रविवार, 15 सितंबर 2019

जेल में पहली बार महिला बंदी के पास मिला मोबाइल

जेल में पहली बार महिला बंदी के पास मिला मोबाइल

जोधपुर। देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल में पहली बार किसी महिला बंदी के पास मोबाइल मिला है। जेल प्रहरी ने जब यह मोबाइल बरामद किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

दरअसल जोधपुर का केंद्रीय कारागाह हर बार किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहा है। बंदियों एवं कै दियों से अब तक तो मोबाइल आदि सामग्री मिलती आई है लेकि संभवत: पहली एेसा हुआ कि एक महिला बंदी के पास तलाशी में मोबाइल बरामद हुआ। जेल प्रहरी ने इसे जब बरामद किया तब उससे भी अभद्र व्यवहार इस महिला बंदी ने किया। शुक्रवार रात को रातानाडा थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया गया। जांच रातानाडा थाने की एसआई सुमन बुंदेला कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जेल प्रहरी संतोष भादू की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 12 सितंबर की रात उसकी ड्यूटी महिला बंदी गृह के पास में थी। तब एक महिला बंदी बाड़मेर क ी हीरा जाट के पास मोबाइल मिला। उसे मोबाइल लेने पर वह मारपीट पर उतारू हो गई। तब उससे मोबाइल जब्त करने के साथ पूछताछ आरंभ की। जेल प्रहरी की तरफ से रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है।

 



source https://krantibhaskar.com/first-time-woman-in-jail/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें