शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

खेलकूद प्रतियोगिता में एमपीएस ने फहराया परचम

खेलकूद प्रतियोगिता में एमपीएस ने फहराया परचम

जोधपुर। अजीत कॉलोनी स्थित महावीर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है।

प्राचार्या स्वाति मेहता ने बताया कि छात्र आयुष चौधरी ने कोटा में आयोजित 64वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 19 छात्र वर्ग में 50 मीटर एवं 100 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक में कांस्य पदक हासिल किया। इसी कड़ी में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में टेबल टेनिस में शिवांगनी, वेदिका एवं तनुश्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनका राज्य स्तर पर चयन हुआ। विद्यालय की सह-सचिव रचना कानूंगा व प्राचार्य ने विजेताआें को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



source https://krantibhaskar.com/sports-competition-in-a/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें