों दान पुण्य और भोजन कराने के लिए घरों से निकल गए थे। इस अवसर पर लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ की और बाहर निकलकर भिक्षुकों और गरीबों को कपड़े, अनाज, भोजन का दान किया। इसके अलावा कई जगहों पर गरीबों के लिए भंडारा का आयोजन भी किया गया था। पूजा पाठ और दान पुण्य के बाद लोगों ने पतंग उड़ाने का लुत्फ भी उठाया। बच्चों के साथ पूरा परिवार ही अपार्टमेन्टों व घरों की छत पर पहुंच गया था। जहां पतंग के पेंच लडाते हुए लोगों ने एक दूसरे की पतंगों को काटने में पूरा दिन बिताया। बच्चों में खूब उत्साह था। पतंगबाजी के साथ ही बहुत सी सोसायटियों में छतों पर ही ऊंधियु और जलेबी पार्टी का भी लोगों ने आनंद लिया। मकर संक्रान्ति पर गौपूजन के महात्म्य को समझते हुए हजारों लोगों ने वापी के राता पांजरापोल पहुंचकर गायों का पूजन किया और उन्हें चारा खिलाया।



source https://krantibhaskar.com/people-celebrated-uttarayan-festival-with-joy/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें