रविवार, 15 सितंबर 2019

भागवत कथा के बैनर का विमोचन

भागवत कथा के बैनर का विमोचन

जोधपुर। चौपासनी स्थित सिंधु महल में 21 सितंबर से शुरू होने वाले भागवत कथा ज्ञान महोत्सव के बैनर का विमोचन सिंधु महल में किया गया।

राजेंद्र परिहार ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुलियास्थित सिंधु महल में 21 से 27 सितंबर तकभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन वाले पंडित दामोदर भारद्वाज व्यास पीठ पर विराजित होकर कथा का वाचन करेंगे। इससे पहले 21 सितंबर को प्रात: कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बैनर का विमोचन सादे समारोह में किया गया। इस अवसर पर कमल नारायण दवे, भागवताचार्य राधेश्याम आेझा, पंडित दामोदर भारद्वाज, सुमित नारायण दवे, वास्तु शास्त्री दौलत राज डाबी, ललित आसेरी, राजेंद्र पंवार, रमेश चौहान, चंद्रप्रकाश आसेरी, कन्हैयालाल टेवानी, राजाजी चितारा, मनोहर लाल गोयल, ओम प्रकाश चौहान, राज सोलंकी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 



source https://krantibhaskar.com/bhagwat-katha-banner/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें