जोधपुर। नवनियुक्त जोधपुर विकास आयुक्त मेघराज सिंह रतनू ने जोधपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का दौरा किया।
प्राधिकरण के नवनियुक्त आयुक्त द्वारा उपायुक्तगण, निदेशकगण सहित प्रत्येक शाखा में जाकर संबंधित शाखा प्रभारी से वर्तमान कार्यप्रणाली का ब्यौरा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की वर्तमान कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बहुमूल्य सुझाव प्रदान किए गए। आयुक्त ने आमजन के कार्यों को और अधिक सुगमता, शीघ्रता एवं व्यवस्थित तरीके से करने के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यों को पूर्ण निपुणता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने हेतु शाखा प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारी का उत्साहवद्र्धन भी किया गया।
आयुक्त द्वारा प्राधिकरण के नवीन निमार्णाधीन भवन की सभी मंजिलों का निरीक्षण करते हुए अभियन्ताओं को नियमानुसार कार्य को गति प्रदान करने हेतु संबंधित पत्रावली के साथ विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश प्रदान किए गए। जेडीसी द्वारा जेडीए कार्यालय के लिए फर्निचर इत्यादि खरीदने हेतु नियमानुसार निविदाएं आमंत्रित करने के भी निर्देश प्रदान किए गए। आयुक्त कार्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान सचिव ओपी बुनकर, अधिशाषी अभियन्ता मुख्यालय घनश्याम पंवार, निजी सचिव बजरंग सिंह, अनिल माथुर मौजूद रहे।
source https://krantibhaskar.com/jdc-did-authority/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें