रविवार, 15 सितंबर 2019

मोहनपुरा पुलिया पर निर्माण कार्य आज से

मोहनपुरा पुलिया पर निर्माण कार्य आज से

जोधपुर। मोहनपुरा ओवरब्रिज पर सोमवार से पुन: निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए पहले पुराने पुल को ध्वस्त किया जाएगा। फिर नया पुल बनाया जाएगा। इसमें करीब सात माह का समय लग सकता है। इतने माह तक यहां यातायात बंद रहेगा।

जोधपुर रेल मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिया तोडऩे और नए पुल के निर्माण कार्य को लेकर सोमवार से पुल पर यातायात बंद किया जाएगा। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की आेर से जिला कलक्टर को पत्र लिखकर आगामी 7 माह तक पुलिए पर यातायात बाधित रहने की सूचना देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है। सबसे पुराना मोहनपुरा पुलिया ध्वस्त कर इसकी जगह रेलवे नया पुल बनाएगा। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की आेर से पुलिया तोडऩेे का काम सोमवार से शुरू किया जाएगा। बता दे कि करीब 133 वर्ष पुराना मोहनपुरा पुलिया नई सडक़ व रातानाडा क्षेत्र को जोड़ता है। गत मार्च में यह पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से को बैरिकेडिंग लगाकर बंद करवाया था। कुछ समय यातायात भी बंद रखा गया था। इस बीच राजस्थान हाईकोर्ट की लगातार फटकार के बाद रेलवे ने पुराने पुलिए को तोडक़र नया पुलिया निर्माण की योजना बनानी पड़ी। जोधपुर रेल मण्डल में विद्युतीकरण को देखते हुए नया पुलिया वर्तमान पुलिए से थोड़ा ऊंचा बनाया जाएगा। इसमें करीब 9 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

 



source https://krantibhaskar.com/mohanpura-culia-par-nirm/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें