रविवार, 15 सितंबर 2019

आमिर खान ने देखी नई फिल्म के लिए लोकेशन

आमिर खान ने देखी नई फिल्म के लिए लोकेशन

जोधपुर। फिल्म अभिनेता आमिर खान ने शनिवार को अपनी नई फिल्म के लिए लोकेशन दिखी। वे सवेरे रोहट के रोहटगढ़ में रात्रि विश्राम के बाद सिवाना के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर फैन की भीड़ लग गई।

फिल्म अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म लालसिंह चड्ढ़ा की शूटिंग के लिए साइट देखने के सिलसिले में मारवाड़ आए हुए है। आज वे सवेरे करीब चार बजे सिवाना के लिए निकल पड़े। होटल के बाहर निकलते ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने कई फैन्स के साथ अपने हंसमुख अंदाज में सेल्फी भी ली। आमिर खान यहां से सिवाना गए जहां पर शिव मंदिर और अन्य लोकेशन देखी। लोकेशन पसंद आने पर जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

 



source https://krantibhaskar.com/aamir-khan-ne-saw-new-film-a/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें