रविवार, 15 सितंबर 2019

जन जगृति अभियान के तहत शपथ दिलाई

जन जगृति अभियान के तहत शपथ दिलाई

जोधपुर। नगर निगम की ओर से अधिकृत ब्रांड एंबेसेडर टीम के सदस्य संजीव व्यास, सुनिल ओझा, भुवनेश थानवी, पुखराज जैन व संजू व्यास के नेतृत्व में प्लास्टिक कैरीबेग के उपयोग को रोकने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर जालोरी गेट चौराहा पर जन जागृति अभियान चलाया गया तथा उपस्थितजनों को प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग नहीं करने व जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई।

टीम के प्रदेश संयोजक अमित व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की संजू व्यास, मां भटियाणी पुत्र संगठन के अध्यक्ष रमेश, संस्थापक सेठू चारण ओमप्रकाश जांगू, रितिक नाायक, धर्मेन्द्र चाडी, विक्रम, महेंद्र उपाध्याय, श्रीकांत व्यास, सुशील व्यास, विनय जोशी, शिवसेना के महेंद्र मेवाडा, विमलेश, ललित सोलंकी, रमेश आदि उपस्थित थे।

 



source https://krantibhaskar.com/oath-under-public-awareness-campaign/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें