जोधपुर। शक्तिनगर स्थित पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सिन्धु सेना जोधपुर के बागर चौक एवं शक्तिनगर मंडल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जोधपुर महानगर के जिलाध्यक्ष राहुल चंदीरमानी ने बताया कि कुछ समय पूर्व दोनों मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे, जिनके द्वारा अपनी कार्यकारिणी तैयार होते ही एक संयुक्त कार्यक्रम में दोनों मंडलों के नए सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित सिन्धु सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित पारवानी ने शपथ दिलाई। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष संजय चन्दीरमानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था के उद्देश्यों पर चलने व समाज की सच्चे मन से सेवा करने का मंत्र दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ललित पारवानी तथा जोधपुर जिलाध्यक्ष राहुल चंदीरमानी ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य सिन्धी हिन्दू पंचायत बासनी के अध्यक्ष सुनील मीरचंदानी, पूज्य सिन्धी पंचायत शक्तिनगर के अध्यक्ष लख्मीचंद किशनानी व वरिष्ठ समाजसेवी गोपीभाई जनवानी थे। इस अवसर पर सिन्धु सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष संजय चन्दीरमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित पारवानी, सिन्धु सेना जोधपुर जिलाध्यक्ष राहुल चन्दीरमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज किशनानी, महासचिव ईश्वर किशनानी, अनिल सोरानी, सी.पी.गमनानी, कमल भावनानी, बासनी मंडल अध्यक्ष तुषार मीरचंदानी, मण्डल उपाध्यक्ष विकास नारंग, घण्टाघर मण्डल अध्यक्ष गोविन्द किशनानी सहित संस्था के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित हुए।
source https://krantibhaskar.com/sindhu-sena-jodhpur-ka-mand/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें