जोधपुर। इंदिरा गंाधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर द्वारा आयोजित हिन्दी पखवाडे़ के अन्तर्गत निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हिन्दी के विशेषज्ञ प्रो. हरिदास व्यास को आमंत्रित किया गया।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि हिन्दी पखवाडे़ के अवसर पर सभी क्षेत्रीय केन्द्र स्टाफ द्वारा निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया एवं उन्होंने हिन्दी की उपयोगिता बताई। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रूपाली श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया में हिन्दी की महत्वता पर प्रकाश डाला। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मुख्त्यार अली ने दैनिक जीवन में हिन्दी की महत्वता बताई। हिन्दी भाषा विशेषज्ञ प्रो. हरिदास व्यास ने हिन्दी भाषा को अधिक से अधिक उपयोग में लेने का आग्रह किया। इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय पर रखी गई निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुदर्श, द्वितीय स्थान पर जया एवं धर्मेन्द्र एवं तृतीय स्थान पर डॉ. अजयवर्धन आचार्य एवं डॉ. रूपाली श्रीवास्तव ने स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुदर्शन, द्वितीय स्थान डॉ. अजय वर्धन आचार्य एवं डॉ. रूपाली श्रीवास्तव एवं तृतीय स्थान पर डॉ. मुख्त्यार अली रहे। कार्यक्रम के अन्त में सहायक कुलसचिव राधेश्याम मीणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
source https://krantibhaskar.com/ignou-regional-center/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें