जोधपुर। जैनों की विश्व शांति शाश्वत नवपद आयम्बिल ओली तप आराधना को लेकर समस्त जैन समुदाय तैयारियों को भव्य रूप देने में जुट गए है।
श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने नवपद सिद्धचक्र ओली आराधना के बारे व पोस्टर जारी करते हुए बताया कि जैन धर्म में जिस प्रकार पर्युषण महापर्व का महत्व है उसी प्रकार उतना ही शाश्वत नवपद ओली का भी बड़ा महत्व है। इसी तप जप आराधना साधना को लेकर समस्त जैन समाज संप्रदाय के विराजित साधु साध्वी के सान्निध्य में 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक नौ दिवसीय विश्व शांति शाश्वत ओली का पर्व नवपद आराधना धूमधाम से मनाया जाएगा। विनायकिया ने बताया कि विश्व शांति नवपद ओली आयम्बिल आराधना को लेकर समग्र जैन समुदाय के धर्मावलंबी अपने अपने क्षेत्र के जिनालयों स्थानकों में धूमधाम से मनाने की तैयारियों का रूप देने में जुट गए है।
source https://krantibhaskar.com/vishv-shaanti-navapad-siddhachak/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें