रविवार, 15 सितंबर 2019

डोडा-पोस्त के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

डोडा-पोस्त के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर। बोरानाडा पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5.400 किलोग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया गया है।

थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि बाड़मेर जिले में कल्याणपुर थानान्तर्गत डोली कलां निवासी बीरमाराम पुत्र गोकलराम विश्नोई यहां विश्वकर्मा नगर में देवाराम सुथार के मकान में किराये पर रहता है। उसके अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में लिप्त होने की सूचना मिली थी। इस पर एक टीम बनाकर दबिश दी गई तो उसके किराये के मकान में 5.400 किलोग्राम डोडा-पोस्त मिला। इस पर डोडा-पोस्त जब्त कर बीरमाराम को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।



source https://krantibhaskar.com/doda-poppy-with-a-smuggler/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें