शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष ने किया शिविर का अवलोकन

भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष ने किया शिविर का अवलोकन

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना फिट इंडिया- हिट इंडिया के तहत प्रतापनगर में चलाए जा रहे नि:शुल्क फिटनेस प्रशिक्षण शिविर का भाजयुमो के शहर जिलाध्यक्ष महेन्द्र तंवर ने अवलोकन किया।

फिटनेस प्रशिक्षक नौशाद अंसारी ने बताया कि भाजयुमो के शहर जिलाध्यक्ष महेन्द्र तंवर ने जिम में नि: शुल्क प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने सभी युवाओं से फिट और हिट बनकर अपने देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। तंवर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का सपना फिट-इंडिया हिट इंडिया सपना साकार करने में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहितये। वहीं फिटनेश प्रशिक्षक नौशाद अन्सारी व उनकी पूरी टीम ने महेन्द्र तंवर का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।



source https://krantibhaskar.com/bjyumo-city-district-head/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें