गुरुवार, 17 अक्तूबर 2019

नाले में अज्ञात युवक का शव मिला

नाले में अज्ञात युवक का शव मिला

जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 21 सेक्टर के नाले में बुधवार को दोपहर में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। संदेह है कि वह नशे में इसमें गिरा है। पुलिस ने शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उसकी उम्र करीब 25-30 साल लग रही है।

देवनगर पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि एक युवक का शव 21 सेक्टर के नाले में पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं है। संदेह है कि वह नशे में गिरा होगा। उसने हल्के कत्थई रंग की पेंट व टीशर्ट पहनी है। उसके हाथ की कलाई पर रमेश, चंद्रा देवी व दुर्गा देवी लिखा हुआ है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

 



source https://krantibhaskar.com/dead-body/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें