शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

जल संरक्षण व फिट इंडिया-ग्रीन इंडिया पर फोकस

जल संरक्षण व फिट इंडिया-ग्रीन इंडिया पर फोकस

जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पदमिनी के सहयोग से रोटे्रक्ट क्लब ऑफ आईआईटी जोधपुर की इंस्टालेशन सेरेमनी समारोहपूर्वक आयोजित की गई। करवड स्थित आईआईटी परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डीजीएन रोटेरियन संजय मालवीय थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी के डायरेक्टर डॉ. शान्तनु चौधरी उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथि वक्ता रोटरी पद्मिनी की नियती लोढ़ा ने क्लब की कार्यप्रणाली तथा सामाजिक विकास कार्यो पर प्रकाश डाला।

क्लब की अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने बताया कि रोटे्रक्ट रोटरी क्लब का ही एक भाग है जो विश्व में सबसे बडे सामाजिक सेवा कार्यो से जुड़ा है। यह अपने कार्यो, सेवा व सहयोग से 18 से 30 आयु वर्ग के युवाआें को मानवीय आधार पर जोडऩे का अभियान है। उन्होंने कहा कि नागरिक होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि हम विश्व की समस्याआें, शांति, पर्यावरण तथा बीमारियों से लडऩे तथा सबके लिए शिक्षा के लिए मिलजुल कर प्रयास करें। रोट्रेक्ट मानवता व समाज की सेवा करने वालों का समूह है। चौधरी ने बताया कि रोटे्रक्ट ने इस वर्ष जल संरक्षण, फिट इंडिया तथा ग्रीन इंडिया सहित अन्य जनोपयोगी कैम्पेन व सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने का निर्णय लिया है। इंस्टालेशन सेरेमनी में सोनल जैसवाल को आगामी अध्यक्ष तथा दिवाकर ट्विंवाल को आगामी सचिव चुना गया। इस अवसर पर असिस्टेंट गर्वनर रोटेरियन संदीप संचेती, सुषमा नीरज सेठिया, विद्यि शाह, प्रीति मेहता व जिग्ना मेहता सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

 



source https://krantibhaskar.com/water-conservation-and-fit-india-g/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें