बुधवार, 16 अक्तूबर 2019

सात दिवसीय गोकृपा कथा आज से

सात दिवसीय गोकृपा कथा आज से

जोधपुर। सांगरिया फाटा व्यापार मंडल द्वारा सात दिवसीय गोकृपा कथा का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ होगा। कथा का वाचन साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती द्वारा किया जाएगा। यह कथा 16 से 22 अक्टूबर तक सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक सालावास मैन रोड पर सांगरिया फांटा में आयोजित की जाएगी।

सांगरिया व्यापार मंडल एवं समस्त सांगरिया फांटा निवासियों की ओर से आयजित गो सेवार्थ इस गौ कृपा कथा की शुरुआत में 16 अक्टूबर की शाम सवा पांच बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा भोमियाजी कॉलोनी से रवाना होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। गोकृपा कथा को महंत परशुरामगिरी महाराज और प्रतापपुरी महाराज का भी सान्निध्य रहेगा। इस कथा के दौरान आने वाली भेंट को श्री हरिकृष्ण गौशाला सेवा समिति सांगरिया में गौ सेवार्थ लगाया जाएगा। ब्रह्मलीन गुरुदेव भगवान स्वामी रामज्ञान तीर्थ महाराज के संकल्प एवं प्रेरणा एवं काशी प्रेमपीठ के जगदगुरु शंकराचार्य भगवान द्वारा प्रतिपादित गोपाल परम्परा के आचार्य एवं 31 वर्षीय गौ पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के संचालक गुरुदेव भगवान की शिष्या साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती के श्रीमुख से दिव्य गौ कृपा कथा सुनाई जाएगी।



source https://krantibhaskar.com/seven-day-gokripa-katha-aaj-sa/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें