शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

सरकारी स्कूल बिल्डिंग का हुआ नवीनीकरण

सरकारी स्कूल बिल्डिंग का हुआ नवीनीकरण

जोधपुर। राउंड टेबल जोधपुर द्वारा राजकीय विशिष्ट पूर्व माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर में स्कूल बिल्डिंग का नवीनकरण का कार्य कराया गया।

जोधपुर चैप्टर के चेयरमैन अनुतोष संचेती ने बताया कि नवीनकरण में स्कूल कि वर्तमान बिल्डिंग में सभी क्लासरूम्स व टॉयलेट्स की रिपेयर मेंटेनेंस के अलावा पूरी स्कूल में पेंट कराया गया। स्कूल को नया रूप देने के लिए एरटीस फाउंडेशन को जोडक़र कोर्रिडोर्स ऑफ विजडम तैयार कराया गया है। इसके तहत शहर के 30 आर्टिस्ट्स ने स्कूल की दीवारों पर चित्रकारी बनाई है। उन्होने बताया कि राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रोजेक्ट्स कन्वीनर वरुण मुरदिआ, एरिया 12 के चैयरमेन नंदेश संचेती व एरिया प्रोजेक्ट्स कन्वीनर अंकित हिम्मतरान ने समारोहपूर्वक उक्त कार्यो का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल विजय सिंह परिहार ने सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल परिसर को स्वच्छ रखने का प्रण लिया। इस मौके शशांक मुंद्रा, सिद्धार्थ मेहता, दीपक लालवानी, सुशील जीरावला, षभ भंसाली, नितिन जैन, आदित्य मुन्दडा व एरटीस फाउंडेशन के उर्वशी माहेश्वरी, चिन्मय जोशी, दिव्या लोहिआ, रतनलाल राणावत, चौहान व गौरव प्रजापत मौजूद थे।

 



source https://krantibhaskar.com/government-school-building-of/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें