शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

रेलवे स्टेशन व परिसरों की सफाई की

रेलवे स्टेशन व परिसरों की सफाई की

जोधपुर। स्वच्छता पखवाड़ा के चौथे दिन स्वच्छ स्टेशन अभियान में जोधपुर मंडल के रेलवे अधिकारियों द्वारा एनएसजी 2 से 4 तक के रेलवे स्टेशनों पर सार-संभाल करते हुए सफाई कार्यों की मशीन व उपकरणों की उपलब्धता तथा कार्य क्षमताआें को देखते हुए स्वच्छता अभियान चलाया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रेलवे विभाग ने स्वच्छता पखवाड़ा में चौथे दिन स्वच्छ स्टेशन अभियान में प्रमुख रेलवे स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। मंडल रेल प्रबन्धक गौतम अरोरा के निर्देशन में रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोधपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सफाई की कमान संभालते हुए बाहरी परिसर में सुविधाआें व सुन्दरता बढ़ाने के लिये प्रयास किया। जोधपुर के अलावा बाड़मेर जैसलमेर, पाली मारवाड,नागौर स्टेशनों पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे तथा उनके निर्देशन में सफाई अभियान चलाया गया।

सभी स्टेशनों पर डस्टबिन की उपलब्धता तथा अलग-अलग प्रकार के कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए डस्टबीन का प्रयोग करने के लिये अभियान चलाया गया तथा रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता का मूल्यांकन करने के लिए एक प्रारुप में यात्रियों की राय भी प्राप्त की गई। ।प्रमुख रेलवे स्टेशनों की गहन सफाई के दौरान स्टेशनों पर उपलब्ध सफाई के संसाधनों, मशीनों की उपलब्धता, कार्यप्रणाली व सफाई की गुणवत्ता की जांच करते हुए अभियान चलाकर सफाई सुनिश्चित की गई।

 



source https://krantibhaskar.com/railway-station-cum-premises/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें