शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

भक्ति से होता है आध्यात्मिक चेतना का उदय: संत रामप्रकाश

भक्ति से होता है आध्यात्मिक चेतना का उदय: संत रामप्रकाश

जोधपुर। संत रामप्रकाश महाराज ने कहा है कि भगवान से कभी भी कुछ नहीं मांगना चाहिए। अगर मांगना ही है तो भगवान से भक्ति मांगे, इससे जीवन में आध्यात्मिक चेतना का उदय होगा।

संत रामप्रकाश महाराज यहां कीर्ति नगर में नानी बाई का मायरा कथा का वाचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भक्तों के चरित्र को सुनने से लोगों में भक्ति का उदय होता है। सत्संग से सुख मिलता है। निष्काम भाव से भजन करने वाले भगवान के अति अति प्रिय होते हैं। भगवान के प्रति प्रेम से भक्ति बढ़ेगी। भगवान और गुरु में भेद कभी नहीं करना चाहिए। नरसी मेहता का भगवान के प्रति अति प्रेम था। नरसी मेहता जैसी भक्ति जिसके जीवन में आ जाएगी उसके जीवन में कभी किसी बात की कमी नहीं होगी। भगवान भाव के भूखे हैं। जब जब भी धरती पर किसी भक्त ने भगवान को पुकारा है वे दौड़े चले आये है। भगवान भक्त के अधीन है। उन्होंने अनेक भजनों की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ बनी रही।



source https://krantibhaskar.com/bhakti-se-hota-hai-aadhyaatm/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें