मंगलवार, 15 अक्तूबर 2019

सादगी के साथ मनाया चांदना का जन्मदिवस

सादगी के साथ मनाया चांदना का जन्मदिवस

जोधपुर। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मंत्री अशोक चांदना का 35वां जन्मोत्सव सादगी के साथ मनाया गया।

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव इलियास मोहम्मद ने बताया कि युवा इकाई देहात के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह इंदा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अपना घर आश्रम में स्थित 230 प्रभुजनों, 6 मन्दबुद्धि को भोजन करवाकर सेवा की व केक काटकर जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम में रघुवीर सैन, कुन्ती देवडा, इलियास मोहम्मद, हकिम खान, प्रितम शर्मा, सुमेर सिह राजपुरोहित, विशाल शर्मा, नरेश गौड, शत्रुघन राजपुरोहित, वसीम आफरीदी, लादू सिह, रोहित छगाणी, शिव सोनी, गोतम, शोकत अली शाह, शंकर, इरफान बैली, रिजवान राजा, अलताफ, शोमेश बोडा, वसीम अहमद, आमीर सोहेल, आसिफ गोरी, सहित भारतीय युवा कांग्रेस जोधपुर लोक सभा क्षेत्र के अधिकांश पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 



source https://krantibhaskar.com/celebrated-moonlight/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें