रविवार, 29 सितंबर 2019

शहर से मानसून की विदाई का आया समय

शहर से मानसून की विदाई का आया समय

जोधपुर। शहर में मानसून की विदाई का समय आ गया है। जाते-जाते मानसून आज मामूली रूप से सक्रिय हुआ। शहर के कई स्थानों पर दोपहर में बारिश हुई। बारिश के बाद यहां उमस से लोग परेशान हो गए।

सूर्यनगर में गुरुवार को सुबह से ही आसमां पर बादल छाए हुए थे। एेसे में यहां बारिश की संभावना जताई जा रही थी लेकिन दोपहर में यहां कुछ स्थानों पर मामूली बारिश हुई। इस बारिश के कारण उमस में थोड़ा और इजाफा हो गया। हालांकि अब सूरज की तेज किरणों का प्रकोप कम हो गया है लेकिन गर्मी अभी भी बरकरार है। बता दे कि राजस्थान में इस बार मानसून जमकर मेहरबान रहा है। इसके चलते बारिश ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब मौसम विदा होने वाला है लेकिन जाता हुआ मानसून भी बरसकर जा रहा है। अभी भी प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। हालांकि यह चेतावनी केवल 27 सितंबर के लिए है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कोटा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और करौली में भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 सितंबर तक सक्रिय रहना था, लेकिन मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।



source https://krantibhaskar.com/city-to-monsoon-of-farewell-of-aa/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें