मंगलवार, 28 जनवरी 2020

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति गफूर भाई बिलखिया को पद्मश्री की घोषणा  

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति गफूर भाई बिलखिया को पद्मश्री की घोषणा  

वापी। प्रसिद्ध उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता गफूरभाई बिलखिया को पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा से क्षेत्र में खुशी व्याप्त हो गई है। गफूरभाई बिलखिया सामाजिक और शैक्षणिक सेवा कार्यो से जुड़े हैं। पूर्व में खादी बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। गत वर्ष ही उन्होंने सावरकुंडला में बनाई स्कूल को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की उपस्थिति में उन्होंने स्वामीनारायण संस्था के सुपुर्द किया था। गफूरभाई बिलखिया मूल रुप से सांवरकुंडला के वंडा गांव के हैं। उनका जन्म 1935 में हुआ था। शुरु से ही वे सामाजिक सेवा के कार्य से जुड़े रहे हैं। उन्हें व्यापार और उद्योग के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
फोटो



source https://krantibhaskar.com/vapi-industrialist-gafur-bhai-bilkhiya-announced-padma-shri/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें