जोधपुर। हाल ही संपन्न हुई जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में झालामंड स्थित शांति निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चैंपियनषिप पर कब्जा जमाया।
स्कूल की प्रिंसीपल योगेश्वरी राठौड़ ने बताया कि टूर्नामेंट में दी शान्ति निकेतन विद्यालय ने इंडिविजुअल गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य मेडल्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट्स में स्कूल की साक्षी ने अंडर 17 गल्र्स में इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीतकर जहां विद्यालय एवं जोधपुर का नाम रोशन किया वहीं हंस वाहिनी अंडर-17 गल्र्स में इंडिविजुअल सिल्वर जीतकर बधाइयों की हकदार रही। सुरभि मित्तल ने अंडर 17 गल्र्स में इंडिविजुअल कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन कैलाश मोदी ने टीम के विजेताओं को बधाई दी।
source https://krantibhaskar.com/shanti-niketan-bana-badmint/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें