शनिवार, 14 सितंबर 2019

सरदार दून पब्लिक स्कूल में पदकों की बौछार

सरदार दून पब्लिक स्कूल में पदकों की बौछार

जोधपुर। सरदार दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में अपना परचम लहराया। पदकों की तो जैसे बरसात हो गई है।

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा बारहवी विज्ञान वर्ग के छात्र जतिन भाटी ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 100 मीटर बटरफ्लाई में भी स्वर्ण, 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीता व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जोधपुर का नेतृत्व करेंगे। वही दूसरी ओर ओपन स्टेट लेवल किक बॉक्सिग चैम्पियनशिप में भी छात्रों ने अपना दमखम दिखाया। बालक वर्ग में कक्षा नौवीं के छात्र दीपक जैन ने 35 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता व कक्षा 6 वर्ग के पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने भी 54 किलोवर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में कक्षा नौवीं की छात्रा अक्षिता लद्दर ने 42 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। कक्षा दसवीं की छात्रा तान्या शर्मा ने 50 किलो वर्ग में रजत पदक जीता व कक्षा नौवीं की छात्रा पूर्वा मालवीया ने 53 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं राजस्थान बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित लॉन टेनिस युगल मैच बालिका वर्ग में कक्षा दसवी की छात्रा जिया सिंह व विधि त्रिवेदी तीसरे स्थान पर रही। एकल प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा विधि त्रिवेदी द्वितीय स्थान पर रहीं। दौसा में आयोजित तेरहवीं वुशु चैम्पियनशिप में भी सरदार दून का दबदबा रहा। कक्षा नौंवी की छात्रा शीतल चौधरी ने 3 स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। ताइक्वांडो ओपन डिस्ट्रिक चैंम्पियनशिप में कक्षा आठवीं के यश गहलोत व ज्योतिरादित्य सिंह भाटी ने स्वर्ण, कक्षा नौवीं के दीपक जैन व कक्षा आठवी के शिवम् राठी ने रजत पदक जीता। कक्षा पांचवी के छात्र भव्यांश जांगिड़ व कक्षा छठी के छात्र वेदंात ओझा ने कास्य पदक जीतकर पदकों की बौछार कर दी। विद्यालय प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 



source https://krantibhaskar.com/in-sardar-dun-public-school/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें