जोधपुर। सारस्वत महिला मंडल द्वारा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 20 सितम्बर से होगा। शनिवार को इस धार्मिक आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष बसन्ती सारस्वत ने बताया कि सारस्वत न्याति समाज भवन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया जा रहा है। इस मायरे का वाचन भागवत रत्न ज्योतिषाचार्या मनीष भाई ओझा करेंगे। कार्यक्रम के बैनर का विमोचन समाज भवन में किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष आरके आेझा, युवा संघ अध्यक्ष विशाल सारस्वत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल सारस्वत, सुधीर सारस्वत, प्रमोद लखनपाल, बालकृष्ण सारस्वत, सत्यनारायण नागौरिया, सुभाष गुरावा, गायत्री सारस्वत, रेखा शर्मा, मनीषा खरपट, डोली शर्मा, डिम्पल शर्मा के साथ बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
source https://krantibhaskar.com/nani-bai-ro-myro-banner-k/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें