जोधपुर। बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा संस्था के अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ का जन्मदिन जुगल जोङी बाबा रामदेव मंदिर राइकाबाग मे सैनाचार्य अचलानंदगिरी महाराज के सानिध्य में मनाया गया।
सदस्यों ने केक काटा और करणसिंह राठौड़ को साफा और माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गोविंद परिहार, शिवलाल पंवार, पीटर हंस, खीवराज जांगिङ, रूपसिंह सोलंकी, भोजराज राणा, दीपक सोनी, विजय सिह परिहार, महेद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
source https://krantibhaskar.com/raathaud-ka-janmadin-manaaya/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें